🔴 BIG BREAKING NEWS 🔴
उत्तरकाशी
उत्तराखंड के जनपद उत्तरकाशी में शनिवार रात धरती डोलने से हड़कंप मच गया। रात 08:07:30 बजे जिले में तेज भूकंप के झटके महसूस किए गए। अचानक आए इस झटके से लोग दहशत में आ गए और अफरा-तफरी के बीच तुरंत अपने घरों से निकलकर खुली जगहों पर आ गए।


          👇जमीन से 11 किमी नीचे था केंद्र👇
राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र के आंकड़ों के अनुसार, भूकंप की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 4.2 दर्ज की गई है। भूकंप का केंद्र उत्तरकाशी के बारेथी पट्टी बरसाली क्षेत्र के समीप जमीन से महज 11 किलोमीटर की गहराई पर स्थित था।


          👇डुंडा सहित आसपास के इलाकों में महसूस हुए झटके👇
उत्तरकाशी मुख्यालय, डुंडा सहित आसपास के ग्रामीण इलाकों में भी झटके साफ तौर पर महसूस किए गए। फिलहाल जिला आपदा प्रबंधन तंत्र पूरी तरह अलर्ट मोड पर है और तहसीलों से जानकारी ली जा रही है।

राहत की बात यह है कि अभी तक किसी भी प्रकार के जान-माल के नुकसान की सूचना नहीं मिली है।
प्रशासन ने सभी नागरिकों से सतर्क रहने और किसी भी प्रकार की अफवाह पर ध्यान न देने की अपील की है।

Posted in ,

Leave a Reply