
उत्तरकाशी। त्योहारी सीजन को देखते हुए जनपद पुलिस द्वारा नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे सघन चेकिंग अभियान के तहत मोरी पुलिस ने दो चरस तस्करों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से 431 ग्राम अवैध चरस तथा तस्करी में प्रयुक्त किया (KIA) कार बरामद की गई है। बरामद चरस की अनुमानित कीमत लगभग ₹86,000 आंकी गई है।

पुलिस अधीक्षक कमलेश उपाध्याय के निर्देशन एवं पुलिस उपाधीक्षक जनक सिंह पंवार के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष मोरी के नेतृत्व वाली पुलिस टीम ने 26 अक्टूबर की रात नैटवाड़ रोड पर कुनारा तिराहे के पास चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान हरियाणा नंबर की किया कार (HR 06 7706) को रोककर तलाशी ली गई, जिसमें सवार राजेश (48 वर्ष) और सोनू (41 वर्ष) के पास से 431 ग्राम चरस बरामद हुई।
पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर वाहन को कब्जे में ले लिया है। आरोपियों के खिलाफ थाना मोरी में एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/20/60 के तहत मुकदमा दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

👇वर्ष 2026 में अब तक 40 तस्कर सलाखों के पीछे👇
उत्तरकाशी पुलिस ने वर्ष 2026 में एनडीपीएस एक्ट के तहत अब तक 30 मामलों में 40 नशा तस्करों को गिरफ्तार किया है। इस दौरान करीब ₹56 लाख मूल्य की 10.9 किलोग्राम से अधिक चरस और 88.21 ग्राम स्मैक जब्त की गई है, जबकि 4 नशा तस्करों पर गैंगस्टर एक्ट के तहत भी कार्रवाई की जा चुकी है।

Leave a Reply