
उत्तरकाशी //विवेक सिंह सजवाण
समय करीब 13.40 बजे 112 की एमडीटी में सूचना प्राप्त हुई कि चमियारी रोड पर ग्राम मरगांव के पास एक वाहन दुर्घटना ग्रस्त हुआ है इस सूचना मिलते ही प्रभारी निरीक्षक मय फोर्स के घटना स्थल ग्राम मरगांव के पास (राजस्व क्षेत्र जसपुर तह0 चिन्यालीसौड) पंहुचे तो ज्ञात हुआ कि वाहन सख्यां UK09-B-6960 एसप्रेसो कार सड़क से लगभग 100 मीटर नीचे गिर कर दुर्घटना ग्रस्त हो गयी है।

जिसमें चालक सहित कुल 07 व्यक्ति (दो महिला व चार बच्चे) सवार थे।

जिसमे श्रीमती वंदना देवी पत्नी मंगल मोहन मिश्रा निवासी गमरी तहसील चिन्याली सौड जनपद उत्तरकाशी उम्र 30 वर्ष की मौके पर मृत्यु हो गयी व अन्य गम्भीर घायल है जिनको 108 के माध्यम से सीएचसी चिन्यालीसौड लाया गया। उक्त वाहन गमरी पीपलखण्डा से बादूं पुजारगांव डुण्डा जा रहा था ।
👇घायलो का विवरण👇
1- मनीष पुत्र सुरेश प्रसाद निवासी ग्राम पुजारगांव पट्टी भण्डारस्यू तह0 डुण्डां जनपद उत्तरकाशी उम्र-28 वर्ष (चालक)
2-श्रीमती कविता देवी पत्नी गणेश मिश्रा निवासी ग्राम गमरी तह0 चिन्यालीसौड जनपद उत्तरकाशी उम्र-29 वर्ष
3- कु0 नन्दनी पुत्री मंगल मोहन निवासी ग्राम गमरी उपरोक्त उम्र-08 वर्ष
4-दिव्यम पुत्र मंगल मोहन निवासी ग्राम गमरी उपरोक्त उम्र-06 वर्ष
5- देवान्श पुत्र गणेश मिश्रा निवासी ग्राम गमरी उपरोक्त उम्र-04 वर्ष
6- दीपक पुत्र गणेश मिश्रा निवासी ग्राम गमरी उपरोक्त उम्र-08 वर्ष
