गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग नालू पानी के पास दो छोटे वाहनो की आपस में टक्कर होने की सूचना है चालक दीपक पुत्र सुरेंद्र ग्राम G-12 /435 संगम विहार नई दिल्ली वाहन संख्या -HR 55 AW 6368 जो की यमुनोत्री धाम से गंगोत्री की ओर आ रहा था।
महेश पुत्र शंकर राव ग्राम विजय वाड़ा आंध्र प्रदेश वाहन संख्या-AP 40 EP 3599 गंगोत्री से बड़कोट की ओर जा रहा था। जिनमें से एक बच्ची को चोटें आई है जिसे उपचार हेतु जिला चिकित्सालय उत्तरकाशी में लाया जा रहा है बाकी अन्य लोग सामान्य बताये जा रहे हैं।
किसानों को बागवानी करना हुआ आसान। उत्तरकाशी जनपद की नौगांव ब्लॉक के श्योरी फलपट्टी के युवा बागवानी किसान प्रतीक सिंह बर्त्वाल ने नौकरी के विकल्प को छोड़ बागवानी को प्राथमिकता दी है। प्रतीक का परिवार पहले से ही खेती-बाड़ी से जुड़े है। राज्य सरकार की एप्पल मिशन योजना से प्रेरित होकर प्रतीक ने
सब्सिडी में सेब के पौधे लगाए, जिनकी संख्या 4 से 5 हजार है। इनमें से कई पौधों में फल आना भी शुरू हो गया है।
👆बाईट प्रतीक सिहं बर्थवाल 👆
पक्षियों से फसलों की सुरक्षा के लिए प्रतीक ने 4 लाख रुपये की लागत से नेट लगाए हैं, और इसके अतिरिक्त, उन्होंने ग्रेडिंग हाउस, खाद, दवाई व अन्य बागवानी उपकरणों के लिए 50% सब्सिडी पर योजनाओं का लाभ भी उठाया है।
प्रतीक के पास 4 से 5 सौ फलदार सेब के पौधे हैं, जिनसे पिछले वर्ष लगभग 25 लाख रुपये का उत्पादन हुआ। हालांकि इस वर्ष ओलावृष्टि के चलते उत्पादन पर कुछ असर पड़ने की आशंका है।
प्रतीक का मानना है कि यदि राज्य सरकार हिमाचल प्रदेश की तर्ज पर बागवान किसानों को सड़क, पानी और आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराए, तो इससे सेब उत्पादकों को और अधिक प्रोत्साहन मिलेगा तथा उनका कार्य अधिक सुगमता से संपन्न होगा।
अवैध कच्ची शराब के विरुद्ध कार्रवाई करते हुये थाना मोरी पुलिस द्वारा कल चैकिंग के दौरान जानकीया पुत्र गणीराम निवासी ग्राम मैजंणी गमरी आराकोट थाना मोरी उत्तरकाशी को 05 लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार किया गया।
अभियुक्त के विरुद्ध थाना मोरी पर धारा 60(1) आबकारी अधि0 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया।
जिलापंचायत प्रशासक दीपक ने निकाली “ऑपरेशन सिंदूर” की तिरंगा शौर्य सम्मान यात्रा।
पूर्व सैनिकों को शाल ओढ़ाकर किया सम्मानित
पाकिस्तान के खिलाफ भारतीय जांबाज सैनिकों द्वारा “ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर चिन्यालीसौड़ में निवर्तमान जिला पंचायत अध्यक्ष/प्रशासक दीपक बिजल्वाण के नेतृत्व में सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने गौरवगाथा तिरंगा यात्रा निकाली है।
बुधवार को चिन्यालीसौड़ तिरंगा यात्रा निकाली गई गई, रैली में राजनैतिक दलों, पूर्व सैनिक, व्यापारी, सामाजिक कार्यकर्ता रैली में शामिल होकर सेना के सम्मान में जोरदार नारेबाजी करते हुए रैली के बाद पीपल मंडी बाजार में सभा का आयोजन किया गया, जिसमें वक्ताओं ने। इस दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष दीपक बिजल्वाण ने कहा ऑपरेशन सिंदूर की सफलता के बाद सेना के शौर्य को सलाम करने के लिए यह तिरंगा यात्रा निकाली गई।
भारतीय सेना के शौर्य और वीरता का बखान करते हुए कहा कि”तिरंगा शौर्य सम्मान यात्रा” सिर्फ एक आयोजन नहीं, बल्कि उन अमर वीरों के प्रति हमारे अंतर्मन से उपजा सम्मान, श्रद्धा और आभार का जीवंत चित्रण है। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान की नापाक हरकतों को भारतीय जांबाज सैनिकों ने धूल चटा दी है। उन्होंने कहा कि इस ऐतिहासिक यात्रा में हमारे क्षेत्रवासियों ने जिस उत्साह, गरिमा और एकजुटता के साथ सहभागिता की, वह अपने आप में प्रेरणादायक है।
हर कदम पर गर्व था, हर स्वर में राष्ट्रप्रेम और हर आंख में अपने सपूतों के प्रति श्रद्धा झलक रही थी। उन्होंने कहा कि सेवा निवृत्त सैनिकों की उपस्थिति ने यात्रा को और भी गौरवशाली बनाया। नगरपालिका परिषद चिन्यालीसौड़ में ग्रामीण क्षेत्रों से, स्थानीय जन-प्रतिनिधियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं ने सेना के सम्मान में जोरदार नारेबाजी करते हुए तिरंगा यात्रा के बाद पीपल मंडी में एक निजी होटल में सभा का आयोजन किया गया।
इस दौरान बिजल्वाण ने भूतपूर्व सैनिकों को शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया ,सभा को पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष शूरवीर रांगड, व्यापार मंडल अध्यक्ष कृष्णा नौटियाल, सिद्धार्थ नौटियाल, प्रवीन गुनसोला, प्रदीप कैन्तुरा, सुमन बडोनी,रणबीर महंत, देवराज बिष्ट, अंकित रमोला, पूर्व सैनिक सूबेदार बलदेव ,हवलदार शैलेन्द्र ,हवलदार बिजेंद्र ,मुकेश नौटियाल ,धीरज मणि नौटियाल,शंकर लाल ,सूबेदार शिव दयाल,सभासद सिद्धार्थ नौटियाल सभासद मनजीत नेगी, समेत सैकड़ो लोग मौजूद थे
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में राज्य सरकार निरंतर पहाड़ी क्षेत्रों में कृषि को सुलभ और आधुनिक बना रही है। इसी कड़ी में जनपद उत्तरकाशी के अस्तल गाँव की दो महिलाएँ अनामिका बड़ोनी और ज्योति राणा को कृषि विभाग द्वारा मिनी ट्रैक्टर उपलब्ध कराया गया है।
👆बाईट अनामिका बडोनी👆
राज्य सरकार की इस विशेष योजना के अंतर्गत महिलाओं को पूरे जनपद 80% सब्सिडी पर यह आधुनिक ट्रैक्टर दिए जा रहे हैं, जिन्हें महिलाएँ स्वयं सरलता से चला पा रही हैं।
👆बाइट ज्योति राणा👆
इस पहल से न केवल खेती करना आसान हुआ है, बल्कि अब ग्रामीण महिलाएँ भी आत्मनिर्भर की ओर बड़ी तेजी से बड़ रही है।
जहां पहलें खेतीबाड़ी बैलों पर निर्भर थी, अब मशीनों के माध्यम से यह कार्य अधिक तीव्र, प्रभावी और समय की बचत वाला हो गया है। इससे बैलों की देखभाल में लगने वाला समय और श्रम भी कम हुआ है।
मुख्यमंत्री का उद्देश्य राज्य की महिलाओं को सशक्त बनाते हुए कृषि में नई तकनीकी साधनों का समावेश करना है, जिससे खेती अधिक लाभकारी हो और युवा पीढ़ी के लिए आकर्षक बने।
आधिकारिक सूत्रों के हवाले से सूचना मिली है की पीएमश्री राजकीय आदर्श कीर्ति इंटर कॉलेज उत्तरकाशी इंटर के छात्र कैडेट सचिन कुमार पुत्र कुंवर पाल एवं श्रीमती अनीता निवासी, ग्राम दडमाली, पोस्ट पुजारगांव धनारी तहसील डुंडा उत्तरकाशी ने 18 मई की रात्रि में विश्व की सर्वोच्च पर्वतचोटी मॉउंट एवरेस्ट फतह किया है।
समस्त विद्यालय परिवार एवं सीमान्त जनपद उत्तरकाशी को विद्यालय की इस ऐतिहासिक एवं गौरवान्वित करने वाले उपलब्धि हेतु बधाई।
इससे पूर्व सचिन कुमार ने गत अगस्त माह में गढ़वाल हिमालय की चोटी मॉउंट अभिगामिन 7355m तथा विश्व के सर्वोच्च युद्धक्षेत्र सियाचिन ग्लाशियर पर सफल आरोहण एवं प्रशिक्षण प्राप्त किया।
साधारण परिवार के छात्र सचिन ने यह उपलब्धि 16 वर्ष की आयु में में प्राप्त की है। इस उपलब्धि के लिए पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य पूजार गांव किशोर सेमवाल व अन्य ग्रामीणों के द्वारा सर्वोच्च शिखर माउंट एवरेस्ट फतह करने पर क्षेत्र व जिले का नाम रोशन करने के लिए सचिन के परिवार को बधाई शुभकामनाएं दी
जनपद मुख्यालय में महिला अस्पताल में फैली बदहाल व्यवस्थाओं के खिलाफ कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं जमकर हंगामा किया. आपको बता दें कि उत्तरकाशी जनपद में स्थित महिला अस्पताल या पुरुष अस्पताल दोनों की स्थति सही नहीं है. जिला अस्पताल में आखिर समय पर मरीचो को देहरादून रैफर किया जाता है।
👆बाईट शिवम नेगी👆
जिसके कारण कई महिलाओं के प्रसव रास्ते में हो जाते हैं व् महिलाओं की मोत भी हो चुकी है ऐसे में जनपद की बिगड़ती स्वस्थ्य व्यवस्था को लेकर कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं में रोष देखने को मिला।
👆बाईट मनीष राणा👆
कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जिला अस्पताल के बाहर पुतला दहन करने के बाद सी एम् ओ का घेराव कर उन्हें तुरंत व्यवस्था को सुधारने का अल्टिमेटम दिया वहीं जिला अधिकारी कार्यालय पहुंचकर विरोध प्रदर्शन कर ज्ञापन भी सौंपा।
उत्तरकाशी जिले के युवा अब खेती-बाड़ी को रोजगार का साधन बना रहे हैं। जनपद उत्तरकाशी के नौगांव विकासखंड स्थित बगासू गाँव निवासी प्रतीक बर्त्वाल इसका सशक्त उदाहरण हैं। प्रतीक ने होटल मैनेजमेंट में बीएससी और उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय से हॉस्पिटेलिटी में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है।
उन्होंने छः वर्ष तक पाँच सितारा होटल जैसे में काम किया और दो वर्षों तक देहरादून में शिक्षण कार्य भी किया। इन्होंने सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं का लाभ लेकर कृषि कार्य को प्रमुखता से कर रहें है।
👍बाईट प्रतिक ब्रत्वाल👆
इन्होंने नौकरी छोड़कर गाँव लौटने और खेती-बाड़ी में भविष्य तलाशने का निर्णय लिया। आज प्रतीक सब्जी उत्पादन में टमाटर, शिमला मिर्च, बंदगोभी, बैंगन, खीरा, हरी मिर्च और लौकी जैसी फसलें उगा रहे हैं। साथ ही एप्पल मिशन के तहत फल उत्पादन के लिए भी काम कर रहे हैं। इसके अतिरिक्त गोपालन में भी सक्रिय हैं, जहाँ वे दो होल्सटीन फ्रिसियन नस्ल की गायों से प्रतिमाह 17 से 18 हजार रुपये की आमदनी कर रहे हैं।
प्रतीक ने अपनी खेती से पाँच लोगों को रोजगार देकर यह सिद्ध किया है कि स्वरोजगार अपनाकर न केवल आत्मनिर्भर बना जा सकता है, बल्कि अन्य को भी रोजगार उपलब्ध कराया जा सकता है
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के मार्गदर्शन में 11वाँ अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2025 जनपद उत्तरकाशी में “हर घर योग” थीम के साथ व्यापक रूप से मनाया जाएगा। 1 मई से 21 जून 2025 तक विकासखंड एवं ग्राम पंचायत स्तर पर विविध योग गतिविधियाँ आयोजित की जा रही हैं
जिनमें सामूहिक योगाभ्यास, योग प्रतियोगिता, मैराथन, भाषण, चित्रकला प्रतियोगिता, विशेषज्ञ व्याख्यान आदि सम्मिलित हैं। इसी के परिप्रेक्ष्य में आज ब्लॉक डुंडा में भी वृहत रूप से योगाभ्यास किया गया।
👆बाईट डां बसंती
मुख्य आयोजन 21 जून को पाँच स्थलों—राजकीय कीर्ति इंटर कॉलेज उत्तरकाशी, विल्सन हाउस हर्षिल, यमुना मंदिर खरसाली, राजकीय इंटर कॉलेज चिन्यालीसौड़ एवं सांकरी—में आयोजित किए जाएँगे। योग जागरूकता हेतु 170 ग्रामस्तरीय स्थलों के साथ-साथ छह ब्लॉकों में कार्यक्रम होंगे।
👆बाईट डां अजय चौहान
इस वर्ष की थीम “Yoga for One Earth, One Health” के अंतर्गत पर्यावरण संतुलन हेतु हरित योग कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएँगे,
जिनमें रेणुका देवी मंदिर डुंडा, पीएचसी हर्षिल, बड़कोट हेलीपैड आदि प्रमुख स्थल हैं।