उत्तरकाशी, 27 अप्रैल 2026: तहसील डुंडा के अंतर्गत ग्राम सभा जुणगा के डांगड़ा तोक में एक मकान पर अचानक आग लगने की घटना ने इलाके में हड़कंप मचा दिया। सूचना मिलते ही चौकी ब्रह्मखाल से पुलिस टीम रवाना हो गई,

जबकि चिन्यालीसौड़ से फायर सर्विस और SDRF की टीम भी घटनास्थल के लिए भेजी गई है।आग की चपेट में आने से महेश सिंह भंडारी और अनिल सिंह भंडारी (पुत्र शीशपाल सिंह भंडारी), निवासी ग्राम जुणगा (डांगड़ा तोक), पट्टी भंडारस्यूं, तहसील डुंडा, जिला उत्तरकाशी, घायल हो गए।

घायलों को 108 एम्बुलेंस सेवा के माध्यम से दोनों घायलों को जिला चिकित्सालय उत्तरकाशी ले जाया जा रहा है।घटना की पुष्टि करते हुए स्थानीय अधिकारियों ने बताया कि आग बुझाने और बचाव कार्य तेजी से चल रहे हैं। मकान में रखी संपत्ति को भारी नुकसान होने की आशंका है।

Trending