
डुंडा (उत्तरकाशी):
स्वर्गीय लाखीराम सिंह सजवान राजकीय इंटर कॉलेज, डुंडा में चल रहे ‘भारतीय भाषा समर कैंप’ के पांचवे दिन छात्रों ने भारी उत्साह के साथ प्रतिभाग किया। शिविर के पांचवे दिन भाषा विशेषज्ञों और शिक्षकों ने बच्चों को हिंदी, संस्कृत, रवाल्टी व अन्य भारतीय भाषाओं के व्याकरण, शुद्ध उच्चारण और लेखन की बारीकियों से रूबरू कराया।

इस दौरान छात्रों के बीच भाषा ज्ञान और निबंध प्रतियोगिता भी आयोजित की गई।

विद्यालय के प्रधानाचार्य निर्मल शाह ने बताया कि ग्रीष्मकालीन अवकाश में आयोजित इस कैंप का उद्देश्य खेल-खेल में बच्चों का बौद्धिक विकास करना और उन्हें देश की समृद्ध भाषाई संस्कृति से जोड़ना है। इस अवसर पर विद्यालय का समस्त स्टाफ और छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।

