आज दिनांक 15 जून 2026 को 112 पर मोबाइल नंबर   6396181168 के द्वारा एक्सीडेंट की सूचना दी गई । कॉलर से बात की गई तो कॉलर श्री किशन कुमार पुत्र श्री राजेंद्र निवासी बड़कोट उम्र 21 साल के द्वारा बताया गया कि मै अपने भाई शोभित कुमार का एडमिशन उत्तरकाशी में कराकर अपनी मोटरसाइकिल नंबर UK 07 AS 9975 से अपने घर बडकोट जा रहा था तो गिनौटी गांव यमुनोत्री रोड पर बड़कोट की तरफ से आ रही इनोवा कार नंबर UK14 TB 0477 ने मुझे टक्कर मार दी ।

मेरी टांग फैक्चर है और मेरी गाड़ी सड़क से नीचे गिर गई है और इनोवा गाड़ी शिव गुफा उत्तरकाशी की तरफ को भाग गई है। मौके पर पुलिस मौजूद है घायल को हॉस्पिटल भिजवाया जा रहा है।इनोवा कार को बैरिकेटिंग पर रोक दिया गया है।आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

Posted in ,

Leave a comment