उत्तरकाशी में देर रात बड़ा राहत एवं बचाव अभियान चलाया गया।
23 मई 2026 की रात्रि में डायल 112 के माध्यम से सूचना मिली कि संस्कृत महाविद्यालय के नीचे भागीरथी नदी के बीच बने टापू पर मुंबई के दो तीर्थयात्री फंस गए हैं।


सूचना मिलते ही कोतवाली उत्तरकाशी पुलिस, एसडीआरएफ और आपदा प्रबंधन QRT टीम तुरंत मौके पर पहुंची। अंधेरे और चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों के बीच जवानों ने रोप रेस्क्यू और लाइफ जैकेट की मदद से नदी के बीच टापू तक पहुंच बनाकर दोनों श्रद्धालुओं को सकुशल बाहर निकाला।



👏 रेस्क्यू टीम की तत्परता और साहस को सलाम।

Trending