
उत्तरकाशी (डुंडा): डुंडा ब्लॉक सभागार में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष आनंद प्रकाश की अध्यक्षता में गंगोत्री विधानसभा क्षेत्र के बीएलए कार्यकर्ताओं का प्रशिक्षण कार्यक्रम और ब्लॉक कांग्रेस की बैठक आयोजित की गई। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि जिला कांग्रेस अध्यक्ष प्रदीप सिंह रावत उपस्थित रहे।

बैठक में एस.आई.आर. की प्रक्रिया और ब्लॉक कांग्रेस संगठन के गठन को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।

जिलाध्यक्ष प्रदीप सिंह रावत ने संगठन की मजबूती, बूथ स्तर पर सक्रियता और आगामी कार्यक्रमों को लेकर कार्यकर्ताओं को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। प्रशिक्षण कार्यक्रम में मास्टर ट्रेनर बिपिन नौटियाल ने बीएलए कार्यकर्ताओं को जरूरी जानकारियां दीं।

इस अवसर पर पूर्व ब्लॉक प्रमुख कनकपाल परमार, सुधीश पंवार, कमल किशोर बहुगुणा, चमन लाल, जलम दास, उत्तम सिंह गुसाईं, प्रशांत नौटियाल, कमलेश मेहता और सुरेश नेगी सहित कई वरिष्ठ कांग्रेसी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a comment