देहरादून / उत्तरकाशी: चीन के शंघाई में आयोजित 12 देशों की इंटरनेशनल समिट में क्षेत्र के होनहार युवा पार्थ वोहरा ने शानदार प्रदर्शन करते हुए इंडस्ट्रियल डिजाइन वर्ग में द्वितीय स्थान प्राप्त किया है। अंतरराष्ट्रीय मंच पर मिली इस उपलब्धि से उन्होंने न केवल अपने परिवार बल्कि पूरे भारत का मान बढ़ाया है।

पार्थ वोहरा, देहरादून के प्रतिष्ठित व्यापारी राहुल वोहरा एवं आकांक्षा वोहरा के सुपुत्र हैं।

उनकी इस उपलब्धि पर पूरे वोहरा परिवार व क्षेत्र में खुशी की लहर है।

पार्थ की इस सफलता पर स्थानीय व्यापारियों व गणमान्य नागरिकों ने हर्ष जताते हुए उन्हें और उनके परिवार को बधाई प्रेषित की है। बधाई देने वालों में वरिष्ठ व्यापारी व जिला महामंत्री ओमप्रकाश भट्ट, गौरव नौटियाल, मुकेश नौटियाल, अभिनव रमोला, हेमराज निजोन आदि प्रमुख रूप से शामिल रहे।

सभी ने पार्थ के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि उनकी इस उपलब्धि से क्षेत्र के युवाओं को नई प्रेरणा मिलेगी।

Posted in ,

Leave a Reply