
“घर में मन न लगने के कारण कहीं दूर जाने की फिराक में थीं दोनों सहेलियां, पुलिस ने काउंसलिंग के बाद परिजनों को सौंपा; परिजनों ने जताया आभार।”
उत्तरकाशी डुंडा नेपाल मूल की दो लापता नाबालिग बालिकाओं को डुण्डा पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते हुए चंद घंटों के भीतर सकुशल बरामद कर लिया है। एसपी उत्तरकाशी कमलेश उपाध्याय के निर्देशन और डुंण्डा चौकी प्रभारी प्रकाश राणा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मैनुअल पुलिसिंग का इस्तेमाल कर दोनों बालिकाओं को ब्रह्मखाल क्षेत्र के सिलक्यारा गांव स्थित छानियों से ढूंढा।

पूछताछ में पता चला कि दोनों सहेलियां लंबे समय से स्कूल नहीं जा रही थीं और घर में मन न लगने के कारण कहीं दूर जाने की योजना बना रही थीं।

पुलिस ने दोनों की काउंसलिंग कर उन्हें परिजनों के सुपुर्द कर दिया है। त्वरित कार्रवाई के लिए परिजनों ने पुलिस टीम उप निरीक्षक डुंडा प्रकाश राणा,आरक्षी मोहन, अनिल, महिला आरक्षी नीलम का आभार व्यक्त किया।
