
गंगा दशहरा पर जाम से बनी थी स्थिति, जिले में पर्याप्त है तेल की उपलब्धता, न हों पैनिक
जिले में 94 हजार लीटर पेट्रोल और 2 लाख लीटर से अधिक डीजल उपलब्ध
जनपद में पेट्रोल और डीजल की कमी को लेकर चल रही तमाम चर्चाओं पर विराम लगाते हुए जिला पूर्ति अधिकारी (डीएसओ) आशीष कुमार ने स्पष्ट किया है कि जिले में ईंधन की कोई कमी नहीं है। सभी पेट्रोल पंपों पर पर्याप्त मात्रा में तेल उपलब्ध है और आपूर्ति पूरी तरह सामान्य है।
गंगा दशहरा पर जाम के कारण बनी थी स्थिति
जिला पूर्ति अधिकारी ने बताया कि सोमवार को गंगा दशहरा के पावन पर्व के कारण बाजारों में अत्यधिक भीड़ थी, जिससे जगह-जगह जाम की स्थिति बन गई थी। इसके बावजूद, आम जनता की सुविधा के लिए पंप प्रबंधकों द्वारा सोमवार रात 12:00 बजे तक ईंधन का वितरण किया गया। उन्होंने विशेष रूप से बताया कि ‘मै. कनिका फिलिंग स्टेशन’ 24 घंटे खुला रहता है, जहां दिन-रात ईंधन की सप्लाई जारी है।
आंकड़ों में ईंधन की उपलब्धता:

प्रशासन द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, जनपद में ईंधन का बैकअप लगातार मजबूत बना हुआ है:
ईंधन के प्रकार सोमवार को उपलब्ध लीटर आज की उपलब्धता
पेट्रोल 86809 94177
डीजल 188490 201490
अग्रिम डिमांड से बनी रहेगी सप्लाई
डीएसओ आशीष कुमार ने बताया कि वर्तमान स्टॉक के अलावा आगामी दिनों के लिए अग्रिम इंटेंड (डिमांड) भी प्राप्त होने वाला है। पंप प्रबंधकों द्वारा प्रतिदिन की नियमित खपत को देखते हुए एडवांस में ही इंटेंड लगाया जा रहा है, जिससे जनपद में ईंधन की उपलब्धता लगातार बनी हुई है। उन्होंने जनता से किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की है।

