उत्तरकाशी, 24 अप्रैल 2026: चारधाम यात्रा को सुरक्षित बनाने के लिए अलर्ट उत्तरकाशी पुलिस ने नशे के खिलाफ सिलसिला जारी रखा।

23 अप्रैल रात कोतवाली पुलिस ने मनेरा के पास चेकिंग के दौरान अजयपाल सिंह (31 वर्ष, कोटियाल गांव) को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 4.82 ग्राम स्मैक (कीमत करीब 1.5 लाख) बरामद किया। पुलिस उपाधीक्षक जनक सिंह पंवार के पर्यवेक्षण और कोतवाली प्रभारी निरीक्षक के नेतृत्व में वउनि. दिलमोहन, कानि. सुनील मैठानी, कानि. दीपक चौहान की टीम ने कार्रवाई की। एसपी कमलेश उपाध्याय के निर्देश पर जीरो टॉलरेंस नीति से यात्रा मार्गों पर सख्त निगरानी। आरोपी के खिलाफ NDPS एक्ट 8/21 के तहत केस दर्ज, आज कोर्ट में पेशी। 2026 में अब तक: 11 NDPS मामलों में 15 तस्कर गिरफ्तार, 6 किलो+ चरस (12 लाख मूल्य) व 18 ग्राम स्मैक (5.4 लाख मूल्य) बरामद। 4 पर गैंगस्टर कार्रवाई। एसपी बोलीं, “यात्रा सुगम रखने के साथ नशे पर लगाम कसेंगे।

Trending