• उत्तरकाशी विवेक सिंह सजवाण

    विधायक गंगोत्री और जिलाधिकारी द्वारा की गई वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम की शुरुआत

    जिले में हरेला पर्व हर्ष और उल्लास के साथ मनाया गया और किया वृहद वृक्षारोपण

    उत्तरकाशी में हरेला पर्व की धूम है, जहां विधायक गंगोत्री सुरेश चौहान और जिलाधिकारी प्रशांत आर्य ने संयुक्त रूप से वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम की शुरुआत की। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक सरिता डोभाल और अन्य अधिकारी भी उपस्थित थे।



    हरेला पर्व उत्तराखंड की समृद्ध संस्कृति का हिस्सा है, जो प्रकृति और मनुष्य के बीच के संबंधों को मजबूत बनाता है। यह पर्व कुमाऊं और गढ़वाल दोनों क्षेत्रों में मनाया जाता है और अच्छी फसल के लिए मनाया जाता है। इस दिन लोग टोकरी में विभिन्न प्रकार के अनाज बोते हैं और यदि अनाज की पौध अच्छी तरह से उग आती है, तो इसे अच्छी फसल पर संकेत माना जाता है।



    जिलाधिकारी प्रशांत आर्य ने कहा कि वृक्षारोपण पर्यावरण संतुलन के लिए आवश्यक होने के साथ सांस्कृतिक विरासत का भी हिस्सा है। इस वर्ष वृक्षारोपण के महत्व को देखते हुए हरेला पर्व “हरेला का पर्व मनाओ, धरती मां का ऋण चुकाओं, एक पेड़ मां के नाम” थीम पर मनाया जा रहा है।



    इस अवसर पर विभिन्न विभागों के अधिकारी, स्थानीय जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों ने भाग लिया। सभी ने मिलकर विभिन्न प्रकार के फलदार और छायादार पौधे लगाए और जिलेभर में हरेला को अभियान के रूप में मनाने और बड़े पैमाने पर वृक्षारोपण किए जाने का संदेश दिया।



    इस अवसर पर मुख्य अतिथि गंगोत्री विधायक सुरेश चौहान, पुलिस अधीक्षक सरिता डोभाल, सीडीओ एस एल सेमवाल, एडीएम मुक्ता मिश्र, डीएफओ डी.पी बलूनी, एसडीएम शालिनी नेगी, सीएमओ बी.एस रावत, परियोजना निदेशक अजय सिंह, एनडीआरएफ सहायक कमांडर आर.एस धपोला सहित विभिन्न अधिकारी, कर्मचारी और गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

  • उत्तरकाशी कीर्तिनिधि सजवाण

    उत्तरकाशी के जिलाधिकारी प्रशांत आर्य ने हरेला पर्व के पावन अवसर पर जनपद के सभी निवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा कि यह पर्व प्रकृति के प्रति हमारे सम्मान और प्रेम का प्रतीक है। “हरेला पर्व हमें पर्यावरण के महत्व से अवगत कराता है।

    हमें अधिक से अधिक पेड़ लगाने और उनकी देखभाल करने का संकल्प लेना चाहिए, ताकि हमारी आने वाली पीढ़ियों को एक हरा-भरा और स्वस्थ वातावरण मिल सके।” जिलाधिकारी ने जनता से भी अपील की है कि वे अपने घरों और आसपास के क्षेत्रों में पौधे लगाकर इस अभियान को सफल बनाएं

  • उत्तरकाशी विवेक सिंह सजवाण

    मै जब कक्षा पांच का छात्र था ,तब मै पढा करता  था कि विश्व. की सबसे ऊंची चोटी एवरेस्ट पर विजय प्राप्त करने वाले  लोगों में सब प्रथम तिनजिंग नरगो थे । तब मै सोचा करता था आखिर इतनी ऊंची एवरेस्ट  की चोटी पर कैसे चढा जाता होगा ? ये बात उत्तरकाशी के  16 वर्षीय एवरेस्ट विजेता सचिन कुमार ने कही ।

    ज्ञात हो सचिन कुमार ने 18मई2025
    को विश्व की सर्वाधिक ऊंची चोटी एवरेस्ट पर विजय प्राप्त की । सचिन कुमार के अपने विधालय पीएम श्री राजकीय र्किति इंटर कालेज  उत्तरकाशी  में आयोजित सम्मान  समारोह में सहपाठियों के साथ कही । इस सम्मान समारोह मे अपने अनूभवों को सहपाठीयों के साथ साझा करते हुए ,एवरेस्ट अभियान में आयी चुनौतीयों व कठिनाईयों का भी जिक्र  भी किया । 

    अपने ही विधालय मे सम्मान पाकर एवरेस्ट विजेता सचिन कुमार बहुत ही खुश दिखाई पड रहा था । छात्र सचिन कुमार एनसीसी कैडेट भी था । चूंकि ये एवरेस्ट अभियान आर्थिक रूप से खर्चिला अभियान होता है ।ऐसे में  सुमित जो कि एक निम्न मध्म परिवार आता हैं।  उसके लिए खर्च बाहन करना संभव न था । इसके चलते एवरेस्ट समिट के लिए प्रयोजकों की आवश्यकता पड़ती है । ऐसे मे एनसीसी नें होनहार युवक को प्रयोजित किया ।

    इस परिणाम एवरेस्ट विजय के रूप मे सामने दिखाई पड रहा है । सुमित के पिता कुवर सिहं  विकास खंड  डुंडा के भालसी पुजारगाँव के निवासी है ।  पशु चिकित्सालय मनेरी में सहायक के पद  संविदा पर कार्यरत है । यह भी ज्ञात रहे कि सुमित से पूर्व भारत की प्रथम महिला एवरेस्ट विजेता  सुश्रीबचेद्रीपाल  डुंडा विकास खंड के नाकुरी गांव निवासी  थी । सयोग सें वह भी इस ही विधालय की छात्रा रही हैं । इस अवसर पर विधालय के प्रधानाचार्य लोकेंद्र पाल परमार  ने छात्र सुमित को सम्मानित  करते हुऐ  प्रशंसा की । छात्रों से सुमित एवरेस्ट विजय अभियान से प्रेरणा लेने की बात कहीं । छात्र भी एवरेस्ट विजेता सुमित को अपने बीच पाकर प्रसन्न दिखाई दे रहे थे । इस अवसर पर कार्यक्रम मे शिक्षक /शिक्षिका ,वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी अकलानंद भट्ट,  सुमित के परिजन भी उपस्थित रहे । कार्यक्रम का संचालन  शिक्षक पुरस्कार प्राप्त  शिक्षक शैलेन्द्र प्रसाद नौटियाल ने किया ।

  • बडकोट पुलिस द्वारा अवैध स्मैक व शराब के साथ 3 युवकों को किया गया गिरफ्तार

    उत्तरकाशी विवेक सिंह सजवाण

    बीते रोज थाना बडकोट पुलिस द्वारा अवैध स्मैक के साथ 2 तथा अवैध अंग्रेजी शराब के साथ 1 अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया है। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव 2025 को निष्पक्ष, सुरक्षित एवं पारदर्शी तरीके से सम्पन्न करवाने के लिए पुलिस अधीक्षक उत्तरकाशी, श्रीमती सरिता डोबाल के नेतृत्व में उत्तरकाशी पुलिस मुस्तैद है, चुनाव के दौरान अवैध नशे व संदिग्ध गतिविधियों पर पुलिस लगातार निगरानी बनाए हुये है।


    पुलिस उपाधीक्षक,  जनक सिंह पंवार के निकट पर्यवेक्षण तथा थानाध्यक्ष बडकोट दीपक सिंह कठैत के नेतृत्व में थाना बडकोट पुलिस द्वारा कल 14 जुलाई 2025 को चैकिंग के दौरान बडकोट शिवमंदिर के पास से जसवंत उर्फ गोलू पुत्र श्याम सिंह निवासी ग्राम बीफ थाना बड़कोट उत्तरकाशी उम्र 22 वर्ष तथा  सौरभ चौहान पुत्र राजेंद्र सिंह चौहान निवासी निशाणी बड़कोट उत्तरकाशी उम्र 19 वर्ष  को स्मैक की तस्करी करते हुये गिरफ्तार किया गया है। युवकों के कब्जे से क्रमशः 4.96 ग्राम व 3.50 ग्राम अवैध स्मैक (हेरोइन) बरामद की गयी है। जबकि सुभाष जोगी निवासी नाथेणा थाना बड़कोट उत्तरकाशी 35 वर्ष  को सुनाल्डी पुल तिराह से 47 पव्वे व 12 बोतल अवैध अंग्रेजी शराब के साथ गिरफ्तार किया गया है।


    दोनों मामलों में थाना बडकोट पर NDPS Act की धारा 8/21 तथा 60 आबकारी अधिनियम 2 मुकदमें दर्ज किये गये हैं। अभियुक्तों के आपराधिक इतिहास की जानकारी जुटाई जा रही है।

            👇पुलिस टीम👇

       👉अ0उ0नि0 विक्रम सिंह
      👉 हे0कानि0 मोहन ठाकुर
      👉हे0कानि0 अनिल रावत
      👉 हे0कानि0 बबलू खान
      👉 हे0कानि0 गौरव रावत

  • उत्तरकाशी विवेक सिहं सजवाण

    उत्तरकाशी के जिलाधिकारी प्रशांत आर्य ने सोमवार को वाईब्रेंट विलेज प्रोग्राम के तहत चयनित सीमांत क्षेत्र के गांवों में आजीविका संवर्द्धन और बुनियादी ढांचे के विकास के लिए दीर्घकालीन महत्व की परियोजनाओं के क्रियान्वयन को लेकर समीक्षा बैठक की।
    जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि सीमांत गांवों के समग्र विकास के लिए वाइब्रेंट विलेज प्रोग्राम का प्रभावी ढंग से क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जाए।
    बिजली, पानी, स्वास्थ्य और शिक्षा संबंधित मूलभूत सुविधाओं को प्राथमिकता के आधार पर विकसित करने के निर्देश दिए गए हैं।


    जिलाधिकारी ने कहा कि सीमांत क्षेत्र में आजीविका के बेहतर अवसर उपलब्ध कराने के लिए पर्यटन विकास से जुड़ी महत्वाकांक्षी योजनाएं क्षेत्र के लोगों के लिए बहुत महत्वपूर्ण हैं।
    क्षेत्र में ट्रैक रूट्स का विकास करने और अन्य जरूरी सुविधाओं व बुनियादी अवस्थापनाओं की व्यवस्था पर ध्यान देने के निर्देश दिए गए हैं।
    जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि चल रहे कार्यों को समय से पूर्ण करने हेतु अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन गंभीरता से करें और उक्त संबंधित रिपोर्ट तय समय में उपलब्ध कराएं।

    बैठक में मुख्य विकास अधिकारी एसएल सेमवाल, परियोजना निदेशक डीआरडीए अजय सिंह, जिला पर्यटन विकास अधिकारी के.के जोशी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

  • उत्तरकाशी विवेक सिंह सजवाण

    उत्तरकाशी के जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी प्रशांत आर्य ने पुरोला ब्लॉक के मतदान स्थलों का निरीक्षण किया और त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने मतदान स्थलों, स्ट्रांग रूम और मतगणना स्थलों पर उपलब्ध सुविधाओं की समीक्षा की और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।



    जिलाधिकारी ने बिजली, पानी, शौचालय और रैंप जैसी मूलभूत सुविधाएं पर्याप्त मात्रा में सुनिश्चित करने के निर्देश दिए ताकि मतदाताओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो।


    उन्होंने मतदान स्थलों पर सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए आवश्यक कदम उठाने के निर्देश दिए।
    जिलाधिकारी ने कहा कि प्रशासन स्वतंत्र, निष्पक्ष और शांतिपूर्ण चुनाव संपन्न कराने के लिए प्रतिबद्ध है और इसके लिए सभी संबंधित विभागों को मिलकर कार्य करने की आवश्यकता है।


    जिलाधिकारी ने अधिकारियों को मतदान प्रक्रिया को सुचारू रूप से संचालित करने के लिए सभी जरूरी इंतजाम समयपूर्वक पूरे करने के निर्देश दिए।इस निरीक्षण के दौरान एसडीएम पुरोला मुकेश रमोला, बीडीओ सुरेश चौहान, अधिशासी अभियंता लोनिवि बलराम मिश्रा, अधिशासी अभियंता जल संस्थान/आर.ओ देवराज तोमर और डीडीएमओ शार्दूल गुसाई सहित विभिन्न अधिकारी उपस्थित रहे।

  • उत्तरकाशी विवेक सिंह सजवाण



    जिलाधिकारी प्रशांत आर्य ने शनिवार को जनपद की बड़कोट तहसील में यमुनोत्री मार्ग पर  सिलाई बैंड के समीप स्याना चट्टी के आसपास के क्षेत्रों में भारी वर्षा के कारण अचानक आई बाढ़ और भूस्खलन से उत्पन्न आपदा की स्थिति से क्षति के बाद चल रहे पुनर्निर्माण कार्यों का निरीक्षण किया। इस दौरान ओजरी में हुए भूस्खलन के कारण सड़क मार्ग के खंडित होने के बाद उक्त स्थान पर बनाए जा रहे बेली ब्रिज का निरीक्षण किया और पुल के निर्माण कार्य की गुणवत्ता को जांचा।
    निरीक्षण के दौरान, जिलाधिकारी ने पुल की भार वहन क्षमता, फाउंडेशन की मजबूती और पुल को जोड़ने वाले एप्रोच रोड का बारीकी से जायजा लिया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि पुल के निर्माण में किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं की जानी चाहिए तथा इसकी नियमित रूप से जांच किए जाने के निर्देश दिये।

    जिलाधिकारी ने कहा कि यह बेली ब्रिज क्षेत्र के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है,  यह ओजरी और आस-पास के गांवों को मुख्य सड़क से जोड़ता है, जिससे स्थानीय निवासियों और पर्यटकों दोनों को आवागमन में सुविधा होती है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि पुल को जल्द से जल्द जनता के लिए खोल दिया जाए ताकि क्षेत्र में सामान्य जनजीवन सुचारु रूप से चल सके।

    इसके अतिरिक्त जिलाधिकारी ने स्यानाचट्टी और सिलाई बैंड में भूस्खलन प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण किया तथा कई गांवों के आवागम के लिए महत्वपूर्ण  सियानचट्टी में कुपड़ा ब्रिज के निर्माण किए जाने के भी संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिये।

    इस अवसर पर लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता मनोज रावत, अधिशासी अभियंता सिंचाई खंड पुरोला पीएल बागड़ी,अधिशासी अभियंता पीएमजीएसवाई योगेंद्र कुमार, तहसीलदार रेनू सैनी, डीडीएमओ शार्दूल गुसाई सहित विभिन्न अन्य संबंधित अधिकारी मौके पर उपस्थित रहे, जिनसे जिलाधिकारी ने उक्त निर्माण संबंधित जानकारी ली।

    जिलाधिकारी प्रशांत आर्य ने शनिवार को जनपद की बड़कोट तहसील में यमुनोत्री मार्ग पर  सिलाई बैंड के समीप स्याना चट्टी के आसपास के क्षेत्रों में भारी वर्षा के कारण अचानक आई बाढ़ और भूस्खलन से उत्पन्न आपदा की स्थिति से क्षति के बाद चल रहे पुनर्निर्माण कार्यों का निरीक्षण किया। इस दौरान ओजरी में हुए भूस्खलन के कारण सड़क मार्ग के खंडित होने के बाद उक्त स्थान पर बनाए जा रहे बेली ब्रिज का निरीक्षण किया और पुल के निर्माण कार्य की गुणवत्ता को जांचा।


    निरीक्षण के दौरान, जिलाधिकारी ने पुल की भार वहन क्षमता, फाउंडेशन की मजबूती और पुल को जोड़ने वाले एप्रोच रोड का बारीकी से जायजा लिया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि पुल के निर्माण में किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं की जानी चाहिए तथा इसकी नियमित रूप से जांच किए जाने के निर्देश दिये।

    जिलाधिकारी ने कहा कि यह बेली ब्रिज क्षेत्र के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है,  यह ओजरी और आस-पास के गांवों को मुख्य सड़क से जोड़ता है, जिससे स्थानीय निवासियों और पर्यटकों दोनों को आवागमन में सुविधा होती है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि पुल को जल्द से जल्द जनता के लिए खोल दिया जाए ताकि क्षेत्र में सामान्य जनजीवन सुचारु रूप से चल सके।



    इसके अतिरिक्त जिलाधिकारी ने स्यानाचट्टी और सिलाई बैंड में भूस्खलन प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण किया तथा कई गांवों के आवागम के लिए महत्वपूर्ण  सियानचट्टी में कुपड़ा ब्रिज के निर्माण किए जाने के भी संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिये।



    इस अवसर पर लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता मनोज रावत, अधिशासी अभियंता सिंचाई खंड पुरोला पीएल बागड़ी,अधिशासी अभियंता पीएमजीएसवाई योगेंद्र कुमार, तहसीलदार रेनू सैनी, डीडीएमओ शार्दूल गुसाई सहित विभिन्न अन्य संबंधित अधिकारी मौके पर उपस्थित रहे, जिनसे जिलाधिकारी ने उक्त निर्माण संबंधित जानकारी ली।

  • उत्तरकाशी कीर्तिनिधि सजवाण



    नशामुक्त अभियान एवं त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव-2025 को निष्पक्ष एवं पारदर्शी तरीके से सम्पन्न करवाने को लेकर उत्तरकाशी पुलिस लगातार मुस्तैद है। प्रभारी निरीक्षक धरासू  दिनेश कुमार के नेतृत्व में कल  चौकी बनचौरा थाना धरासू पुलिस टीम द्वारा चैकिंग के दौरान खदाड़ा गांव के पास से मदनलाल पुत्र राजू लाल निवासी ग्राम छैजूला थाना धरासू जनपद उत्तरकाशी को वाहन संख्या PB02BM-2651 (मोटरसाइकिल) से अवैध शराब का परिवहन करते हुये गिरफ्तार किया गया, अभियुक्त के कब्जे से 54 पव्वे अवैध अंग्रेजी शराब बरामद की गयी।



    बरामदगी व गिरफ्तारी के आधार पर उक्त व्यक्ति के विरुद्ध थाना धरासू पर  60/72 आबकारी अधि0 के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया ।

        👇पुलिस टीम👇
    👉अ0उ0नि0 ललिता प्रसाद जोशी
    👉 कानि0 हरेन्द्र सिंह

  • उत्तरकाशी विवेक सिहं सजवाण


    108 यानी सरकार की आपात कालीन एम्बुलेंस सेवा। टिहरी के नैनबाग़ के अंतर्गत भटवाड़ी गांव के 108 सेवा के नाम से चर्चित अनुसूचित जाति के बेहद गरीब परिवार के समाजसेवी रामदयाल को क्षेत्र के दर्जनों गाँवों ने निर्विरोध जिला पंचायत सदस्य चुन लिया।
    टिहरी जिले के नैनबाग़ में छोटी सी परचून की दुकान चलाने वाला रामदयाल, 108 के नाम से विख्यात है, किसी का अस्पताल, तहसील या कहीं भी कोई काम हो तो रामदयाल दुकान का सट्टर बंद कर मदद को दौड़ पड़ता है।वे किसी जरुरत मंद ग्रामीण का गैस सिलिंडर भरवाने व उसे गांव तक पहुंचा देते हैं।वे इसे किसी राजनीति के लिए नहीं बल्कि उनमें बचपन से ही जनसेवा का जूनून है, कुछ इन्ही कारणों से उनकी पत्नी उन्हें व दो बच्चों को वर्षों पूर्व छोड़कर चली गई।

    खुद हाई स्कूल फेल होने के बावजूद समाजसेवा के जूनून व बेहद कठिन परिस्थिति में रामदयाल ने अपने बेटे व बेटी को ग्रेजुएट बना दिया।
    इस बार यहां से जिला पंचायत की सीट अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित हुई तो पूरे क्षेत्र ने एकमत होकर 108 उर्फ़ रामदयाल का नाम आगे कर दिया, वैसे उसे भाजपा ने अपना अधिकृत उम्मीदवार घोषित किया पर रामदयाल क़ी जनसेवा को देखते हुए राजनीति से ऊपर उठकर किसी भी दल व कोई व्यक्ति 108 के खिलाफ खड़ा नहीं हुआ और रामदयाल को जिले का पहला निर्विरोध जिला पंचायत सदस्य बनने का गौरव प्राप्त हुआ

  • उत्तरकाशी कीर्तिनिधि सजवाण

    जनपद में यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर ओजरी के समीप बीते 28-29 जून 2025 की रात्रि को हुई अतिवृष्टि एवं भू-स्खलन के कारण हाईवे का एक हिस्सा पूर्णतः वाशआउट हो गया था। इस आपदा के चलते यमुनोत्री धाम जाने वाला मार्ग बाधित हो गया था, जिससे तीर्थयात्रियों एवं स्थानीय जनमानस को अत्यधिक असुविधा का सामना करना पड़ा।घटनास्थल की गंभीरता को देखते हुए राष्ट्रीय राजमार्ग खंड द्वारा तत्काल प्रभाव से राहत एवं मरम्मत कार्य प्रारंभ किया गया। NH की तकनीकी टीम एवं मशीनरी ने दिन-रात अथक परिश्रम करते हुए त्वरित गति से कार्य को अंजाम दिया तथा विषम परिस्थितियों के बावजूद अधिकारियों ने तत्परता दिखाते हुए मौके पर वैली ब्रिज का निर्माण पूर्ण किया।


    अब यमुनोत्री हाईवे पर यातायात पुनः सामान्य रूप से संचालित हो रहा है। यह कार्य उत्तराखंड शासन, जिला प्रशासन एवं एनएच विभाग के समन्वित प्रयासों का परिणाम है।

    जिससे श्रद्धालुओं को सुरक्षित यात्रा का मार्ग प्राप्त हुआ है। प्रशासन द्वारा जनता से अपील की गई है कि यात्रा के दौरान सावधानी बरतें एवं अपडेट जानकारी के लिए अधिकृत स्रोतों का ही अनुसरण करें।