• उत्तरकाशी// विवेक सिहं सजवाण

    जनपद में संदिग्ध/अपराधिक गतिविधियों की रोकथाम हेतु पुलिस अधीक्षक उत्तरकाशी के निर्देशन तथा क्षेत्राधिकारी उत्तरकाशी के निकट पर्यवेक्षण में कल को प्रभारी निरीक्षक कोतवाली उत्तरकाशी के नेतृत्व में कोतवाली उत्तरकाशी पुलिस द्वारा कोतवाली स्तर से टीम बनाकर

    उत्तरकाशी व डुण्डा क्षेत्रान्तर्गत निवासरत व्यक्तियों के आधार कार्ड सत्यापन की कार्यवाही हेतु अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान पुलिस द्वारा 50 लोगों के आधार कार्ड चैक किये गये तथा 07 लोगों के खिलाफ पुलिस एक्ट में चालानी की कार्यवाही की गयी।

  • उत्तरकाशी //विवेक सिंह सजवाण

    उत्तराखंड गौसेवा आयोग के अध्यक्ष राजेन्द्र अणथवाल की अध्यक्षता में पशु क्रुरता निवारण समिति की त्रैमासिक बैठक आज विकास भवन में संपन्न हुई। बैठक में पिछली त्रैमासिक बैठक में लिए गए निर्णयों और कार्यान्वित गतिविधियों पर विस्तृत समीक्षा की गई तथा पशु क्रूरता के मामलों को कम करने और पशु कल्याण को बढ़ावा देने के लिए किए गए प्रयासों पर चर्चा हुई।


    अध्यक्ष राजेंद्र अणथवाल ने पशु कल्याण संगठनों, स्थानीय निकाय प्रशासन और पुलिस विभाग के साथ बेहतर समन्वय स्थापित करने तथा पशु क्रूरता के मामलों पर प्रभावी ढंग से कार्रवाई किए जाने के निर्देश दिए। उन्होंने निराश्रित पशुओं पर विशेष ध्यान देने की अपेक्षा करते हुए स्थापित गौशालाओं के विस्तारीकरण की आवश्यकता पर प्रस्ताव बनाने और जहां गौशाला नहीं हैं वहां भूमि की उपलब्धता को देखकर गौशाला निर्माण की कार्रवाई करने के निर्देश दिए। उन्होंने पशु टैगिंग में शेष बचे सभी पशुओं पर टैगिंग की कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए तथा रात्रि के समय में पशुओं को दुर्घटना से बचाव हेतु रेडियम कॉलर को प्रभावी रूप से कार्रवाई को अमल में लाने हेतु निर्देशित किया।


    आगामी तिमाही के लिए समिति की कार्य योजना पर विस्तृत चर्चा तथा विशिष्ट लक्ष्यों और समय-सीमाओं का निर्धारण किया गया तथा पशु कल्याण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता बनाए रखने और जिले में पशु क्रूरता को समाप्त करने के लिए मिलकर काम करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि समिति पशुओं के अधिकारों की रक्षा और उनके प्रति मानवीय व्यवहार सुनिश्चित करने के लिए दृढ़ संकल्पित है। इसके अलावा नई गौशाला शुरू करने के लिए प्रत्येक ब्लॉक में कम से कम एक स्थान की पहचान करने तथा नगर पालिकाओं को भी अति शीघ्र एनिमल लिफ्टिंग वाहन खरीद हेतु प्रस्ताव शहरी विकास निदेशालय को भेजने के निर्देश दिए.पशु क्रूरता के खिलाफ जागरूकता बढ़ाने के लिए अभियान चलाकर स्कूलों, गांवों और शहरी क्षेत्रों में कार्यशालाओं, नुक्कड़ नाटकों और प्रचार प्रसार के माध्यम से संदेश प्रसारित करने के निर्देश दिए।


    मुख्य विकास अधिकारी ने जिले में पशु क्रूरता से संबंधित वर्तमान चुनौतियों और विशिष्ट क्षेत्रों की पहचान करके उन पर विशेष ध्यान दिए जाने को कहा। इसमें निराश्रित पशुओं की देखभाल, पशु परिवहन के दौरान क्रूरता और चिकित्सा सुविधाओं की उपलब्धता जैसे मुद्दों पर कार्रवाई के निर्देश दिए।

    बैठक में अश्वनी शर्मा,उपाध्यक्ष पशु क्रूरता निवारण समिति , मुख्य विकाश अधिकारी, नगर पालिकाओं के अधिशासी अधिकारी , सहित अनेक गौसेवा संगठन के पदाधिकारी और पशु चिकित्सा अधिकारीगण उपस्तिथि रहे।

  • उत्तरकाशी //विवेक सिंह सजवाण

    जनपद उत्तरकाशी के विकास खंड डुंडा अंतर्गत कुराह गाँव, पट्टी बरसाली के किसान युद्धवीर सिंह ने अपने 18 नाली बंजर भूमि को मेहनत और लगन से उपजाऊ बना दिया है। प्रदेश में संचालित हो रही

    विभिन्न कृषि एवं उद्यान योजनाओं का लाभ उठाकर उन्होंने अपने खेत में उद्यान विभाग से प्राप्त 150 आम के पौधे एवं 160 अन्य फलदार प्रजातियों के पौधे लगाए हैं। इन पौधों के फल आने पर आज युद्धवीर सिंह प्रति वर्ष तीन से चार लाख रुपए तक की आमदनी कर रहे हैं। उनके इस प्रयास से न केवल उनकी आर्थिक स्थिति में सुधार हुआ है, बल्कि वे अपने परिवार का जीवन भी कुशलता से व्यतीत कर रहे हैं।

                                  बाईट 👆युद्धवीर सिह

    यह सफलता उदाहरण है कि यदि सरकारी योजनाओं का सही तरीके से लाभ उठाया जाए, तो सीमित संसाधनों में भी आत्मनिर्भरता की दिशा में ठोस कदम उठाया जा सकता है। युद्धवीर सिंह आज क्षेत्र के अन्य किसानों के लिए प्रेरणा स्रोत बन चुके हैं।

  • उत्तरकाशी //विवेक सिंह सजवाण

    4 महीने से परेशानी में था 69 साल का बुजुर्ग

    मेडिकल के क्षेत्र में एम्स के चिकित्सकों की यह उपलब्धि किसी मिसाल से कम नहीं। हृदय की जिस बीमारी का इलाज आज तक छाती में चीरा लगाकर बायपास सर्जरी से ही संभव हुआ करता था, सीटीवीएस विभाग के सर्जन चिकित्सकों ने उसे अब बिना चीर-फाड़ और हड्डी काटे बिना कर दिखाया है। तकनीक और अनुभव के आधार पर कायम की गयी यह मिसाल एक ऐसे 69 वर्षीय बुजुर्ग के इलाज से जुड़ी है जो उम्र के आखिरी पड़ाव में है। संस्थान की कार्यकारी निदेशक प्रो0 मीनू सिंह ने सर्जरी करने वाले चिकित्सकों की प्रशंसा कर चिकित्सा सुविधा के क्षेत्र में इसे संस्थान की उपलब्धि बताया। 



    ऑपरेशन थियेटर से बाहर लाने के कुछ घन्टे बाद जब रोगी राम गोपाल को वार्ड में होश आया तो उन्हें यकीन नहीं हुआ कि उनके हार्ट की बाईपास सर्जरी मेडिकल की ऐसी तकनीक से की गयी है जिसमें उनकी छाती की हड्डियों को काटने की आवश्यकता नहीं पड़ी। बकौल राम गोपाल, बिना चीर फाड़ के की गई यह सर्जरी उनके लिये किसी चमत्कार से कम नहीं। सहारनपुर के इस रोगी ने बताया कि अपनी स्वास्थ्य समस्या को लेकर वह 26 मार्च को एम्स आया था। जांच की आवश्यकता को देखते हुए 21 अप्रैल को उनकी एंजियोग्राफी की गयी। पता चला कि उन्हें कोरोनरी आर्टरी डिजीस की समस्या है। उन्होंने बताया कि इसके लिए चिकित्सकों ने जल्दी ही उनके हार्ट की सर्जरी करने की आवश्यकता बतायी और विभिन्न जांचों के बाद सीटीवीएस विभाग के डॉक्टरों द्वारा 30 अप्रैल को उनके हार्ट की सर्जरी कर दी गयी। अस्पताल से डिस्चार्ज होने से पूर्व उन्होंने बताया कि अब उन्हें आराम है और वह बेहतर महसूस कर रहे हैं। सर्जरी टीम के मुख्य शल्य चिकित्सक डाॅ. राजा लाहिड़ी ने इस बारे में बताया कि रोगी को अस्पताल से छुट्टी दे दी गयी है। सर्जरी करने वाले डाॅक्टरों की टीम में डाॅ. राजा लाहिड़ी के अलावा एनेस्थेटिक डाॅ. अजय कुमार, सीटीवीएस के डॉ शुभम् रावत, डाॅ. पूजा, डाॅ. जूही आदि शामिल थे।



    इंसेट
    एम्स के हृदय छाती एवं रक्त-वाहिनी शल्य चिकित्सा (सी.टी.वी.एस.) विभाग के शल्य चिकित्सक डाॅ. राजा लाहिड़ी ने बताया कि कार्डियोलाॅजिस्ट डाॅ. बरून कुमार द्वारा एंजियोग्राफी करने के बाद हार्ट में ब्लाॅकेज का पता चलने पर टीम ने बाईपास सर्जरी करने का निर्णय लिया। डाॅ. लाहिड़ी ने बताया कि एम्स में पहली बार किसी रोगी की मिनीमली इनवेसिव टोटल आर्टीरियल कोरोनरी आर्टरी बाईपास सर्जरी की गयी है। सी.टी.वी.एस. के विभागाध्यक्ष डाॅ. अंशुमान दरबारी के अनुसार उम्र के आखिरी पड़ाव में होने के कारण यह सर्जरी हाई रिस्क में थी लेकिन ओटी में 4 घन्टे की मेहनत के बाद टीम वर्क से इसे सफलता पूर्वक अंजाम दे दिया गया। 



    इंसेट
    कोरोनरी आर्टरी डिजीस में दिल की मांशपेशियों तक खून पहुँचाने वाली धमनियों में रुकावट आ जाती है। इससे रोगी को हार्ट अटैक का खतरा बढ़ जाता है। डाॅ. दरबारी ने बताया कि बाईपास सर्जरी इस बीमारी का एक महत्वपूर्ण इलाज है। सामान्यतः रोगी की छाती में चीरा लगाने के बाद उसकी छाती खोलकर ही बाईपास सर्जरी की जाती है। लेकिन इसमें चीर फाड़ नहीं की गई। उन्होंने बताया कि विभाग द्वारा एम्स में अभी तक २५० से भी ज्यादा रोगियों की बाईपास सर्जरी की जा चुकी है। यह पहली सर्जरी है जो छाती की हड्डी काटे बिना की गयी है।



    लक्षण-
    कोरोनरी आर्टरी डिजीस की वजह से तेज चलने और चढ़ाई चढ़ते वक्त सीने में दर्द, भारीपन या घबराहट की समस्या रहती है। इसके साथ ही रोगी की सांस फूलने लगती है और धड़कन तेज होने के अलावा वह बार-बार थकान महसूस करने लगता है। रोगी को कभी भी हार्ट अटैक हो सकता है।

  • उत्तरकाशी //विवेक सिंह सजवाण

    पूरे देश में आज श्रद्धा और भक्ति के साथ बुद्ध पूर्णिमा का पावन पर्व मनाया जा रहा है। यह दिन भगवान गौतम बुद्ध के जन्म, ज्ञान प्राप्ति (बोधि) और महापरिनिर्वाण — तीनों महत्वपूर्ण घटनाओं की स्मृति में मनाया जाता है।

    वैशाख मास की पूर्णिमा को मनाया जाने वाला यह पर्व न केवल बौद्ध धर्मावलंबियों के लिए, बल्कि संपूर्ण मानवता के लिए शांति, करुणा और ज्ञान का प्रतीक है।


    इस वर्ष बुद्ध पूर्णिमा 12 मई को पड़ रही है और देशभर के बौद्ध विहारों, मठों और तीर्थस्थलों पर विशेष पूजा-अर्चना, प्रवचन तथा ध्यान सत्रों का आयोजन किया गया है। जनपद उत्तरकाशी के वीरपुर गाँव में शोभा यात्राएँ एवं दान कार्यक्रम भी आयोजित किए जा रहे हैं।

    यह अवसर हमें बुद्ध के जीवन से प्रेरणा लेने और उनके बताए आठ मार्ग तथा मध्य मार्ग को अपनाकर एक शांतिपूर्ण और नैतिक समाज के निर्माण की दिशा में कार्य करने की प्रेरणा देता है। इस पर्व को शांतिपूर्ण ढंग से मनाने के लिए पुलिस प्रशासन द्वारा आवश्यक प्रबंध किया गया।

  • उत्तरकाशी //विवेक सिंह सजवाण

    श्रीमती प्रेम बाई पत्नी हीरालाल निवासी नया बहे गांव, थाना करई, खरगोन, मध्य प्रदेश(56 वर्ष) आज 11 मई 2025 को अपने परिजनों के साथ गंगोत्री धाम यात्रा हेतु आयी थी। गंगोत्री धाम से 2 किलोमीटर पहले उक्त महिला श्रद्धालु की हृदय गति रुकने के कारण मृत्यु हो गई। आर्थिक रुप से कमजोर होने पर महिला का परिवारजनों द्वारा गंगोत्री धाम में ही अंत्येष्टि कराए जाने की इच्छा जाहिर की गयी,

    परिजनों के अनुरोध पर गंगोत्री धाम पर नियुक्त उत्तरकाशी पुलिस के जवानों द्वारा मानवता का धर्म निभाते हुए शव की अंत्येष्टि हेतु लकड़ियों की व्यवस्था कर हिंदू रीति रिवाज से दाह संस्कार करवाने मे मदद की गयी। परिवारजनों द्वारा पुलिस के द्वारा किए गए सहयोग के लिये आभार प्रकट किया गया।

  • उत्तरकाशी //विवेक सिंह सजवाण

    तहसील मोरी के अंतर्गत  11- 5 -2025 को, ग्राम जखोल के एक युवक  दिनेश पुत्र  हरिपाल आज प्रातः 6:30 बजे तहसील त्यूनी, देहरादून क्षेत्र अंतर्गत हनोल मंदिर के पास पैर फिसलने के कारण टोंस नदी में गिर गया।

    उक्त घटना स्थल पर SO मोरी, एसडीआरएफ टीम मोरी उत्तरकाशी SO त्यूनी, एसडीआरएफ टीम त्यूनी देहरादून थाना त्यूनी मौके पर हैं टीमों के द्वारा खोजबीन /सर्चिंग/ रेस्क्यू कार्य गतिमान है।

  • उत्तरकाशी //विवेक सिंह सजवाण

    आज प्रातः करीब पौने नौ बजे गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर गंगनानी के पास एक हेलीकॉप्टर क्रैश होने की सूचना पर पुलिस, एसडीआरएफ, फायर, मेडिकल व अन्य आपदा राहत दल तुरन्त मौके पर पहुंचे तथा राहत एवं बचाव कार्य में जुटे हैं

    प्राप्त जानकारी के अनुसार हैली एयरोट्रांस कम्पनी का है, जिसने आज प्रातः सहस्त्रधारा हैलीपैड से हर्षिल के लिए उडान भरी थी,

    हैली में पायलट सहित 07 लोग सवार थे, जिनमें 5 की घटनास्थल पर ही मृत्यु तथा 2 के घायल होने की सूचना प्राप्त हो रही है।

    हैली में सवार 04 यात्री मुम्बई तथा 2 आन्ध्रप्रदेश के बताए जा रहे हैं।

  • उत्तरकाशी //विवेक सिंह सजवाण

    एसपी उत्तरकाशी द्वारा पुलिस टीम को दिया गया 5000 का पुरस्कार

    ड्रग्स फ्री देवभूमि मिशन को सफल बनाने के लिए  उत्तरकाशी पुलिस द्वारा चलाये जा रहे नशा मुक्त उत्तरकाशी अभियान के अंतर्गत पुलिस उपाधीक्षक उत्तरकाशी,  जनक सिंह पंवार के निकट पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक धरासू  दिनेश कुमार के नेतृत्व में थाना धरासू पुलिस की टीम द्वारा नशे के खिलाफ कार्रवाई करते हुये एक युवक को स्मैक की तस्करी करते हुये गिरफ्तार किया गया है।


    धरासू पुलिस टीम द्वारा जाल बुनते हुये आज  चिन्यालीसौड पीपलमंडी ऑलवेदर तिराहा के पास से    संजय भट्ट पुत्र स्व0 भीम भट्ट निवासी माण्डो,जसपुर उत्तरकाशी उम्र- 31 वर्ष को 11.20 ग्राम स्मैक (कीमत करीब 3.5 लाख रु0) के साथ युवक को गिरफ्तार किया।


       युवक  पुलिस की चारधाम यात्रा में व्यस्थता का फायदा उठाना चाह रहा था, वह स्मैक को देहरादून से खरीदकर उत्तरकाशी में बेचने की फिराक मे था।
    गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर युवक के विरुद्ध थाना धरासू पर8/21NDPSAct  के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया है, अभियुक्त के आपराधिक इतिहास को खंगाला जा रहा है।

    👉पुलिस टीम
    👉 उ0नि0 तस्लीम आरिफ
    👉कानि0 राकेश
    👉कानि0 अनिल तोमर
    👉 कानि0 मनवीर

  • उत्तरकाशी // विवेक सिंह सजवाण

    स्पन्दन न्युबरसालीके आंगनवाड़ी केन्द्र बन्द्रकोट में पोषण पखवाडा मनाया गया।जिसमे गर्भवती/धात्री महिलाओं  एवं ग्रामीणो को पोषण से सम्बंधित जानकारी दी गई।

    क्षेत्रीय सुपवाईजर श्रीमती अर्चना चौहान ने विभागीय योजनाओं की जानकारी जैसे – मातृ वन्दना, नन्दा गौरा जन्मी बालिका,इन्टर पास बालिका, मुख्यमंत्री महालक्ष्मी किट की विस्तृत जानकारी  दी गई। उनके  द्धारा गोदभराई, अन्नप्राशन, वजन एवं लम्बाई, कुपोषित/अतिकुपोषित की जानकारी  व मोटे अनाजों से बनने वाले भोजन के बारे में बताया गया।साथ ही उन्होंने आने वाले मौसम परिवर्तन से होने वाली बीमारी एवं मक्खी मच्छर से बचने हेतु सावधानी बरतने की भी सलाह दी । 

    पोषण पखवाडा की प्रसंशा करते हुए आमजन से विभागीय योजनाओं की जानकारी के साथ साथ लाभ लेने  हेतु कहा।

    इस दौरान  वार्ड सदस्य  श्रीमती भागदोई कीअध्यक्षता मे गोदभराई की रस्म कि गई। कार्यक्रम मे  जतम्बा देई, रामदेई, अंजना, वैष्णवी, काजल, नेहा, राकेश, एंव आंगनबाडी कार्यकत्री श्रीमती सुचिता बिष्ट, गंगा रावत, सुमन जगुडी ,पुनम राणा, सहायिका श्रीमती गोदाम्बरी, अमिता पंवार,आदि उपस्थित रहे।