
उत्तराखंड राज्य स्थापना दिवस: उत्तरकाशी में 9 से 13 नवंबर तक मनेगा भव्य उत्सव, डीएम प्रशांत आर्य ने दिए समयबद्ध तैयारियों के निर्देश
उत्तरकाशी: उत्तराखंड राज्य स्थापना दिवस को भव्य, सुव्यवस्थित और गरिमामय रूप से मनाने के लिए जिला प्रशासन उत्तरकाशी ने तैयारियां तेज कर दी हैं। कलेक्ट्रेट स्थित जिला सभागार में जिलाधिकारी प्रशांत आर्य की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में 9 नवंबर को मुख्य समारोह तथा 9 से 13 नवंबर तक आयोजित होने वाले विभिन्न कार्यक्रमों की रूपरेखा तय की गई।

बैठक में जिलाधिकारी ने सभी संबंधित विभागों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए सौंपे गए दायित्वों का गंभीरता से निर्वहन करने के निर्देश दिए।
👇प्रमुख निर्देश एवं मुख्य आकर्षण:👇
👉राज्य आंदोलनकारियों का सम्मान: राज्य निर्माण में अमूल्य योगदान देने वाले राज्य आंदोलनकारियों को समारोह के दौरान विशेष रूप से सम्मानित किया जाएगा।
👉 स्वच्छता अभियान: स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में जिले भर में विशेष स्वच्छता अभियान चलाया जाएगा। प्रमुख गंगा घाटों, धाम क्षेत्रों और सार्वजनिक स्थलों पर चाक-चौबंद सफाई व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

👉संस्कृति एवं स्थानीय व्यंजन: 5 दिवसीय कार्यक्रमों के दौरान स्थानीय लोक संस्कृति, पारंपरिक वेशभूषा, हस्तशिल्प और गढ़वाली व्यंजनों को बढ़ावा दिया जाएगा।
👉विभागीय स्टॉल व कल्याणकारी कार्य: जनसामान्य व किसानों के लिए सरकारी योजनाओं के प्रचार-प्रसार हेतु स्टॉल लगाए जाएंगे। युवाओं के लिए करियर काउंसलिंग और जरूरतमंद दिव्यांगजनों को सहायक उपकरण वितरित किए जाएंगे।

👉 स्कूली प्रतियोगिताएं: विद्यालयों में खेलकूद, निबंध, वाद-विवाद प्रतियोगिताएं तथा रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां आयोजित होंगी। उत्कृष्ट कार्य करने वाले कार्मिकों को भी मंच पर सम्मानित किया जाएगा।
जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया कि राज्य स्थापना दिवस उत्तराखंड की विकास यात्रा और जन-गौरव का प्रतीक है, इसलिए सभी विभाग समय से पूर्व आवश्यक संसाधन जुटाते हुए कार्यक्रमों में व्यापक जनसहभागिता सुनिश्चित करें।
बैठक में मुख्य विकास अधिकारी जय भारत सिंह सहित समस्त जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे।

Leave a Reply