
वर्ष 2025 में जनपद उत्तरकाशी के सीमांत क्षेत्र धराली में आई भीषण प्राकृतिक आपदा के दौरान अदम्य साहस, कुशल नेतृत्व और समर्पण के साथ राहत एवं बचाव कार्यों का संचालन करने के लिए जनपद चमोली के पुलिस अधीक्षक (एसपी) सुरजीत सिंह पंवार को ‘पुलिस महानिदेशक प्रशस्ति डिस्क (सिल्वर)’ सम्मान से अलंकृत किया गया है।

👇गणतंत्र दिवस पर हुई थी घोषणा👇
उल्लेखनीय है कि आपदा के अत्यंत विषम और चुनौतीपूर्ण हालातों में जान-माल की रक्षा सुनिश्चित करने तथा मानवीय सेवा का उत्कृष्ट उदाहरण पेश करने पर गणतंत्र दिवस 2026 के अवसर पर इस प्रतिष्ठित सम्मान की घोषणा की गई थी।

👇राष्ट्रीय एकता दिवस पर अलंकरण समारोह👇
राष्ट्रीय एकता दिवस के पावन अवसर पर पुलिस लाइन गोपेश्वर में भव्य अलंकरण समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम के दौरान पुलिस उप महानिरीक्षक (अपराध एवं कानून व्यवस्था) धीरेंद्र सिंह गुंज्याल द्वारा एसपी सुरजीत सिंह पंवार को यह पदक व प्रशस्ति पत्र भेंट कर सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर अधिकारियों और पुलिस बल ने उनके उत्कृष्ट सेवा भाव, कर्तव्यनिष्ठा और त्वरित निर्णय क्षमता की भूरि-भूरि प्रशंसा करते हुए उन्हें बधाई दी।

Leave a Reply