
चौकी डुण्डा पुलिस को सूचना मिली कि नेपाली मूल की दो नाबालिग बालिकाएँ घर से नाराज होकर कहीं चली गई हैं। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक उत्तरकाशी, श्रीमती कमलेश उपाध्याय ने तत्काल तलाशी के निर्देश दिए।

चौकी प्रभरी डुंडा प्रकाश राणा के नेतृत्व में डुण्डा पुलिस टीम ने मात्र 3 घंटे में दोनों बालिकाओं को अस्थल गांव के एक स्कूल से सकुशल बरामद कर परिजनों के सुपुर्द कर दिया।जानकारी मिली कि एक बालिका स्कूल जाने से आनाकानी करने पर डांट खाकर नाराज हो गई। उसने अपनी सहेली को साथ लेकर स्कूल में छिप गई और आगे कहीं दूर भागने की योजना बना रही थी।पुलिस ने दोनों बालिकाओं की काउंसलिंग की। उन्हें शिक्षा के महत्व, उज्ज्वल भविष्य और परिवार के मार्गदर्शन की अहमियत समझाई। अब दोनों सुरक्षित घर लौट आई हैं।
डुंडा पुलिस को सलाम बच्चियों की सुरक्षा मे उनकी तत्परता सराहनीय

