राष्ट्रीय राजमार्ग पर ग्राम गेवला (मध्य बंदकोट) के समीप कूड़े के ढेर में लगी आग ने भयानक रूप ले लिया। आग की चपेट में आने से सड़क किनारे स्थित एक मोटरसाइकिल रिपेयरिंग की टिन शेड वाली दुकान पूरी तरह जलकर खाक हो गई। गनीमत यह रही कि इस घटना में कोई जनहानि या पशुहानि नहीं हुई।


प्राप्त जानकारी के अनुसार,  ग्राम गेवला के पास राष्ट्रीय राजमार्ग के किनारे टिन शेड के बगल में कूड़े में आग लगाई गई थी। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और बगल में स्थित मोटरसाइकिल की दुकान को अपनी चपेट में ले लिया। आग इतनी तेजी से फैली कि टिन की बनी दुकान और उसमें रखा सारा सामान जलकर राख हो गया।


यह दुकान ग्राम चिणखोली निवासी श्री गोपाल भट्ट पुत्र श्री महावीर प्रसाद भट्ट की थी। पीड़ित को इस अग्निकांड में भारी आर्थिक नुकसान हुआ है। स्थानीय लोगों की मदद से जब तक आग पर काबू पाया जाता, तब तक दुकान पूरी तरह जल चुकी थी। हालांकि, समय रहते सतर्कता बरतने के कारण किसी भी प्रकार की जनहानि या पशुहानि होने से टल गई।

Posted in ,

Leave a comment