• उत्तरकाशी विवेक सिहं सजवाण

    रैंक के आधार पर मिलेगी कैशलेस इलाज की सुविधा

    ई.सी.एच.एस योजना के तहत भारतीय सेना से सेवानिवृत्त पूर्व सैनिकों  को अब एम्स ऋषिकेश में कैश लैस इलाज की सुविधा प्राप्त होगी। संस्थान और सेना के उच्चाधिकारियों की मौजूदगी में बृहस्पतिवार को इस स्वास्थ्य योजना का उद्घाटन किया गया।



    उत्तराखण्ड के पूर्व सैनिक और उनके आश्रितों के लिए निःशुल्क इलाज हेतु एम्स द्वारा बृहस्पतिवार को ईसीएचएस (भूतपूर्व सैनिक अंशदायी स्वास्थ्य योजना) शुरू की गयी। योजना का उद्घाटन करते हुए संस्थान की कार्यकारी निदेशक प्रो0 मीनू सिंह ने कहा कि इस योजना के तहत पूर्व सैनिकों को अस्पताल में इंडोर और आउटडोर दोंनो ही तरह की सुपर स्पेशलिटी स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध करवायी जायेंगी। भारतीय सेना की ओर से पहुंचे जनरल ऑफिसर गिल ने पूर्व सैनिकों को एम्स अस्पताल में चिकित्सा सुविधा उपलब्ध करवाने हेतु शुरू की गयी योजना के लिए संस्थान की कार्यकारी निदेशक प्रो0 मीनू सिंह का आभार प्रकट किया गया। उन्होंने कहा कि मौजूदा समय में उत्तराखण्ड में लगभग 4.5 लाख से अधिक पूर्व सैनिक और वीर नारियां रहती हैं। यह सभी इस योजना से लाभान्वित हो सकेंगे। योजना के नोडल अधिकारी डाॅ0 मोहित धींगरा ने बताया कि पूर्व सैनिकों को उनकी रैंक के आधार पर इलाज की कैशलेस सुविधा प्रदान की जायेगी। इसके लिए पंजीकरण और जानकारी हासिल करने हेतु अस्पताल के ओपीडी काउन्टर के निकट ही ईसीएचएस का स्पेशल काउन्टर व्यवस्थित किया गया है।


    इस अवसर पर भारत सरकार की मिनिस्ट्री ऑफ डिफेंस की ओर से सेना की स्थानीय विंग के जनरल ऑफिसर आर्मी कमाडिंग सब एरिया मेजर जनरल आर0 प्रेमराज, डीन एकेडमिक प्रो0 जया चतुर्वेदी, अस्पताल की चिकित्सा अधीक्षक प्रो0 बी. सत्या श्री, डीएमएस डाॅ0 रवि कुमार, डाॅ0 श्रीलोय मोहन्ती, भारतीय सैन्य अधिकारीगण कमांडेंट मिलिट्री हॉस्पिटल देहरादून ब्रिगेडियर परीक्षित, कमांडेंट मिलिट्री हॉस्पिटल रूड़की ब्रिगेडियर पी. तिवारी, डायरेक्टर रीजनल सेंटर ईसीएचएस देहरादून कर्नल जितेंद्र कुमार, कर्नल कंडवाल, कर्नल सिंह, एम्स के मुख्य सुरक्षा अधिकारी कमांडेंट अनिल चन्द्र व आयुष्मान योजना के संजय त्रिपाठी आदि मौजूद रहे।

  • उत्तरकाशी //विवेक सिंह सजवाण

    उत्तरकाशी के मोरी तहसील में 3.2 तीव्रता का भूकंप दोपहर 1.07मिनट पर आया, जिसका केंद्र जखोल गांव के जंगलों में था। यह जानकारी नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी पोर्टल और भूकंप ऐप के माध्यम से मिली है। हालांकि, जनपद में भूकंप के कोई झटके महसूस नहीं किए गए है।

    राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र ने भी सोशल मीडिया साइट एक्स पर जानकारी दी कि उत्तरकाशी में भूकंप के झटके महसूस किए गए. भूकंप के झटके आते ही लोग घरों से बाहर निकल आए।

    उत्तरकाशी भूकंप के लिहाज से काफी सेंसिटिव है।

  • उत्तरकाशी विवेक सिहं सजवाण

    उत्तरकाशी का काशी विश्वनाथ मंदिर एक अत्यंत पवित्र और धार्मिक महत्व वाला स्थल है, जो वाराणसी के काशी विश्वनाथ ज्योतिर्लिंग के समकक्ष माना जाता है। इस मंदिर में दर्शन करने से श्रद्धालुओं को विशेष पुण्य की प्राप्ति होती है, और सावन मास में तो श्रद्धालुओं की संख्या और भी बढ़ जाती है।


    काशी विश्वनाथ मंदिर का धार्मिक महत्व अत्यंत विशिष्ट है


    यह मंदिर वाराणसी के काशी विश्वनाथ ज्योतिर्लिंग के समकक्ष माना जाता है।दर्शन मात्र से श्रद्धालुओं को विशेष पुण्य की प्राप्ति होती है
    सावन मास में श्रद्धालु भारी संख्या में गंगा स्नान के पश्चात मंदिर में जलाभिषेक करने पहुंचते हैं
    श्रद्धालु पहले मणिकर्णिका घाट में गंगा स्नान करते हैं, फिर जल कलश लेकर मंदिर में भगवान शिव को जल अर्पित करते हैं


    स्थानीय प्रशासन द्वारा मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की सुविधाओं हेतु आवश्यक प्रबंध किए गए हैं
    तीर्थयात्रा सुचारु रूप से संपन्न हो सके, इसके लिए प्रशासन पूरी तरह से तैयार है


    मंदिर न केवल धार्मिक दृष्टिकोण से बल्कि सांस्कृतिक रूप से भी एक महत्वपूर्ण केंद्र है। यह मंदिर शिवभक्तों की आस्था का अद्भुत केंद्र बना हुआ है

  • उत्तरकाशी विवेक सिंह सजवाण

    गंगा पुरोहिते ने किया चुनाव का बहिष्कार

        गंगा के मायके से नही हुआ एक भी नामांकन

    5 जुलाई 2025 नामांकन के अंतिम दिन गंगा मैया के शीतकालीन प्रवास मुखवा गांव में प्रधान, क्षेत्र पंचायत  में किसी ने भी नामांकन नहीं करवाया रोड नहीं तो वोट चुनाव नहीं कार्यक्रम के तहत 28 जुलाई को होने वाले मतदान के दिन सदस्य जिला पंचायत के लिए भी मतदान का विरोध रहेगा।

    कोई भी ग्रामीण वोट नहीं करेगा साथ यह विरोध तब तक जारी रहेगा जब तक रोड निर्माण कार्य शुरू नहीं हो जाता।


    रामानंद सेमवाल ने कहा की ये सभी प्रधान और क्षेत्र पंचायत सदस्य के प्रत्याशी थे। जिन्होंने बैठक कर रोड नहीं तो वोट नहीं मुहिम को आगे बढ़ाते हुए निर्णय लिया जब तक कार्य शुरू नहीं होता विरोध जारी रहेगा

  • उत्तरकाशी //विवेक सिहं सजवाण

    उत्तरकाशी जिले के जादूंग गांव को पुनर्जीवित करने के लिए राज्य सरकार ने 3.6 करोड़ रुपये की परियोजना शुरू की है। यह गांव 1962 के भारत-चीन युद्ध के बाद से वीरान पड़ा था। सरकार का उद्देश्य इस गांव को एस्ट्रो-टूरिज्म, ट्रेकिंग और होमस्टे के लिए विकसित करना है, जिससे स्थानीय लोगों को रोजगार के अवसर मिल सकें।



    सरकार छह घरों को होमस्टे में बदल रही है, जो स्थानीय वास्तुकला और सामग्री से बनाए जाएंगे। इन होमस्टे को चलाने के लिए स्थानीय लोगों को प्रशिक्षण दिया जाएगा।
    गांव में व्यू पॉइंट्स, एंट्री गेट और चेक पोस्ट बनाए जा रहे हैं, जिससे पर्यटकों को आकर्षित किया जा सके।


    इस परियोजना से स्थानीय लोगों को रोजगार के अवसर मिलेंगे, जिससे वे अपने गांव में ही रहकर आय अर्जित कर सकेंगे।
    जादूंग गांव को वाइब्रेंट विलेज प्रोग्राम के तहत विकसित किया जा रहा है, जिसका उद्देश्य सीमा क्षेत्रों में बुनियादी ढांचे को मजबूत करना और स्थानीय अर्थव्यवस्था को बढ़ावा देना है।



    ग्रामवासी इस पहल के लिए केंद्र और राज्य सरकार का धन्यवाद करते हैं और उम्मीद करते हैं कि यह परियोजना उनके गांव को नई ऊंचाइयों पर ले जाएगी।

  • उत्तरकाशी विवेक सिहं सजवाण

    उत्तरकाशी के हर्षिल क्षेत्र में 2 बकरी पालकों के जालेन्दरी गाड़ में बहने की सूचना मिली है। इस घटना के बाद SDRF की टीम ने खोज-बीन अभियान शुरू किया है।

    SDRF की टीम में 6 जवान शामिल हैं, जो वन विभाग, पुलिस, राजस्व और ग्रामीणों के साथ मिलकर खोज-बीन अभियान चला रहे हैं। टीम में कुल 26 लोग शामिल हैं, जिनमें 4 वन विभाग के अधिकारी, 4 पुलिसकर्मी, 2 राजस्व अधिकारी और 10 ग्रामीण शामिल हैं।



    टीम ने आज सुबह 6:30 बजे थाना हर्षिल से क्यारकोटी घटना स्थल के लिए रवाना हुई। टीम के साथ 2 खच्चर और 2 पोर्टर भी हैं, जो खोज-बीन अभियान में मदद करेंगे।


    अधिकारियों ने घटनास्थल पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया है और खोज-बीन अभियान शुरू किया है। स्थानीय प्रशासन और SDRF की टीम मिलकर  तलाश में जुटी हुई है

  • उत्तरकाशी विवेक सिंह सजवाण

    जिला आपदा प्रबंधन केंद्र उत्तरकाशी से प्राप्त जानकारी के अनुसार देर रात  एम0डी0टी0 112 के माध्यम से सूचना प्राप्त हुई कि पडियार चौक ग्राम चिलोट के पास एक ट्रक दुर्घटना ग्रस्त हुआ है। सूचना पर थाना धरासू पुलिस टीम व चौकी बनचौरा पुलिस  टीम तत्काल घटना स्थल हेतु रवावा हुई। घटना स्थल पर वाहन संख्या-UK-10 CA-8881 डम्पर  सडक से लगभग 100 मीटर नीचे खाई में गिर गया था। मौके पर रैस्क्यू कार्य प्रारम्भ किया गया जिसमें पुलिस व स्थानीय लोगो की मदद से उक्त वाहन में सवार 02 व्यक्ति का रैस्क्यू कर सडक तक लाया गया।

    जिसको उपचार हेतु सीएचसी चिन्यालीसौड लाया गया।  घायल तेजेन्द्र पंवार  को  प्राथमिक उपचार के बाद हायर सैन्टर रैफर किया  गया तथा समान्य घायल मनीष  का उपचार सीएचसी चिन्यालीसौड में चल रहा है। वाहन  चिन्यालीसौड से रेत लेकर ग्राम चिलोट जा रहा था। दोनो घायलो के परिजन साथ है। अग्रिम कार्यवाही जारी है।
     
    👇दुर्घटना में घायलो का विवरण-👇
    1- मनीष पुत्र चन्दन सिंह निवासी ग्राम दडमाली  पो0 कटखेत तहसील कण्डीसौड जिला टिहरी गढवाल उम्र 29 वर्ष (चालक), सामान्य घायल
    2-तजेन्द्र पंवार पुत्र शुरवीर सिंह निवासी ग्राम सुरी पो0 तराकोट तहसील चिन्यालीसौड जिला उत्तरकाशी उम्र 23 वर्ष (हेल्पर) गम्भीर घायल (हायर सैन्टर रैफर)

  • उत्तरकाशी // विवेक सिंह सजवाण

    उत्तरकाशी में त्रिस्तरीय पंचायतों के सामान्य निर्वाचन के लिए पहले चरण का रेंडमाइजेशन शुक्रवार को सम्पन्न हुआ। जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी प्रशांत आर्य की अध्यक्षता में जिला कार्यालय में आयोजित इस प्रक्रिया में मतदान कार्मिकों की नियुक्ति के लिए चयन किया गया।



    6 विकासखंडों के 608 पोलिंग बूथप्रत्येक पोलिंग पार्टी में पीठासीन अधिकारी, मतदान अधिकारी प्रथम, द्वितीय, तृतीय और चतुर्थ मतदान अधिकारी शामिल होंगे।पहले चरण के रेंडमाइजेशन के जरिए चयनित 742 पीठासीन अधिकारी और 742 प्रथम मतदान अधिकारियों को प्रथम चरण का प्रशिक्षण दिया जाएगा।

    सॉफ्टवेयर के माध्यम से सम्पन्न कराई गई इस प्रक्रिया में मुख्य विकास अधिकारी एस.एल सेमवाल, उपजिलाधिकारी डुंडा देवानंद शर्मा और जिला सूचना विज्ञान अधिकारी योगेंद्र सैनी सहित अनेक अधिकारी उपस्थित रहे।

  • उत्तरकाशी विवेक सिंह सजवाण

    उत्तरकाशी में जिला पंचायत चुनाव के लिए भाजपा जिलाध्यक्ष नागेंद्र सिंह चौहान ने अपने 17 अधिकृत प्रत्याशियों की सूची जारी की है। इनमें दो पूर्व जिलाध्यक्ष भी शामिल हैं। भाजपा ने उत्तरकाशी की 28 जिला पंचायत सीटों में से 17 पर अपने प्रत्याशी उतारे हैं, जबकि 9 सीटों पर अभी कोई प्रत्याशी घोषित नहीं किया गया है।

    घोषित प्रत्याशियों की सूची में शामिल न होने वाले वार्ड 7डुंडा, वार्ड 8:जेमर,वार्ड 9फोल्ड पुजारगाँव, वार्ड 10नयूगाँव,वार्ड 11गेंवला भंडारस्यू, वार्ड 14गडोली बनगांव,वार्ड 22 हुडोली,वार्ड 25: कोटगांव जखोल, वार्ड 26नानई से प्रत्याशी खडे नही किये गये।

    उत्तराखंड में पंचायत चुनाव दो चरणों में होंगे, पहले चरण में 24 जुलाई और दूसरे चरण में 28 जुलाई को वोटिंग होगी। मतगणना 31 जुलाई को होगी।

  • उत्तरकाशी //विवेक सिहं सजवाण

    उत्तरकाशी में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के सफल संचालन के लिए जिलाधिकारी प्रशांत आर्य ने नोडल अधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने नोडल अधिकारियों को अपने-अपने प्रभार वाले क्षेत्रों में चुनाव संबंधी सभी व्यवस्थाओं की जिम्मेदारी और निगरानी करने के निर्देश दिए। जिला निर्वाचन अधिकारी ने नोडल अधिकारियों को मतदाता सूची, मतदान केंद्र व्यवस्था, सुरक्षा इंतजाम, आदर्श आचार संहिता का अनुपालन और अन्य सभी चुनाव संबंधी कार्यों के प्रति जिम्मेदारी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

    चुनाव कर्मियों को चुनावी प्रक्रिया से पूरी तरह अवगत कराने और उनके कर्तव्यों का कुशलता से निर्वहन करने के लिए विस्तृत प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित करने के निर्देश दिए गए। जिला निर्वाचन अधिकारी ने  मतदान पार्टियों को मतदान केंद्र तक परिवहन की सुचारू व्यवस्था उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए। जिलाधिकारी ने कहा कि निर्वाचन कार्य में किसी भी प्रकार की उदासीनता को बहुत गंभीरता से लिया जाएगा और सभी नोडल अधिकारियों को अपने-अपने दायित्वों का निर्वहन ईमानदारी से करने के निर्देश दिए।


    बैठक में उपस्थित अधिकारी सीडीओ एस एल सेमवाल,एसडीएम डुंडा देवानंद शर्मा, मुख्य शिक्षा अधिकारी अमित कोटियाल,परियोजना निदेशक अजय सिंह, महाप्रबंधक जिला उद्योग केंद्र शैली डबराल,जिला पर्यटन विकास अधिकारी केके जोशी सहित विभिन्न अधिकारी मोजूद रहे।