उत्तरकाशी के आसपास 8.21मिनट पर भूकंप के हल्के झटके महसूस किये गये।तीन बार आये झटके।
प्रशासन ने सतर्कता बरते हुये लोगों से सुरक्षित स्थानो मे रहने की अपील की है।
जिलाधिकारी डॉ. मेहरबान सिंह बिष्ट ने अधिकारियों को जिले की सभी तहसील क्षेत्रो में भूकंप के असर के बारे में सूचना जुटाने के निर्देश दिए हैं। फिलहाल जिले में कही से भी जान माल के नुकसान की कोई सूचना नहीं है।
जिला आपातकालीन परिचालन केंद्र द्वारा भूकंप के बारे में सभी तहसीलों से जानकारी मांगी जा रही है।
नगर स्थानीय निकाय सामान्य निर्वाचन के लिए जिले के नगर निकायों में आज सुबह 8:00 बजे से मतदान प्रारंभ हुआ। प्राप्त सूचना के अनुसार 12:00 बजे तक लगभग 24.03 प्रतिशत मतदान हुआ है।
मतदान सुव्यवस्थित रूप से और शांति पूर्ण ढंग से चल रहा है। मतदान को लेकर सुरक्षा के व्यापक प्रबंध किए गए हैं।
कंट्रोल रूम से प्राप्त सूचना के अनुसार मतदान प्रारम्भ होने के बाद 12 बजे तक नगर पालिका परिषद बाडाहाट में 18.94 प्रतिशत, नगर पालिका परिषद चिन्यालीसौड़ में 26.68 प्रतिशत,नगर पालिका परिषद बड़कोट में 17.73 प्रतिशत, नगर पालिका परिषद पुरोला में 25.35 प्रतिशत और नगर पंचायत नौगांव में 31.46 प्रतिशत मतदान होने की खबर है
38वें राष्ट्रीय खेलों के आयोजन से उत्तराखण्ड खेल विकास का नया अध्याय लिखा जा रहा है। पिथौरागढ़ जिले के सल्लोडा गांव की निवासी शीतल ने 2018 में एवरेस्ट फतह कर देश को गौरवान्वित किया। अब उनकी उम्मीदें राष्ट्रीय खेलों से जुड़ी हैं, जो उत्तराखण्ड में स्पोर्ट्स एवं खिलाड़ियों के विकास का मजबूत आधार बनेंगे। शीतल ने कहा कि पहाड़ के दूर्गम क्षेत्रों के खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा साबित करने का बेहतरीन मौका मिलेगा।
8188 मीटर ऊंचाई पर स्थित माउंट चो ओयु को फतह करने वाली पहली भारतीय महिला
शीतल ने साहस और क्षमता का नया मापदंड स्थापित किया है। शीतल ने अपने अद्भुत साहस से तेनजिंग नोर्गे नेशनल अवार्ड भी हासिल किया है। राष्ट्रीय खेलों में राफ्टिंग को शामिल किए जाने से साहसिक खेलों के प्रति नई संभावनाएं जगी हैं। हालांकि यह डेमो गेम है, लेकिन शीतल इसे साहसिक खेलों के भविष्य के लिए बड़ी शुरुआत मानती हैं।
शीतल ने कहा कि पहाड़ के खिलाड़ियों ने संसाधनों की कमी के बावजूद अपनी प्रतिभा साबित की है। अब जब राष्ट्रीय खेलों के जरिए सुविधाएं बढ़ रही हैं, तो यह खिलाड़ियों के लिए नई संभावनाओं के द्वार खोलेगा।
पर्वतारोहण राष्ट्रीय खेलों का हिस्सा नहीं है, लेकिन शीतल इस खेल को ओलंपिक और एशियाई खेलों में नई पहचान दिलाने की उम्मीद करती हैं।शीतल ने कहा कि राष्ट्रीय खेलों का आयोजन सिर्फ खिलाड़ियों के लिए नहीं, बल्कि पूरे उत्तराखण्ड के लिए बड़ी उपलब्धि साबित होगा।
नागर स्थानीय निकाय सामान्य निर्वाचन के लिए जिले के पांच नगर निकायों में वृहस्पतिवार 23 जनवरी 2025 को प्रातः 8.00 बजे से अपराह्न 5.00 बजे तक मतदान होगा। मतदान को लेकर जिले में सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं और सुरक्षा के व्यापक प्रबंध सुनिश्चित किए गए हैं। जिले के पॉंच नगर निकायों के 39 वार्डों के 58 पोलिंग बूथों पर मतदान संपन्न कराने के लिए आज जिला मुख्यालय स्थित राजकीय कीर्ति इंटर कॉलेज में बनाए गए मतदान सामग्री वितरण केन्द्र से रवाना हुई सभी पोलिंग पार्टियां अपने बूथों पर पहॅुंच गई हैं। मतदान को संपन्न कराने के लिए जिले के सभी निकायों को 2 सुपर जोन, 6 जोन व 16 सेक्टरों में बांटा गया है और 316 कार्मिकों की तैनाती की गई है।
जिलाधिकारी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. मेहरबान सिंह बिष्ट ने निकाय चुनाव को स्वतंत्र, निष्पक्ष और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए चुनाव ड्यूटी में तैनात सभी कार्मिकों को पूरी ईमानदारी एवं निष्ठा से अपने कर्तव्यों का निर्वाह करने के निर्देश देते हुए कहा है कि निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों तथा आदर्श आचार संहिता का पूरी तरह से अनुपालन सुनिश्चित किया जाय।
जिलाधिकारी ने आज फिर से दोहराया है कि चुनाव की शुचिता और शांति-व्यवस्था को प्रभावित करने की किसी को भी इजाजत नहीं दी जाएगी। फर्जी मतदान के प्रयासों तथा मतदाताओं को अनुचित प्रलोभन देने और आचार संहिता के उल्लंघन के मामलों पर कड़ी निगरानी रखने के निर्देश देते हुए जिलाधिकारी ने कहा है कि ऐसा करने वाले तत्वों के विरूद्ध सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाय।
जिलाधिकारी ने मुख्य विकास अधिकारी एसएल सेमवाल को नगर पालिका क्षेत्र उत्तरकाशी एवं चिन्यालीसौड़ और अपर जिलाधिकारी पीएल शाह को नगर पालिका क्षेत्र बड़कोट व पुरोला तथा नगर पंचायत क्षेत्र नौगांव के लिए सुपर जोनल मजिस्ट्रेट नियुक्त कर मतदान प्रक्रिया को निर्विवाद व शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए अपने-अपने क्षेत्र में निरंतर भ्रमण व निरीक्षण कर निरंतर समन्वय बनाए रखने के निर्देश दिए हैं। पुलिस कर्मियों को भी नाकों व बैरियरां पर कड़ी चौकसी बनाए रख यातायात की पाबंदियों का अनुपालन सुनिश्चित करने को कहा गया है।
जिले के पॉंचों नगर निकायों मेंं 22664 महिला, 25037 पुरूष तथा 24 अन्य मतदाताओं सहित कुल 47725 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकेंगे। नगरपालिका परिषद बाड़ाहाट में 22738, नगरपालिका परिषद चिन्यालीसौड़ में 6369, नगर पालिका परिषद बड़कोट में कुल 10813, नगर पालिका परिषद पुरोला में 4249 तथा नगर पंचायत नौगांव में 3556 मतदाता पंजीकृत हैं। मतदान के लिए नगरपालिका परिषद बाड़ाहाट के 11 वार्डों के 18 मतदान केन्द्रों के अंतर्गत कुल 24 मतदान स्थल बनाए गए हैं। नगरपालिका परिषद चिन्यालीसौड़ में कुल 7 वार्डों हेतु 7 बूथ, नगर पालिका परिषद बड़कोट में कुल 7 वार्डों हेतु 10 मतदान केन्द्रों के अंतर्गत 13 पोलिंग बूथ बनाए गए हैं। नगर पालिका परिषद पुरोला के 7 वार्डों में कुल 7 बूथ तथा नगर पंचायत नौगांव में 7 वार्डों के अंतर्गत कुल 7 पोलिंग बूथ निर्धारित किए गए हैं। सभी नगर निकायों के बूथों पर मतदान के लिए 58 पोलिंग पार्टिंयां तैनात रहेगी और 21 पार्टियों को रिजर्व में रखा गया है। प्रत्येक पोलिंग पार्टी में 4 कार्मिक तैनात किए गए हैं।
प्रशासन के द्वारा 25 जनवरी 2025 को होने वाली मतगणना के लिए अंतिम दौर की तैयारियां पूरी कर ली गई है। आज मतगणना कर्मियों की तैनाती के लिए जिलाधिकारी डॉ. मेहरबान सिंह बिष्ट के द्वारा दूसरे चरण की रेंडमाईजेशन के माध्यम से मतगणना के लिए निकायवार कुल 164 कार्मिकों की तैनाती की की प्रक्रिया संपन्न करवाई गई। राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा नियुक्त प्रेक्षक मोहन सिंह बर्निया तथा दिनेश प्रताप सिंह ने भी कीर्ति इंटर कॉेलेज में बनाए गए केन्द्र पर मतदान सामग्री वितरण एवं पोलिंग पार्टियों की रवानगी का जायजा लेने के साथ ही निकाय क्षेत्रों का भ्रमण कर निर्वाचन व्यवस्थाओं को देखा।
स्थानीय नगर निकाय चुनाव व ड्रग्स फ्री देवभूमि मिशन-2025 के दृष्टिगत पुलिस अधीक्षक उत्तरकाशी श्रीमती सरिता डोबाल के निर्देशन में उत्तरकाशी पुलिस द्वारा अवैध नशा, मादक पदार्थ व अवैध गतिविधियों की रोकथाम हेतु लागातार सघन चैकिंग अभियान चलाये जा रहे हैं।
इसी क्रम मे पुलिस उपाधीक्षक बडकोट के निकट पर्यवेक्षण तथा थानाध्यक्ष बडकोट दीपक कठैत के नेतृत्व में बडकोट पुलिस द्वारा कल 21 जनवरी 2025 की रात्रि को बस स्टॉप राजगढी तिराहा बडकोट के पास से जयेन्द्र सिंह पुत्र अतर सिहं ग्राम पिडकी थाना बडकोटजिला उत्तरकाशी उर्म 51वर्ष को अवैध चरस के साथ गिरफ्तार किया गया है, उक्त व्यक्ति के कब्जे से 838ग्राम चरस बरामद की गयी है।(जिसकी कीमत 170000हजार लगभग) बरामदगी व गिरफ्तारी के आधार पर उक्त व्यक्ति के विरुद्ध थाना बडकोट पर NDPSAct की धारा 8/20 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।अभियुक्त के आपराधिक इतिहास की जानकारी जुटाई जा रही है, अग्रिम विधिक कार्यवाही जारी है।
पुलिस टीम — 1– उ0नि0भूपेंद्र सिंह तोमर 2–कानि0 संजय कुमार 3-कानि0 गौरव सिंह
पुलिस अधीक्षक उत्तरकाशी के निर्देशन में उत्तरकाशी पुलिस द्वारा चलाये जा रहे नशामुक्त/जनजागरुकता अभियान के क्रम में आज डुंडा पुलिस चौकी प्रभारी प्रकाश सिंह राणा के द्वारा मां रेणुका देवी प्रीमियर लीग 2025 क्रिकेट टूर्नामेंट ग्राउंड में चल रहे क्रिकेट टूर्नामेंट प्रतियोगिता में सम्मलित हुए
।
और खिलाड़ियों, दर्शकों एवं आयोजकों को नशे के दुष्प्रभाव, साइबर अपराध, यातायात नियम एवं महिला संबंधी अपराधों की व्यापक जानकारी देते हुए जागरूक किया गया।
, सभी को आपातकालीन नम्बर 112 व साइबर हेल्पलाइन नम्बर 1930 की जानकारीभी दी गयी। इस दौरान पुलिस द्वारा सभी को नशा विरोधी शपथ दिलाते हुए नशे से संबंधित जनजागरूकता पंपलेट वितरित किए गए।
नगर निकाय सामान्य निर्वाचन के पारदर्शी, सकुशल एवं शान्ति पूर्ण संचालन हेतु उत्तरकाशी पुलिस एवं प्रशासन की तैयारियां पूरी हो चुकी है। पुलिस लाईन ज्ञानसू उत्तरकाशी मेंआज जिलाधिकारी उत्तरकाशी डॉ0 मेहरबान सिंह बिष्ट एवं पुलिस अधीक्षक उत्तरकाशी श्रीमती सरिता डोबाल द्वारा चुनाव ड्यूटी/व्यवस्थाओं की समीक्षा कर ड्यूटी में नियुक्त समस्त फोर्स एवं प्रशासन के अधिकारी/कर्मगणों को ब्रीफ कर चुनाव ड्यूटी सम्बन्धित आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये।
ब्रीफिंग के दौरान जिलाधिकारी उत्तरकाशी द्वारा सभी को निष्पक्ष व निर्भीक होकर ड्यूटी करने की हिदायत दी गयी, ड्यूटी के दौरान सजगता बरतते हुये आपसी समनव्य को बेहतर करने हेतु बताया गया।
चुनाव के दौरान पुलिस की ड्यूटियों को महत्वपूर्ण बताते हुये उनके द्वारा बैरियर व बूथ पर सुरक्षा कर्मियों को पूर्णतः पारदर्शी व सख्त ड्यूटी के साथ-साथ शालीनता बरतने के निर्देश दिये गये, सभी पोलिंग पार्टियां कल समय से रवाना होकर अपने-अपने बूथों पर स्टे करने, किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरन्त उच्चाधिकारियों को सर्कुलेट करने के साथ ही सभी जोनल व सैक्टर मजिस्ट्रेट तथा पुलिस अधिकारियों को पोलिंग पार्टी मूवमेंट व मतदान प्रक्रिया के समबन्ध में जरुरी दिशा-निर्देश दिये गये।
पुलिस अधीक्षक उत्तरकाशी द्वारा फोर्स को ब्रीफ करते हुये सभी को टीम भावना व उचित कॉरडिनेशन के साथ काम करने के निर्देश दिये गये, उनके द्वारा बताया गया कि निष्पक्ष एवं निर्बाध चुनाव हेतु पुलिस-प्रशासन कटिबद्ध है, बूथों पर मतदान के दौरान बरती जाने वाली आवश्यक सावधानियों के सम्बन्ध मे विस्तार पूर्वक जानकारी देकर ड्यूटी में किसी भी प्रकार की कोताही व लापरवाही को अक्षम्य बताया गया, आम मतदाता से मृदु व सभ्य व्यवहार करने, किसी भी राजनैतिक गतिविधि से दूर रहने व अनावश्यक किसी भी बाहरी व्यक्ति से संपर्क न रखने की हिदायत दी गई, लापरवाही बरतने वाले अधिकारी/कार्मिक के खिलाफ कडी कार्रवाई करने के निर्देश दिये गये। शान्तिपूर्ण चुनाव के लिए सभी को शुभकामनाएं दी गई।
पारदर्शी एवं सुरक्षित चुनाव हेतु इस बार पुलिस,होमगार्डस व पीआरडी का पर्याप्त फोर्स ड्यूटी हेतु नियुक्त किया गया है, पूरे जनपद की 5 नगर पालिका/नगर पचांयत को 6 जोन व 16 सैक्टर में विभाजित किया गया है, पांचों नगर पालिकाओं के 39 वार्ड में 58 मतदान स्थलों पर मतदान होना है, जिसमें आवश्कतानुसार सुरक्षा बल नियुक्त किया गया है।
राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय रांऊलैंक के द्वारा ग्राम कंडारा में एक दिवसीय आयुर्वेदिक स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया।
इस कैंप का मुख्य उद्देश्य ग्रामीणों को आयुर्वेदिक चिकित्सा पद्धति के माध्यम से स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना और उनकी विभिन्न बीमारियों का निदान करना था।
ग्रामीणों ने इस शिविर के आयोजन की सराहना की और नियमित रूप से इस तरह के स्वास्थ्य शिविर की मांग की
राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय रांऊलैंक ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं को सुलभ और प्रभावी बनाने के लिए निरंतर प्रयासरत है।
चमोली में निकाय चुनाव की मतगणना 25 जनवरी 2025 को राजकीय बालिका इंटर कॉलेज गोपेश्वर में होगी। जिला मजिस्ट्रेट व जिला निर्वाचन अधिकारी संदीप तिवारी एवं पुलिस अधीक्षक सर्वेश पंवार ने मंगलवार को राजकीय बालिका इंटर कॉलेज गोपेश्वर में बनाए गए स्ट्रांग रूम और मतगणना कक्षों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने मतगणना की सभी तैयारियों को समय से पूर्ण करने के निर्देश दिए।
जिला निर्वाचन अधिकारी ने निर्देशित किया कि मतगणना कक्षों में प्रकाश की उचित व्यवस्था की जाए। मतगणना कक्षों में मतगणना एजेंटों के लिए सुगमता से आवाजाही और मतगणना के लिए पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था की जाए। मतगणना कक्षों में सुरक्षा जाली की ऊंचाई बढ़ाने के साथ ही सभी खिडकियों पर पर्दे लगाए जाए। कहा कि मतगणना केन्द्रों में एलईडी स्क्रीन, बैरिकेडिंग, सुरक्षा प्रबंध, सीसीटीवी कैमरे, मीडिया सेंटर इत्यादि की समुचित व्यवस्था करना सुनिश्चित करें, ताकि मतगणना का कार्य शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं पारदर्शी तरीके से सम्पन्न करवाया जा सके।
जिला निर्वाचन अधिकारी ने स्पोर्ट्स स्टेडियम गोपेश्वर में पोलिंग पार्टियों की रवानगी स्थल का निरीक्षण भी किया। निकाय चुनाव के लिए 22 जनवरी को सभी पोलिंग पार्टियां रवाना की जाएंगी।
इस दौरान जिला निर्वाचन अधिकारी ने रवानगी स्थल पर निर्वाचन सामग्री वितरण के लिए लगाए गए काउंटर, साउंड सिस्टम, पार्टी के बैठने व भोजन की व्यवस्था, साफ-सफाई, पेयजल, टेंट हाउस, स्वास्थ्य परीक्षण काउंटर, डाक मतपत्र से मतदान, वाहनों का मूवमेंट आदि व्यवस्थाओं जायजा लिया। जिला निर्वाचन अधिकारी ने पोलिंग पार्टियों को सावधानी के साथ सभी निर्वाचन सामग्री उपलब्ध कराने और समय पर उनके गंतव्य के लिए रवाना करने के निर्देश दिए।
माघ मेले में सारनौल के पांडव की धूम,जोगटा नृत्य देखने उम्र जनसैलाब
जुए में सब कुछ हारने के बाद पांडव के 13 वर्ष वनवास का हुआ सुंदर चित्रण
उत्तरकाशी /विवेक सिंह सजवाण
माघ मेला बाराहाट कू थौलू उत्तरकाशी पंडाल में सरनौल के पांडव नृत्य में महाभारत कालीन पारंपरिक संस्कृति दिखी। रवाईं घाटी के सीमांत सरनौल क्षेत्र है जिससे पांडव गांव के नाम से जाना जाता है।
इस गांव में महाभारत कालीन पारंपरिक संस्कृति आज भी जीवित है। माघ मेले में पांडव पश्वाओं की ओर से नृत्य के दौरान अर्जुन व भीम का घोड़ी नृत्य , जोगटा नेतृत्व आकर्षण का केंद्र रहा।
कहते हैं कि पांडवों ने अज्ञातवास काल में युधिष्ठिर ने लाखामंडल स्थित लाक्षेश्वर मंदिर के प्रांगण में जिस शिवलिंग की स्थापना की थी।
वह आज भी विद्यमान है।पांडव के जोगटा बनने के पीछे महाभारत में उल्लेख है कि सौ कौरव भाइयों से जुएं में सबकुछ हारने के बाद पांडवों को 13 वर्ष वनवास और एक वर्ष का अज्ञातवास बिताना पड़ा था।
अज्ञातवास की शर्त थी कि यदि पांडव इस दौरान पहचान लिए गए तो उन्हें फिर से 13 वर्ष का वनवास और एक वर्ष का अज्ञातवास काटना पड़ेगा। इस लिए पांडव ने वनवास और अज्ञात वास के दौरान पांडवों ने अपनी पहचान छिपाने के लिए ये जोगटा रूप धारण किया था।
इस नृत्य में पांडव पश्वा अरविंद राणा, सबल सिंह, शीशपाल चौहान,रूकम सिंह चौहान , कविता, सुशीला, शीशमा देवी , मुंशी दास , बालकृष्ण, प्रवीन राणा , चिरंजीव सेमवाल, प्रदीप गैरोला, अनमोल राणा आदि मौजूद रहे है।