उत्तरकाशी, 12 जून 2026: उत्तराखंड के मत्स्य क्षेत्र में एक ऐतिहासिक शुरुआत करते हुए शुक्रवार को 05 टन ‘हिमालयन ट्राउट’ मछली की पहली खेप पड़ोसी देश नेपाल को निर्यात की गई। सूबे के कैबिनेट एवं जनपद प्रभारी मंत्री सौरभ बहुगुणा ने वर्चुअल माध्यम से इसे हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह पहला कंसाइनमेंट सीमांत जिले पिथौरागढ़ से भेजा गया है।

गौरतलब है कि इससे पहले भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (ITBP) को की गई सफल आपूर्ति में उत्तरकाशी जनपद ने सर्वाधिक 130 क्विंटल ट्राउट देकर अग्रणी भूमिका निभाई थी।

अब उत्तरकाशी के स्थानीय मत्स्य पालकों को सीधे अंतरराष्ट्रीय बाजार से जोड़ा जा रहा है। विभाग ने इसके लिए कोल्ड-चेन, आधुनिक पैकेजिंग और मजबूत परिवहन व्यवस्था तैयार की है। मंत्री बहुगुणा ने कहा कि इस ऐतिहासिक कदम से स्थानीय काश्तकारों, समितियों और स्वयं सहायता समूहों को सीधा आर्थिक लाभ मिलेगा, रोजगार बढ़ेगा और पर्वतीय क्षेत्रों में रिवर्स पलायन को बढ़ावा मिलेगा।


Trending