• उत्तरकाशी विवेक सिंह सजवाण

    यमुनोत्री और गंगोत्री हाईवे बाधित, तीर्थयात्रियों को सुरक्षित स्थानों पर रोका गया

    देर रात्रि से लगातार बारिश से जनपद उत्तरकाशी में यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पालीगाड़, कुथनौर, जर्ज़र गाड के पास तथा गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग नेताला बिशनपुर, लालढांग, नलूणा के पास बाधित है।



    यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग स्थान पालीगाड़ से करीब 4-5 किमी0 आगे सिलाई बैंड के पास अतिवृष्टि (भूस्खलन) के कारण 9 मजदूरों के लापता होने की सूचना है। पुलिस, SDRF, NDRF, राजस्व, NH बडकोट, स्वास्थ्य विभाग आदि टीमो द्वारा राहत एवं खोज बचाव का कार्य किया जा रहा है।

    प्राप्त जानकारी के अनुसार उक्त स्थान पर लेवर कैम्प भू-स्खलन की चपेट मे आ गया, कैम्प मे 19 श्रमिक स्टे कर रहे थे,

    जिनमें 10 श्रमिक सुरक्षित हैं, जिनको रेस्क्यू कर सुरक्षित स्थान पर लाया गया है। 9 लापता लोगों की सर्चिंग हेतु रेस्क्यू कार्य गतिमान है।

    उक्त स्थान पर यमुनोत्री हाइवे का 10-12 मीटर हिस्सा वास आउट हो गया है, मार्ग को सुचारु करने का कार्य जारी है, मार्ग सुचारु होने मे समय लग सकता है। सुरक्षा के दृष्टिगत पुलिस द्वारा तीर्थंयात्रियों को सुरक्षित स्थानों पर रोका गया है।

  • उत्तरकाशी //विवेक सिहं सजवाण


    बुधवार को प्रेस क्लब उत्तरकाशी भवन  लदाड़ी में वरिष्ठ पत्रकार शंकर दत्त घड़ियाल  की अध्यक्षता में बैठक संपन्न हुई जिसमें जिला पत्रकार संगठन के जिलाध्यक्ष विवेक सजवाण, महासचिव सूर्य प्रकाश, वरिष्ठ उपाध्यक्ष गजेन्द्र सिंह चौहान, प्रताप सिंह रावत यमुना घाटी से , सचिव दीपेन्द्र कलूडा ,कैलाश रावत, कोषाध्यक्ष सुभाष बडोनी को निर्विरोध रूप से मनोनीत किया गया है।


    वहीं नव नियुक्त जिलाध्यक्ष विवेक सजवाण ने बताया कि जनपद के सभी पत्रकारों को एक जुट  करने का प्रयास किया जाएगा । गंगा और यमुना घाटी में सम्मेलन आयोजित किए जाएंगे। पत्रकार हितों के लिए संगठित प्रयास किए जाएंगे ।


    वहीं इससे पूर्व प्रेस क्लब उत्तरकाशी की भी बैठक आयोजित की गई जिसमें लगभग एक दर्जन पत्रकारों को प्रेस क्लब की विधिवत नई सदस्यता दिलाई गई ।
    प्रेस क्लब लदाडी में जनपद से सभी सम्मानित पत्रकार एकत्रित हुए ,  बैठक में  प्रेस क्लब सचिव दिगबीर सिंह विष्ट द्वारा पिछली बैठक की कार्यवाही सभी सदस्यों को पढ़कर सुनाई गयी जिसकी सभी सदस्यों ने सर्व सह‌मति स्वीकार किया गया । 


    (प्रेस क्लब संविधानुसार) प्रेस क्लब की इच्छुक सदस्यों प्रेस की सदस्य।
    वर्तमान प्रेस क्लब की कार्यकारणी की अनुप‌स्थिति में तथाकथित सदस्यता ग्रहण कर असंवैधानिक रूप से तथाकथित क्लब स्व घोषित क्या है । उक्त अवैध कार्यकारणी का गठन  का  सभी सदस्यों ने  घोर विरोध जताया है ।  वहीं लंबे समय से प्रेसक्लब उत्तरकाशी संस्थान विरोधी गतिविधियों के चलते प्रस्ताव पारित कर राजेश रतूड़ी, बलवीर परमार, प्रकाश रागड़, आशीष मिश्रा को प्रेसक्लब उत्तरकाशी से निष्कासित किया गया है।  


    सदस्यता ग्रहण करने पर विचार बैठक में सभी सदस्यो की आम सहमति के उपरान्त सर्व सहमति से यह निर्णय लिया गया कि तहसील एवं ब्लॉक स्तर पर सदस्यता दिलाई गई ।
    बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि जिन लोगों से 22 जून को अवैध रूप से संस्था की छवि धूमिल धुमिल करने के लिए तथाकथित प्रेस क्लब का गैर संवैधानिक रूप से गठन  पत्र लिखकर सूचना दी जायेगी साथ ही आवश्यकता पढ़ने पर न्यायालय  की शरण भी ली जायेगी संस्था के विरोध में कार्य करते वालो के खिलाफ अनुशासनात्मक कड़ी कार्यवाही करने का प्रस्ताव बैठक में सर्व सहमति द्वारा पारित किया गया।
    अन्य प्रेस क्लब की सदस्यता ग्रहण किये लोगो को प्रेस क्लब उत्तरकाशी की सदस्यता नहीं दी जायेगी ।
    इस मौके पर प्रेस क्लब के वरिष्ठ उपाध्यक्ष शंकर दत्त घिल्डियाल, हरीश रतूड़ी, कुंवर सहाब सिंह कलूडा ,सूर्य प्रकाश, अध्यक्ष प्रेस क्लब चिरंजीव सेमवाल,  उपाध्यक्ष हेमकांत नौटियाल, महासचिव दिगवीर बिष्ट, रविन्द्र रावत, रोहित बिजल्वाण, कीर्ति निधि सजवाण,सुभाष बडोनी, ठाकुर सुरेन्द्र पाल सिंह परमार, मोहन सिंह राणा, मनमोहन भट्ट,
    अरविंद ज्याडा, गणेश जोशी , जय प्रकाश, सुमित कुमार,मौजूद रहे।

  • उत्तरकाशी //विवेक सिंह सजवाण

    • 6 साल से परेशान था रोगी, एम्स के डाॅक्टरों ने बचायी जान
    • चिकित्सकों का अनुभव, टीम वर्क और रोगी के हौसले से मिली सफलता

    असाध्य बीमारियों के निदान के प्रति एम्स ऋषिकेश के डाॅक्टरों की यह एक ऐसी उपलब्धि है जो रिकॉर्ड बनने जा रही है। यहां डाॅक्टरों की टीम एक 27 वर्षीय व्यक्ति के पैर से 35 किलो वजनी विशाल ट्यूमर को सर्जरी की मदद से हटाने में सफल रही। बहुत ही घातक रूप ले चुके इस कैंसर युक्त बोन ट्यूमर की सर्जरी की सफलता के पीछे संस्थान के अनुभवी विशेषज्ञ चिकित्सकों का टीम वर्क और रोगी का मजबूत हौसला शामिल है। चिकित्सकों के अनुसार इतने बड साईज के इस ट्यूमर की सफल सर्जरी अभी तक अपने देश में पहला रिकाॅर्ड है।

    जीवन बचने की उम्मीद छोड़ चुके उत्तर प्रदेश के संभल जिले के 27 वर्षीय सलमान के चेहरे में फिर से मुस्कान लौट आयी है। एम्स ऋषिकेश में हुए इलाज की वजह से इस रोगी को न केवल नया जीवन मिला बल्कि अब उसे शरीर में बढ़ रहे कैंसर ग्रसित ट्यूमर की पीड़ा भी नहीं झेलनी पड़ेगी। बकौल सलमान, बाएं पैर में हैरतअंगेज ढंग से बढ़ रहे ट्यूमर की बीमारी का पता उसे 6 साल पहले लगा था। तब एक दिन नहाते हुए पहली बार उसे महसूस हुआ कि उसकी जांघ के आस-पास एक छोठी गांठ उभर आयी है। समय बढ़ने पर धीरे-धीरे उसे उठने-बैठने में परेशानी होने लगी। मर्ज बढ़ने पर रोगी ने पहले मुरादाबाद और फिर दिल्ली के कई अस्पतालों के चक्कर काटे। दवाओं के साथ जांचें चलती रहीं लेकिन मर्ज न रूका।

    कद्दू के साईज से बड़ा आकार ले चुके इस ट्यूमर की वजह से सलमान न उठ-बैठ पा रहा था और न ही शौच आदि कर पा रहा था। बिस्तर में चल रहे जीवन को देखते हुए किसी ने उसे एम्स ऋषिकेश जाने की सलाह दी। यहां विभिन्न जांचों के बाद ऑर्थोपेडिक्स विभाग के डाॅक्टरों ने उसके बाएं पैर की जांघ पर बने इस ट्यूमर को सर्जरी के माध्यम से सफलता पूर्वक हटा दिया। पिछले सप्ताह 9 जून को की गयी सर्जरी के बाद रोगी अब वार्ड में स्वास्थ्य लाभ ले रहा है जिसे शीघ्र ही डिस्चार्ज कर दिया जायेगा। इस उपलब्धि के लिए संस्थान की कार्यकारी निदेशक प्रो0 मीनू सिंह व चिकित्सा अधीक्षक प्रो0 बी. सत्या श्री ने डाॅक्टरों की टीम को बधाई दी है। प्रोे0 मीनू ने इसे एक बड़ी उपलब्धि बताया और कहा कि अनुभवी चिकित्सकों की वजह से संस्थान असाध्य रोगों का इलाज करने में भी सक्षम है।

    इंसेट-
    एम्स के ऑर्थोपेडिक्स विभाग के सर्जन डाॅ0 मोहित धींगरा ने बताया कि अप्रत्याशित साईज और वजन होने कारण कैंसर ग्रसित ट्यूमर को हटाना बहुत ही मुश्किल कार्य था। ट्यूमर के कैंसर में बदलने और साईज बढ़ने की वजह से उस स्थान पर खून का दौरा और रक्त वाहनी में भी बदलाव हो गया था। ऐसे में सर्जरी के दौरान जरा सी लापरवाही रोगी की जान ले सकती थी। इसलिए इन चुनौतियों से निपटने के लिए ऑर्थो के अलावा सीटीवीएस विभाग और प्लास्टिक सर्जरी विभाग के सर्जन को भी टीम में शामिल किया गया। उन्होंने बताया कि निकाले गये बोन ट्यूमर का साईज 53×24×19 इंच और वजन 34.7 किलोग्राम है।

    इंसेट-
    41 किलो के पैर में 35 किलो का ट्यूमर
    रोगी के पैर में बने 34 किलो 700 ग्राम के ट्यूमर ने न केवल डाॅक्टरोें को हैरत में डाला अपितु इसका विशाल साईज एम.आर.आई करने में भी बाधा बन गया। ऑर्थो विभाग के हेड प्रो0 पंकज कंडवाल ने बताया कि रोगी के बांए पैर का कुल वजन सर्जरी से पहले ट्यूमर सहित 41 किलो था। ट्यूमर निकाल दिए जाने के बाद पैर का वजन मात्र 6 किलो 300 ग्राम रह गया।

    इंसेट-
    सर्जरी करने वाली टीम में अस्थि रोग विभाग के सर्जन डाॅ0 मोहित धींगरा के अलावा सीटीवीएस विभाग के हेड व प्रमुख सर्जन डाॅ0 अंशुमान दरबारी, प्लास्टिक सर्जरी विभाग की डाॅ0 मधुबरी वाथुल्या मुख्य तौर पर शामिल थे स जबकि एनेस्थेसिया के डाॅ0 प्रवीण तलवार, रेडियोलॉजी के डा0 उदित चैहान, डाॅ0 अविनाश प्रकाश एवं डॉ0 विशाल रेड्डी, डॉ0 राहुल, डॉ0 धवल व डॉ0 प्रशांत आदि टीम मेम्बरों के सहयोग से इस जटिल सर्जरी को सफलतापूर्वक अंजाम दिया गया।

  • उत्तरकाशी //विवेक सिहं सजवाण

    25 जून1975 , भारत की प्रधानमंत्री स्व ़ इंदिरा गांधी के द्वारा आपातकाल की घोषणा ।  विपक्षी नेताओं धर पकड होने लगी । जेलों में बंद किया जाये लगा । कुछ लोग भूमिगत हो गये ।देश के बडे नेता राजनारायण , जार्ज फरनाडिज , अटल बिहारी बाजपेयी ,शयामा प्रसाद मुखर्जी, लाल कृष्ण आडवाणी जैसे विपक्षी नेताओं को सरकार ने बंद कर दिया । समाचार पत्रो पर सरकार के विरुद्ध समाचार प्रकाशन पर रोक लग गयी । 

    अभिव्यक्ति की आजादी पर रोक लग गयी । सब जगह इंदिरा गुण गया  जाने लगा ।  देश मे जनसंख्या नियंत्रण के लिये नशबंदी कानून लाया । सरकारी कर्मचारी राष्ट्रवयापी  नशबंदी अभियान मे लग गया । पूरे देश मे भय व दहशत का माहौल बन गया । जो सरकार की आलोचना करता  जेल की सलाखो के पीछे चला जाता ।

    देश का प्रबुद्ध वर्ग खुलकर विरोध करने लगा । उत्तराखंड का उत्तरकाशी जनपद  भी इस से अछूता नही रहा ।डुडा निवासी तत्कालीन  जनसंधी कार्यकता लाखीराम सिहं सजवाण भी  आपातकाल के विरोध में कूद पडे । जगह जगह आपातकाल का विरोध करते  वैचारिक स्वत्रंत्रता की वकालत करते । तत्कालीन प्रधानमंत्री द्वारा आपातकाल थोपे जाने विरोध करते  । इसी कडी में  26जनवरी1976 के गणतंत्र दिवस के कार्यक्रम मे  इदिरा सरकार के आपातकाल थोपे जाने की आलोचना व विरोध  करने लगे ।

    वह उपस्थित राजकर्मचारी उन्होंने रोकने लगे ।  लेकिन उन्होने अपना विरोध जारी रखा ।बस फिर क्या था सरकारी कर्मचारी ने डुडा चौकी में प्राथमिकी दर्ज करा कर लाखीराम सिंह सजवाण को तहसील के पास गिरफ्तार करवा लिया । गिरफ्तार कर लाखीराम सिहं सजवाण को टिहरी जेल भेज दिया गया  । कई माह जेल में बंद रहने के पश्चात आपातकाल समाप्त होने पर व मुकदमे वापस लिए जाने पर ही  लाखीराम सिहं सजवाण रिहा हुई । इस सघर्ष के बाद लोकतंत्र और अधिक मजबूत हुआ । देश की प्रेस/मीडिया और सशक्त हुआ । इसके पश्चात  उत्तराखंड राज आंदोलन , रामजन्मभूमि आंदोलन , नशाबंदी आंदोलन जैसे  अनेकों आंदोलन मे प्रतिभागकर  21अप्रैल2011 को 71 वर्ष की आयु बीमारी के चलते निधन हो गया ।

  • उत्तरकाशी //विवेक सिंह सजवाण

    भारतीय मानक ब्यूरो, देहरादून शाखा कार्यालय द्वारा कल उत्तरकाशी में स्वर्णकारों के लिए एक हॉलमार्क जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जनपद उत्तरकाशी के विभिन्न ज्वैलर्स ने  प्रतिभाग किया।

    कार्यक्रम की अध्यक्षता गंगोत्री विधायक  सुरेश चौहान   एवं भारतीय मानक ब्यूरो के निदेशक एवं प्रमुख  सौरभ तिवारी  ने की। अपने संबोधन में उन्होंने सभी स्वर्ण व्यवसायियों से आग्रह किया कि वे हॉलमार्क पंजीयन हेतु आवेदन करें, ताकि उपभोक्ताओं को शुद्धता सुनिश्चित करने वाले आभूषण प्राप्त हो सकें। उन्होंने हॉलमार्किंग की प्रक्रिया, इसके लाभ तथा पंजीकरण की प्रक्रिया को विस्तारपूर्वक समझाया।

    कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक  सुरेश सिंह चौहान  ने भारतीय मानक ब्यूरो द्वारा उपभोक्ता हित में किए जा रहे प्रयासों की सराहना की तथा कहा कि हॉलमार्क प्रणाली उपभोक्ताओं के विश्वास को बढ़ाने का सशक्त माध्यम है।



    इस अवसर पर स्वर्णकार संगठन के  यशपाल सिंह पंवार, अध्यक्ष,
    अजीत पाल सिंह पंवार, जिला सचिव,
    ओमप्रकाश शाह, जिला महामंत्री  मंगल सिंह पंवार, मुख्य संरक्षक
    ने बैठक में प्रतिभाग किया  और उन्होंने कहा की स्वर्णकार समाज की ओर से भारतीय मानक ब्यूरो को पूर्ण सहयोग देने का आश्वासन दिया।

    कार्यक्रम का उद्देश्य उत्तरकाशी क्षेत्र के ज्वैलर्स को हॉलमार्किंग के प्रति जागरूक करना तथा उन्हें इस प्रणाली से जोड़ना था, जो उपभोक्ताओं के हित में एक महत्वपूर्ण कदम है।

  • उत्तरकाशी विवेक सिंह सजवाण

    धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान के अन्तर्गत ग्राम वीरपुर की आम जनता हेतु समाज कल्याण विभाग के द्धारा जनकल्याणकारी योजनाओं से संबंधित शिविर लगाया गया है।

    जिसमे मे बाल विकास परियोजना डुण्डा द्वारा विभागीय स्टोल लगाया गया

    जिसमें क्षेत्रीय सुपरवाईज़र श्रीमती अर्जुना चौहान के द्वारा बताया की जनजातीय ग्राम वीरपुर में इस वर्ष नन्दा गौरा इन्टर पास -13, जन्मी बालिका –8 ,मातृ वन्दना -6, महालक्ष्मी किट -9 ,कुल -34 लाभार्थियों को लाभ दिया गया है।

    उक्त शिविर में आंगनबाड़ी कार्यकत्री वीरपुर की आरती,सहयिका असाडी, वीरपुर -2 की पुष्पा, रेखा,कमला, रुक्मिणी,दीक्षा ,संगीता,इन्दूबाला आदि उपस्थित रही , कार्यक्रम का संचालन सहायक समाज कल्याण अधिकारी गणेश भण्डारी के द्वारा किया गया।

  • उत्तरकाशी विवेक सिंह सजवाण

    रवांई और जौनसार  क्षेत्र की सामाजिक परंपराए संस्कृति को बचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।   ध्याणी  मिलन समारोह  परम्परा  न केवल धार्मिक आस्था का केंद्र हैं, बल्कि स्थानीय कला, संगीत, संस्कृति और सामाजिक संरचनाओं को भी प्रभावित करता है।
    रवांई घाटी और जौनसार में क्षेत्र में पहाड़ की संस्कृति परंपरा  से लोगों को जोड़ने का प्रयास कर रहे हैं।
    यूं तो अपनी देव संस्कृति के लिए देशभर में विख्यात रवांई घाटी के तीज- त्योहार   एक तरह से दुर्लभ ही है।


    इन दिनों रवांई घाटी में ध्याणी मिलन समारोह की धूम है।
    पुरोला तहसील के राम सिंराई के  गुंदियाट गांव में बृहस्पतिवार से दो दिवसीय ध्याणी मिलन सम्मान समारोह का आगाज हो गया है। आज  गुंदियाट गांव थान से कपिल मुनि महाराज के साथ ध्याणियों एवं स्थानीय ग्रामीण ढोल-नगाड़े बजाकर कमलेश्वर महादेव यात्रा पर जय-जय कारों के साथ निकले हैं। दोपहर बाद यात्रा से वापस लौटें है।और  रात्रि को गुंदियाट गांव मंदिर परिसर में भजन संध्या का भव्य आयोजन होगा।


    इस दौरान  नवनिर्मित झामण से सुसज्जित ईष्टदेव श्री कपिल मुनि खंडासूरी महाराज की  देव डोली,कालका मां भगवती जी भी  विराजमान रहेंगी।
    शुक्रवार को कपिल मुनि महाराज को सभी ध्याणी श्रद्धापूर्वक सोने का छत्र अर्पित करेंगी।
    तत्पश्चात  ग्रामीणों द्वारा ध्याणियों का सम्मान समारोह किया जायेगा। बाद में सामूहिक विशाल भंडारा  के साथ पांडव नृत्य एवं रवांई की पारंपरिक तांदी ,राशो नृत्य  के साथ भजन संध्या एवं गीतों की सांस्कृतिक संध्या भी होगी। उक्त जानकारी देते हुए मीडिया प्रभारी मीडिया प्रभारी वीरेंद्र नौटियाल
    ने बताया कि
    उक्त कार्यक्रमों के सफल संचालन हेतु ग्रामवासियों ने हर व्यवस्था संबंधी वरिष्ठ जनों एवं युवाओं की समितियां गठित की हैं जो कि सराहनीय सहयोग उक्त कार्यक्रमों में दे रहे हैं। ध्याणी समिति की अध्यक्षा श्रीमती भवानी देवी, उनकी कार्यकारिणी श्रीमती वंदना देवी,सीमा देवी,पल्लवी,राजकुमारी नौटियाल,कुशमा देवी,दक्षिणा देवी,रासलीला नौटियाल, पल्लवी,नीता,हरिकृपा,लता,रीना,मंजु जी,नीलम , झामण युवा समिति के अध्यक्ष अनुज नौटियाल,एवं सदस्यों दीपक राणा, निवर्तमान उप प्रधान गगन नौटियाल,आशु नौटियाल,अमित नौडियाल,जगमोहन ,अनूप माही,दीपक नौटियाल पूर्व प्रधान,दिनेश खंडूरी,अमित राणा,भुवनेश,गौरव नौटियाल,मनोज नौटियाल,निरंजन खंडूड़ी,वीरेंद्र राणा गुड्डू ,प्रमोद,मोहित नौटियाल,जयेंद्र  शामिल हैं।

  • उत्तरकाशी विवेक सिंह सजवाण

      राज्य निर्वाचन आयोग ने मंगलवार को त्रि-स्तरीय पंचायत चुनाव की तैयारियों की समीक्षा के लिए एक महत्वपूर्ण वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग बैठक आयोजित की।  राज्य निर्वाचन आयुक्त सुशील कुमार ने सभी जिला निर्वाचन अधिकारियों के साथ बैठक करते हुए चुनाव तैयारियों के बारे में जानकारी प्राप्त की एवं जरूरी दिशा-निर्देश दिए।

      राज्य निर्वाचन आयुक्त ने जानकारी देते हुए बताया कि मतदाता सूची का प्रकाशन कर दिया गया है और इसे आयोग के पोर्टल पर जनसामान्य की जानकारी के लिए अपलोड कर दिया गया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि यदि किसी मतदाता के नाम या अन्य विवरण में कोई त्रुटि रह गई है,तो आयोग से स्वीकृति के उपरांत उसमें संशोधन किया जा सकता है। यह कदम मतदाताओं की सुविधा और चुनाव प्रक्रिया की सटीकता सुनिश्चित करने के लिए उठाया गया है।राज्य निर्वाचन आयुक्त ने चुनाव के दौरान पोलिंग बूथों और मतदान केंद्रों पर अत्यधिक भीड़ को नियंत्रित करने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि इस बार प्रत्येक पोलिंग बूथ पर 750-800 मतदाताओं के मतदान करने की व्यवस्था की गई है,ताकि मतदान प्रक्रिया सुचारु और व्यवस्थित तरीके से संपन्न हो सके। उन्होंने कार्मिकों को उचित प्रशिक्षण देने के साथ-साथ नामांकन केंद्र,पार्टी मूवमेंट स्थल,स्ट्रांग रूम और मतगणना कक्ष जैसी सभी आवश्यक व्यवस्थाओं को समय पर सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।


    राज्य निर्वाचन आयुक्त ने कहा कि इस बार प्रदेश में त्रि-स्तरीय पंचायत चुनाव में कुल 47 लाख 75 हजार 612 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। चुनाव के लिए 7499 ग्राम पंचायतों में 8276 मतदान केंद्र और 10529 पोलिंग बूथ बनाए गए हैं, जो व्यापक और सुगम मतदान प्रक्रिया सुनिश्चित करेंगे।


    वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में जिला निवार्चन अधिकारी (पंचस्थानि) जिलाधिकारी डॉ.मेहरबान सिंह बिष्ट ने जनपद में  त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की तैयारियों के बारे में जानकारी दी।

      बैठक में अपर जिलाधिकारी पीएल शाह,मुख्य कोषाधिकारी सिवेन्द्र कुमार,सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी अनिल कुमार पाल,जिला पर्यटन अधिकारी केके जोशी,ईई मनोज गुसाईं,एआरटीओ रत्नाकर सिंह,खंड विकास अधिकारी दिनेश जोशी सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

  • उत्तरकाशी //विवेक सिहं सजवाण

    पुनः आपके लिए एक अलौकिक शक्ति और आस्था का वर्णन

    उत्तरकाशी जनपद के चिन्यालीसौड़ विकासखंड में स्थित जगदेई स्थल एक दिव्य, और प्राकृतिक महत्व वाला स्थान है। यह स्थल ग्राम सभा इन्द्रा की सीमा में, लगभग 6000 फीट की ऊंचाई पर स्थित है। चारों ओर घने देवदार वृक्षों से आच्छादित यह स्थल न केवल अपनी भौगोलिक ऊँचाई के लिए प्रसिद्ध है, बल्कि माता जगदेश्वरी देवी की सिद्धपीठ के रूप में भी इसकी विशेष पहचान है। इस स्थल का क्षेत्रफल अपेक्षाकृत कम है, किंतु इसकी सुंदरता और आध्यात्मिक ऊर्जा इसे अत्यंत महत्वपूर्ण बना देती है। श्रद्धालु जन यहां वर्षभर हर मौसम में दर्शन हेतु पहुंचते हैं। यहां की जलवायु शुद्ध, वातावरण शांत और दृश्य अत्यंत मनोहारी होते हैं। एक बार जो यहां आता है, वह बार-बार लौटने को विवश हो जाता है।


    जगदेई स्थल से आसपास के पर्वतीय दृश्य अत्यंत मनमोहक हैं। जब सूर्य की किरणें देवदारों से छनकर नीचे गिरती हैं, तो मानो प्रकृति स्वयं पूजा-अर्चना कर रही हो। यहां से ठीक सामने कण्डक स्थल दिखाई देता है, जिसकी नजरी दूरी लगभग 1000 मीटर है और पैदल मार्ग से यह दूरी लगभग 4 किलोमीटर है।


    जगदेई स्थल बड़ेथी से लगभग 17 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। यहाँ पहुँचने का रास्ता पर्वतीय लेकिन अत्यंत रोमांचक है। यात्रा के दौरान पहाड़ी नज़ारे, पक्षियों की मधुर ध्वनि, और ताजी हवा मन को एक अनोखा सुकून प्रदान करती है।



    यह स्थल धार्मिक महत्व के साथ-साथ सांस्कृतिक रूप से भी समृद्ध है।

    हर वर्ष 5 जून गंगा दशहरा को यहां एक विशाल मेला आयोजित होता है, जिसमें स्थानीय लोग एवं दूर-दराज से आए श्रद्धालु भारी संख्या में भाग लेते हैं। यह मेला न केवल भक्ति भावना को प्रकट करता है, बल्कि पहाड़ी संस्कृति, लोक संगीत, और पारंपरिक मेल-मिलाप का अद्भुत दृश्य प्रस्तुत करता है।


    “जहाँ प्रकृति और पूजा का मेल हो, वो माँ का द्वार है,
    *जहाँ दिव्य, और ममता का अनुभव हो, वो माँ का द्वार है,,

    जगदेई स्थल केवल एक धार्मिक तीर्थ नहीं, बल्कि एक ऐसा अनुभव है जो प्रकृति, श्रद्धा और संस्कृति के त्रिवेणी संगम की अनुभूति कराता है। यहाँ आकर न केवल शरीर को विश्राम मिलता है, बल्कि आत्मा को भी एक नयी ऊर्जा मिलती है…

  • उत्तरकाशी विवेक सिहं सजवाण

    हैली उड़ानों पर लगी रोक!!

    हैलीकॉप्टर दुर्घटना में पांच यात्रियों सहित पायलट एवं एक बीकेटीसी कर्मचारी की मौत हुई है।

    प्राप्त जानकारी के अनुसार केदारनाथ धाम आज सुबह समय लगभग 05:17 बजे आर्यन कम्पनी हेलीकॉप्टर द्वारा 06 श्रद्धालुओं को लेकर केदारनाथ हेलीपैड से गुप्तकाशी हेलीपैड के लिए टेक ऑफ किया गया ज्ञात हुआ है कि रास्ते में मौसम खराब होने के कारण उक्त हेलीकॉप्टर द्वारा अन्य स्थान पर हार्ड लैंडिंग करने से हेलीकाप्टर क्षतिग्रस्त होने की सूचना है।  SDRFटीम मौके पर जुटी रेस्क्यू मे


    हेलीकॉप्टर में सवार लोग :
    1. श्रद्धा राजकुमार जायसवाल (35 वर्ष) – महाराष्ट्र
    2. काशी (2 वर्ष) – महाराष्ट्र
    3. राजकुमार सुरेश जायसवाल (41 वर्ष) – गुजरात
    4. विक्रम (बीकेटीसी, केदारनाथ) – उत्तराखंड
    5. विनोद देवी (66 वर्ष) – उत्तर प्रदेश
    6. तुष्टि सिंह (19 वर्ष) – उत्तर प्रदेश
    7. कैप्टन राजवीर सिंह चौहान (पायलट)