देहरादून। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता दिनेश आर्य उत्तराखंड से निर्विरोध राज्यसभा सांसद निर्वाचित हुए हैं। उन्होंने देहरादून स्थित राज्य विधानसभा में अपना निर्वाचन प्रमाण पत्र प्राप्त किया।


निर्विरोध निर्वाचन के उपरांत खुशी व्यक्त करते हुए दिनेश आर्य ने इसे अत्यंत गौरव और सौभाग्य का क्षण बताया। उन्होंने कहा कि वह इस भरोसे और जिम्मेदारी के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, पार्टी के शीर्ष नेतृत्व, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी तथा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट समेत समस्त संगठन व देवतुल्य कार्यकर्ताओं का हृदय से आभार प्रकट करते हैं।


नवनिर्वाचित राज्यसभा सांसद ने कहा कि यह सम्मान देवभूमि उत्तराखंड की जनता और संगठन के प्रत्येक समर्पित कार्यकर्ता का है।

उन्होंने संकल्प व्यक्त किया कि वे संसद के उच्च सदन में उत्तराखंड की जनभावनाओं, क्षेत्रीय मुद्दों और आकांक्षाओं को पूरी मजबूती से उठाएंगे तथा राष्ट्रहित में पूर्ण निष्ठा के साथ कार्य करेंगे।

Posted in ,

Leave a Reply