उत्तरकाशी। जनपद में अपराधियों, उपद्रवियों और कानून हाथ में लेने वालों के खिलाफ पुलिस का ‘ऑपरेशन प्रहार’ लगातार जारी है। पुलिस अधीक्षक श्रीमती कमलेश उपाध्याय के कड़े रुख के बाद जिले में अराजक तत्वों पर लगातार नकेल कसी जा रही है।


इसी अभियान के तहत चौकी डुण्डा पुलिस ने सैणी (डुण्डा) क्षेत्र में चेकिंग के दौरान सार्वजनिक स्थान पर शराब के नशे में धुत चार लोगों को आपस में मारपीट, गाली-गलौज और एक-दूसरे पर पत्थरबाजी करते हुए रंगे हाथों पकड़ा। आरोपियों के इस कृत्य से राहगीरों और स्थानीय व्यापारियों में दहशत का माहौल बन गया था।

पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए चारों हुड़दंगियों को हिरासत में लिया और मेडिकल जांच कराने के बाद पुलिस एक्ट के तहत चालान किया। पुलिस ने चारों को सख्त हिदायत देते हुए दोबारा ऐसी हरकत करने पर जेल भेजने की चेतावनी दी

Posted in ,

Leave a comment