डुँडा पुलिस की तत्परता से चार धाम यात्रा पर आए यात्री का खोया मोबाइल दस मिनट मे खोज कर यात्री को वापस लौट आया । चार धाम यात्रा पर आये हितेश सोनी निवासी गुजरात जोकि यमनोत्री धाम से दर्शन कर गंगोत्री जा रहे थे। गंगोत्री जाते हुये अचानक डंडा के पास उनकी तबीयत खरब हो गई। जिसके कारण तबीयत उन्हे प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र डुण्डा मे उपचार कराने हेतु भरती
👆यात्री👆
किया गया।इलाज के दौरान अस्पताल से किसी अज्ञात व्यक्ति के द्वारा उनका मोबाइल फोन उठा लिया गया । जिसकी सूचना उनके द्धारा तत्काल पुलिस चौकी डुँडा मे की गई।
सूचना मिलते ही डुँडा पुलिस के द्धारा यात्रा पर आये व्यक्ति का मोबाइल 10मिनट के अन्दर खोजबीन कर और उन्हें वापस किया गया । उक्त कार्य की चारधाम पर आये यात्रियों एवं स्थानीय जनता द्वारा भूरी- भूरी प्रशंसा की गई।
सोमवार को पुरोला में एक भव्य समारोह में प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने विभिन्न जनकल्याणकारी विकास योजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण किया। इन परियोजनाओं से उत्तरकाशी जनपद के पुरोला और आसपास के क्षेत्रों में रहने वाले लाखों लोगों को सीधा लाभ मिलेगा । ये योजनाएं क्षेत्र के सर्वांगीण विकास और नागरिकों के जीवन स्तर में सुधार लाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। इन विकास योजनाओं से क्षेत्र में आर्थिक विकास को बल मिलेगा तथा कनेक्टिविटी और रोजगार के बेहतर अवसरों की उपलब्धता में भी ये सहायक होगी।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने लगभग 210 करोड़ की विभिन्न विकास योजनाओं का लोकार्पण एवं योजनाओं का शिलान्यास किया। इनमें से 35 योजनाओं का लोकार्पण तथा 20 योजनाओं का शिलान्यास शामिल है। इन विकास योजनाओं में समग्र शिक्षा, सड़क निर्माण, चिकित्सा, सिंचाई, पेयजल, पर्यटन, से जुड़ी योजनाएं शामिल हैं। यह सभी परियोजनाएं क्षेत्र की बुनियादी संरचना को मजबूती प्रदान करने के साथ लोगों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराएंगी।
इस दौरान बीजेपी जिलाध्यक्ष नागेंद्र चौहान ने कहा कि मुख्यमंत्री के नेतृत्व में जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाई जा रही है और धामी सरकार हर वर्ग को साथ लेकर चल रही है।
पुरोला विधायक दुर्गेश्वर लाल ने पूरे क्षेत्र की और से मुख्यमंत्री का अभिनंदन किया और रवाई क्षेत्र में अस्पताल के भूमि पूजन और मोरी जखोल मोटर मार्ग के निर्माण की स्वीकृति मिलने पर धन्यवाद दिया। विधायक ने कहा दानवीर कर्ण देवरा जो 65 गांवो की आस्था का केंद्र है के सौंदर्यकरण,केदारकांठा को पर्यटन केंद्र बनाने,रुद्रेश्वर मंदिर के सौंदर्यकरण,कमलेश्वर महादेव मंदिर मोटर मार्ग के निर्माण की स्वीकृति की मांग रखी।
मुख्यमंत्री ने पुरोला विधानसभा की विभिन्न विकास योजनाओं के लोकार्पण और शिलान्यास के अवसर सभी का धन्यवाद और अभिनन्द किया। उन्होंने कहा कि प्रधानमन्त्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश निरंतर आगे बढ़ रहा है। पूरे उत्तराखंड की ओर से उनका अभिनंदन किया।
उन्होंने कहा कि आज इस अवसर पर लगभग 210 करोड़ की 55 योजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण किया जा रहा है तथा हर विधान सभा में घोषणाओं को पूरा करने के लिए सरकार प्रतिबद्ध है। उत्तराखण्ड में शिलान्यास की जाने वाली योजनाओं को पूरा करना प्राथमिकता में शामिल है। उन्होंने कहा कि 13 जिले 13 डेस्टिनेशन को देखते हुए मोरी को इसने शामिल किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्तमान सरकार द्वारा जिहादी मानसिकता के खिलाफ कड़ी कार्यवाही , शख्त भू कानून लागू करना, संविधान अनुच्छेद 44 के अंतर्गत प्रदेश में समान नागरिक संहिता लागू करने, प्रदेश में शख्स नकल विरोधी कानून, भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति सहित अनेक कड़े निर्णय लिए और जनकल्याणकारी नीतियां लागू की तथा सरकार सरकार विकल्प रहित संकल्प पर कार्य करने के लिए प्रतिबद्ध है।
क्षेत्र के विकास को देखते हुए मुख्यमंत्री के द्धारा निम्न घोषणाएं की👇 👉खेल मैदान पुरोला का उच्चीकरण 👉मोरी के देवरा गांव में कर्ण महाराज मंदिर का सौंदर्यकरण 👉नौगांव में रुद्रेश्वर महादेव मंदिर का सौंदर्यीकरण 👉नौगांव सामुदायिक स्वास्थ केंद्र का विस्तारीकरण 👉पुरोला -नौगांव मोटर मार्ग डूकाणा रोड होते हुए मोरी बैंड तक बाईपास का निर्माण 👉मोरी के पट्टी गडूगाड़ के देवजानी ओरा से केदार काठा तक पर्यटक क्षेत्र घोषित करने
मुख्यमंत्री ने कहा “पुरोला में पूर्व में की गई घोषणाओं का शिलान्यास और लोकार्पण किया गया । शिक्षा, स्वास्थ्य पेयजल,सड़क के क्षेत्र में जो विकास कार्य हुए है वो क्षेत्र के विकास में एक मील का पत्थर साबित होंगे और यहां का समेकित विकास होगा। यह पर्यटन और बागबानी के क्षेत्र में संभावनाओं से भरा क्षेत्र है। हमारा संकल्प है राज्य का एक कोने से दूसरे कोने तक विकास हो आदरणीय प्रधानमंत्री के नेतृत्व में ग्यारह वर्ष का कालखंड सेवा सुशासन और गरीब कल्याण का कालखंड पूरा हुआ ।”
इस अवसर पर विधायक पुरोला दुर्गेश्वर लाल,विधायक गंगोत्री सुरेश चौहान,पूर्व विधायक माल चंद, राज्य मंत्री प्रताप सिंह पंवार, रामसुंदर नौटियाल,जगत सिंह, जिलाध्यक्ष बीजेपी नागेंद्र चौहान,समन्वयक गढ़वाल किशोर भट्ट,नगर पालिका अध्यक्ष पुरोला बिहारी लाल शाह ,जिलाधिकारी डॉ. मेहरबान सिंह बिष्ट, पुलिस अधीक्षक सरिता डोभाल, मुख्य विकास अधिकारी एसएल सेमवाल, अपर जिलाधिकारी पीएल शाह, एसडीएम पुरोला मुकेश चंद रमोला, एसडीएम बड़कोट बृजेश तिवारी, अधीक्षण अभियंता लोनिवि हरीश पांगती,तहसीलदार बड़कोट रेनू सैनी सहित अनेक जनप्रतिनिधिगण और अधिकारीगण उपस्थित रहे।
समय करीब 13.40 बजे 112 की एमडीटी में सूचना प्राप्त हुई कि चमियारी रोड पर ग्राम मरगांव के पास एक वाहन दुर्घटना ग्रस्त हुआ है इस सूचना मिलते ही प्रभारी निरीक्षक मय फोर्स के घटना स्थल ग्राम मरगांव के पास (राजस्व क्षेत्र जसपुर तह0 चिन्यालीसौड) पंहुचे तो ज्ञात हुआ कि वाहन सख्यां UK09-B-6960 एसप्रेसो कार सड़क से लगभग 100 मीटर नीचे गिर कर दुर्घटना ग्रस्त हो गयी है।
जिसमें चालक सहित कुल 07 व्यक्ति (दो महिला व चार बच्चे) सवार थे।
जिसमे श्रीमती वंदना देवी पत्नी मंगल मोहन मिश्रा निवासी गमरी तहसील चिन्याली सौड जनपद उत्तरकाशी उम्र 30 वर्ष की मौके पर मृत्यु हो गयी व अन्य गम्भीर घायल है जिनको 108 के माध्यम से सीएचसी चिन्यालीसौड लाया गया। उक्त वाहन गमरी पीपलखण्डा से बादूं पुजारगांव डुण्डा जा रहा था ।
👇घायलो का विवरण👇 1- मनीष पुत्र सुरेश प्रसाद निवासी ग्राम पुजारगांव पट्टी भण्डारस्यू तह0 डुण्डां जनपद उत्तरकाशी उम्र-28 वर्ष (चालक) 2-श्रीमती कविता देवी पत्नी गणेश मिश्रा निवासी ग्राम गमरी तह0 चिन्यालीसौड जनपद उत्तरकाशी उम्र-29 वर्ष
3- कु0 नन्दनी पुत्री मंगल मोहन निवासी ग्राम गमरी उपरोक्त उम्र-08 वर्ष 4-दिव्यम पुत्र मंगल मोहन निवासी ग्राम गमरी उपरोक्त उम्र-06 वर्ष 5- देवान्श पुत्र गणेश मिश्रा निवासी ग्राम गमरी उपरोक्त उम्र-04 वर्ष 6- दीपक पुत्र गणेश मिश्रा निवासी ग्राम गमरी उपरोक्त उम्र-08 वर्ष
स्वर्गीय लाखीराम सिहं सजवाण राजकीय इंटर कालेज डुडां में स्कूल के बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए दस दिवसीय समर कैंप का आयोजन हुआ।जिसका मंगलवार को शुभारम्भ हुआ। और आज विश्व पर्यावरण दिवस के शुभ अवसर पर समर कैंप का विधिवत समापन हुआ।
कैम्प का शुभारंभ नोडल अधिकारी निर्मल सिंह शाह व विद्यालय पीटीऐ अध्यक्ष कीर्ति निधि सजवाण ने किया।दस दिवसीय कैंप में रंवाल्टी, जौनपुरी, जौनसारी व बंगाणी बोली भाषा सहित विभिन्न संगीत, नृत्य, योग खेलकूद आदि गतिविधियों हुई।
समापन समारोह में विद्यालय प्रधानाचार्य सुरेंद्र दत्त उनियाल के द्वारा छात्र-छात्राओं को विश्व पर्यावरण दिवस के बारे में बताया गयाऔर स्वच्छता की शपथ दिलवाई साथ ही विद्यालय परिसर में छात्र-छात्राओं के द्वारा /एक पेडं माँ के नाम /कार्यक्रम के अंतर्गत वृक्षारोपण कर पर्यावरण के प्रति भावनात्मक जुड़ाव को प्रोत्साहित किया किया गया। इस दौरान विश्व पर्यावरण दिवस पर क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें आशुतोष सजवाण, कपिल,कु0 आरुषि, कु0 दीपिका आदि ने प्रतियोगिता मे प्रतिभाग कर स्थान प्राप्त किया।
कार्यक्रम में सुरेंद्र दत्त उनियाल, पीटीए अध्यक्ष कीर्ति निधि सजवाण, निर्मल सिंह शाह, एमटी मनवीर सिंह पवार,शरद राजेश डोभाल,युद्धवीर सिंह, राजेंद्र जोशी, कमलेश्वर प्रसाद मिश्रा, श्रीमती संध्या भट्ट,राजेश्वरी बिष्ट,श्रीमती सुशीला थपलियाल, श्रीमती अनीता,वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी किताब सिंह पडियार, श्रीमती प्रियंका,मोहनलाल, दुर्गेश नौटियाल,अशोक,श्रीमती सोना देवी आदि उपस्थित थे
वांछित/वारण्टी एवं फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु उत्तरकाशी पुलिस द्वारा चलाये जा रहे अभियान के क्रम में चौकी डुण्डा कोतवाली उत्तरकाशी पुलिस द्वारा माननीय न्यायालय उत्तरकाशी से जारी वारण्ट धारा 138 NI Act से सम्बन्धित अभियुक्त जितेन्द्र सिंह पुत्र चेतराम निवासी वीरपुर डुण्डा उत्तरकाशी को गिरफ्तार कर मा0 न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया ।
👇पुलिस टीम 👇 👉 उ0नि0 प्रकाश राणा- चौकी प्रभारी डुण्डा 👉 हे0का0 गजपाल
चारधाम यात्रा के दौरान सड़क दुर्घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगाने हेतु पुलिस अधीक्षक उत्तरकाशी के निर्देशन में उत्तरकाशी पुलिस द्वारा जनपद के प्रवेश बैरियरों तथा पुलिस चैक पोस्टों पर वाहन चैकिंग विशेषकर ओवरस्पीड व ड्रिंक एण्ड ड्राइव के खिलाफ लगातार चैकिंग अभियान चलाया जा रहा है।
इसी क्रम में आज जनपद के प्रवेश बैरियर चिन्यालीसौड़, नगुण पर पुलिस द्वारा रुटीन चैकिंग के दौरान बस संख्या UK06PA-1507 को रोककर चैक किया गया तो बस चालक सुभाष मौर्य पुत्र हेमराज मौर्य निवासी बसगर शक्ति फॉर्म सितारगंज, उधमसिंह नगर शराब पीकर वाहन चलाते हुये पाया गया, एल्कोमीटर परीक्षण में चालक की नशे में होने की पुष्टि हुयी है। बस में झारखंड के 27 तीर्थ यात्री सवार थे, चालक के शराब के नशे में होने पुलिस द्वारा चालक को मौके पर 3/181/185/202/207 एम0वी0 एक्ट में गिरफ्तार कर वाहन को सीज किया गया। ट्रैवल एजेंट से बात कर तीर्थ यात्रियों के लिए दूसरी बस की व्यवस्था करवायी गयी।
अक्टूबर 2024 में थाना धरासू पर *ब्रह्मदेव निधि लिमिटेड ब्रह्मखाल चिन्यालीसौड़ उत्तरकाशी के डायरेक्टर, एमडी व संचालकों पर 25 लाख रु0 से अधिक धोखाधड़ी करने पर 420 भादवि के अंतर्गत धोखाधड़ी का मामला पंजीकृत किया गया था,* जिसमें रणवीर चन्द रमोला आदि 6 लोग नामजद हैं। श्रीमती सरिता डोबाल, पुलिस अधीक्षक उत्तरकाशी द्वारा धोखाधड़ी के मामले की गम्भीरता को देखते हुये पुलिस अधिकारियों को मामले में निष्पक्ष कार्यवाही के निर्देश दिये गये। पुलिस उपाधीक्षक उत्तरकाशी जनक सिंह पंवार के निकट पर्यवेक्षण एवं प्रभारी निरीक्षक धरासू दिनेश कुमार के नेतृत्व मे धरासू पुलिस की टीम द्वारा उक्त मामले में गहन छानबीन की गयी तो पाया गया कि ब्रह्मदेव निधि लिमिटेड कम्पनी जीनियस टैक्नोलॉजी के साफ्टवेयर पर काम करती थी, पुलिस द्वारा जीनियस टैक्नोलॉजी से कम्पनी का डाटा लेकर एनालिसिस करने, बैंक खाता डिटेल, बयान व अन्य साक्ष्यों के आधार पर मामले में धारा 3/21 (1)(2)(3) BUDS Act 2019 की बढोतरी करते हुये कल एक अभियुक्त रणवीर चन्द रमोला पुत्र रूकम चन्द रमोला निवासी ग्राम कुमराड़ा थाना धरासू जनपद उत्तरकाशी उम्र- 40 वर्ष को गिरफ्तार किया गया।
अभियुक्त रणवीर चन्द रमोला कम्पनी में एमडी का कार्य करता था, जिसके द्वारा बताया गया कि वर्ष 2022 में ब्रह्मदेव निधि लिमिटेड कम्पनी खोली गयी थी, जिसमे वह लोगों से अच्छे रिटर्न के लिए निवेश करवाते थे, ब्रह्मदेव निधि लिमिटेड के सभी संचालक/कार्यकर्ता पहले दिव्यांश ग्रुप से जुडे हुये थे, दिव्यांश ग्रुप में फ्रॉड होने पर उनके द्वारा अपनी कम्पनी ब्रह्मदेव निधि लिमिटेड खोली गयी थी, रणवीर चन्द ने मौखिक रुप से बताया कि ब्रह्मदेव निधि लिमिटेड कम्पनी मं लोगों से पैसे निवेश करवाकर उनके द्वारा अपनी पूर्व कम्पनी (दिव्यांश ग्रुप) के कस्टमर/खाताधारकों को पैंसे रिटर्न किये गये थे, जिस कारण से ब्रह्मदेव निधि लिमिटेड कम्पनी के निवेशकों के पैंसे डूब गये। मामले में अग्रिम विधिक/विवेचनात्मक कार्यवाही जारी है।
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस (21 जून) के उपलक्ष्य में आयुष एवं आयुर्वेद शिक्षा विभाग उत्तराखंड तथा राष्ट्रीय आयुष मिशन के संयुक्त तत्वावधान में “हरित योग” नामक विशेष योग कार्यक्रम का आयोजन रुद्रप्रयाग जनपद के अंतर्गत ग्राम रांसी (ऊखीमठ) स्थित प्राचीन राकेश्वरी मंदिर परिसर में भव्य रूप से किया गया। यह आयोजन न केवल योग के शारीरिक और मानसिक लाभों को जन-जन तक पहुँचाने के उद्देश्य से हुआ, बल्कि इसका मुख्य ध्येय था प्रकृति की गोद में योग के अनुभव को जागरूकता और आध्यात्मिक शांति के रूप में स्थापित करना।
कार्यक्रम की संपूर्ण व्यवस्था और संचालन सरकारी आयुर्वेदिक चिकित्सालय के प्रभारी डॉ. सुनीत कुमार की देखरेख में सम्पन्न हुआ। उनके कुशल मार्गदर्शन में योगाभ्यास की विभिन्न क्रियाओं का अभ्यास कराया गया। इस अवसर पर ग्राम प्रधान श्रीमती कुन्ति देवि की अगुवाई में गाँव के सभी नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। योग अनुदेशक सर्वेश तिवारी, अनुसेवक गोविन्द तिवारी तथा पंचकर्म तकनीशियन नितिन सेमवाल की उपस्थिति सुबह की शुद्ध वायु, हरे-भरे वातावरण और मंदिर प्रांगण की शांतिपूर्ण ऊर्जा ने योगाभ्यास को एक दिव्य अनुभव बना दिया।
लगभग 50 प्रतिभागियों ने योगासन, प्राणायाम एवं ध्यान जैसी क्रियाओं में भाग लेते हुए स्वास्थ्य लाभ के प्रति जागरूकता दिखाई। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों को योग के नियमित अभ्यास से होने वाले लाभों के बारे में जानकारी दी गई और उन्हें दैनिक जीवन में योग को अपनाने हेतु प्रेरित किया गया।
ग्रामवासियों ने बताया कि यह आयोजन न केवल शरीर को स्फूर्तिदायक ऊर्जा देने वाला था, बल्कि मानसिक शांति और सामूहिक एकता का प्रतीक भी बना। ग्रामीणों ने भविष्य में ऐसे और भी आयोजनों की माँग करते हुए आयुष विभाग का आभार व्यक्त किया।
इस आयोजन ने यह संदेश दिया कि योग केवल एक शारीरिक क्रिया नहीं, बल्कि यह प्रकृति से जुड़ने, समुदाय को जोड़ने और संपूर्ण स्वास्थ्य की ओर बढ़ने का माध्यम है। “हरित योग” के माध्यम से ग्राम रांसी ने स्वास्थ्य के क्षेत्र में एक प्रेरणादायक पहल की है
करीब पौने दस बजे एक बस संख्या UK13PA-0085 गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर नालूपानी के हेयरपिन बैण्ड पर अनियंत्रित होकर हाइवे पर पलट कर दुर्घटनाग्रस्त हो गयी, घटना की सूचना मिलते ही घरासु बैड में तैनात हेड कांस्टेबल 37 कुलबीर सिंह चौहान व महिला होमगार्ड विनीता तुरंत घटना स्थल पर पहुंचे और बस में फंसे यात्रियों को बाहर निकाला।
👆बाईट यात्री 👆
बस में मध्यप्रदेश के 41 यात्री सवार थे, 27 यात्रियों को सामान्य चोटें आयी हैं, थाना धरासू पुलिस टीम द्वारा तुरन्त मौके पर पहुंचकर घायलों को 108 व पुलिस हाइवे पैट्रोल के माध्यम से पीएचसी डुण्डा पहुंचाया,
👆बाईट arto👆
बस चालक व परिचालक मौके से फरार हैं।
यात्रियों का कहना है बस चालक शराब के नशे में तेजी से गाड़ी चला रहा था। साथी वहां चलते समय मोबाइल पर बात कर रहा था। हमारे बार-बार कहने के बावजूद मोबाईल पर बात करना नही छोडा।तीर्थ यात्री यमुनोत्री से दर्शन कर बस से गंगोत्री की ओर जा रहे थे।सभी यात्री सुरक्षित हैं। चार धाम यात्रा पर आने वाले सभी वाहन चालकों को परिवहन विभाग के द्वारा सख्त हिदायत दी जानी चाहिए की यात्रा के दौरान मोबाइल का प्रयोग ना करें।
वन विभाग की ओर से गंगोत्री नेशनल पार्क क्षेत्र में लगाए गए कैमरों में इस वर्ष कस्तूरी मृग की तस्वीरें कैद हुई है। वहीं इसके साथ ही स्नो लेपर्ड सहित भूरा भालू की तस्वीरें भी जोड़े और झुंड में देखी गई है। इससे पार्क प्रशासन उत्साहित नजर आ रहा है। अधिकारियों का कहना है कि यह तस्वीरें पार्क क्षेत्र की सुरक्षित पर्यावरणीय और पारिस्थितिक तंत्र की ओर संकेत कर रहे हैं।
गंगोत्री नेशनल पार्क को दुर्लभवन्य जीवों का घर कहा जाता है। विश्व के सबसे दुर्लभ प्रजाति में शामिल वन्य जीव गंगोत्री ग्लेशियर, केदारताल और भारत-चीन अंतरराष्ट्रीय सीमा पर नेलांग, जादूंग घाटी में पाए जाते हैं। इनकी सुरक्षा के लिए पार्क प्रशासन की ओर से पूरे क्षेत्र में करीब 40 ट्रैप कैमरे लगाए गए थे। इस वर्ष वन विभाग की ओर से इन कैमरों को निकालकर शीतकाल में गंगोत्री नेशनल पार्क में दुर्लभ प्रजाति के वन्य जीवों के पारिस्थितिक तंत्र और पर्यावरणीय आकलन किया गया।
जिसमें गंगोत्री नेशनल पार्क के उपनिदेशक हरीश नेगी ने बताया कि पार्क के अधिकारियों का कहना है कि इस वर्ष कैमरों में कस्तूरी मृग, स्नो लेपर्ड और भूरा भालू के अलावा रेड फॉक्स, लेपर्ड कैट की तस्वीरें भी कैद हुई है।
👆 बाईट गंगोत्री नेशनल पार्क उपनिदेशक हरीश नेगी 👆
पार्क के उपनिदेशक हरीश नेगी ने बताया कि वन्य जीवों का दिखना उच्च हिमालयी क्षेत्रों के पर्यावरण और पारिस्थितिक तंत्र के लिए अच्छे संकेत हैं।
पार्क क्षेत्र में वर्तमान में अनुमानित 30 से 35 स्नो लेपर्ड की संख्या है। वहीं अन्य दुर्लभप्रजातियां भी अच्छी संख्या में देखने को मिल रही है।