• उत्तरकाशी /विवेक सिंह सजवाण

    खबर लिखे जाने तक निर्दलीय प्रत्याशी भुप्पी चौहान अपने निकटतम प्रतिद्वंदी भाजपा प्रत्याशी किशोर भट्ट से  3075 वोटो की भारी बढ़त से आगे चल रहे है।

    पुरोला : शनिवार को नगर निकाय चुनाव की मतगणना हुए है। नगरपालिका पुरोला में कांग्रेस के बिहारी लाल शाह, नौगांव में भाजपा के विजय कुमार और चिन्यालीसौड़ में निर्दलीय प्रत्याशी मनोज कोहली ने हैट्रिक मारी है ।


    गौरतलब है कि नगर पालिका परिषद पुरोला की जनता ने पुरोला में कांग्रेस प्रत्याशी बिहारी लाल शाह को जीता कर कांग्रेस को संजीवनी दे दी है। पुरोला में भाजपा प्रत्याशी पीएल हिमानी शुरुआती बढ़त बनाने के बाद लगातार पिछड़ते गए। शुरू में वार्ड नंबर एक की मतगणना में पीएल हिमानी को 224 व बिहारी लाल शाह को 120 वोट पड़े । शुरू में मिली 104 वोटो की बढ़त के बाद हर वार्ड की मत गणना में भाजपा प्रत्याशी लगातार पीछडते गए व हार का अंतर 694 मतों का हो गया।

    कांग्रेस प्रत्याशी बिहारी लाल ने कुल 1563 वोट प्राप्त किए । भाजपा प्रत्याशी पीएल हिमानी को 869 वोट , निर्दलीय प्रकाश कुमार को 297, निर्दलीय अमीचंद शाह को 213 व निर्दलीय हरिमोहन को 64 वोट पड़े ।
    सभासद में
    वार्ड नंबर एक से मनोज हिमानी , वार्ड नंबर 2 से हिम स्वेता, वार्ड 3 से अंकित चौहान व वार्ड नंबर 4 से करुणा बिष्ट निर्वाचित घोषित हुए।
    वार्ड नंबर 5 से पूनम नेगी , वार्ड 7 से रितेश गोदियाल व वार्ड नंबर 6 से पहले ही अनुराधा गुस्साई निर्विरोध निर्वाचित हुई है।

    बिहारी लाल शाह की जीत से कांग्रेसियों में उत्साह है व जीत का जश्न बनाते हुए नगर में रैली निकाली गई। ऐतिहासिक जीत मिलने पर बिहारी लाल शाह ने सभी मतदाताओं का आभार व्यक्त किया। नगर में कांग्रेसियों द्वारा निकाली गई रैली में पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष हरिमोहन नेगी, रेखा नोटियाल,रमेश दत्त, रमेश असवाल व उपी शर्मा सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे।

    चिन्यालीसौड़ में निर्दलीय प्रत्याशी ने लहराया जीत का प्रचम

    नगरपालिका परिषद चिन्यालीसौड़ में निर्दलीय प्रत्याशी मनोज कोहली ने राष्ट्रीय दलों को करारी हार की मज़ा चखाई है।
    मनोज कोहली ने भाजपा को 490 मतों से मात देकर निर्दलीय प्रत्याशी ने जीत दर्ज की है। निर्दलीय मनोज कोहली को कुल 1913 मत पड़े , भाजपा जीत लाल को 1423 और कांग्रेस दर्शन लाल 885 मत से संतुष्ट होना पड़ा।

    नगर पालिका चिन्यालीसौड  में यह बने सभासद

    वार्ड न 1- भाजपा मनीष कुकरेती
    वार्ड न० 2- भाजपा विशना देवी
    वार्ड न०3- निर्दलीय लीला देवी
    वार्ड न 4- निर्दलीय प्रबीन गुनशोला
    वार्ड न 5-निर्दलीय सिद्धार्थ नौटियाल
    वार्ड न6- भाजपा से सबिता
    वार्ड न० 7- निर्दलीय -मनबीर कुमार

    नौगांव में भाजपा को मिला विजय

    नगर पंचायत नौगांव में भाजपा प्रत्याशी विजय कुमार ने अध्यक्ष पद चुनाव जीत कर पार्टी की नाक बचा दी है।
    भाजपा प्रत्याशी विजय कुमार को कुल 10047 मत पड़े जबकि कांग्रेस प्रत्याशी 824ओर निर्दलीय प्रत्याशी यशवंत कुमार
    को 815 से संतुष्ट होना पड़ा।

    बड़कोट से विजयी हुए  निर्दलीय प्रत्याशी विनोद डोभाल

      वहीं उत्तरकाशी में निर्दलीय प्रत्याशी भूपेंद्र सिंह चौहान भाजपा से बढ़त बनाये हुये है जबकि मतगणना जारी है।

  • .

    उत्तरकाशी /विवेक सिंह सजवाण

    राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर जनपद स्तरीय कार्यक्रम में समन्वयक स्वीप व मुख्य शिक्षा अधिकारी अमित कोटियाल ने शिक्षकों, कर्मचारियों व विभिन्न विद्यालयों के छात्र छात्राओं को मतदाता शपथ दिलाई। अटल उत्कृष्ट राजकीय बालिका इंटर कॉलेज कालेज में15वें राष्ट्रीय मतदाता दिवस 25 जनवरी को वोट जैसा कुछ नहीं, वोट जरूर डालेंगे हम के थीम पर मनाया गया ।

    इस अवसर पर मतदाता जागरूकता के महत्व को उजागर करने के लिए विभिन्न गतिविधियों और कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। इसके अन्तर्गत चित्रकला, स्लोगन, निबंध व प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिताऐं आयोजित की गई। नये मतदाता कुमारी सृष्टि असवाल, कुमारी गौरी मटूड़ा, व रोहित को फोटो पहचान पत्र व मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया।

    जनपद स्तर पर चित्रकला प्रतियोगिता में पीएम श्री राजकीय आदर्श इंटर मनेरी की छात्रा कुमारी राशि प्रथम, गोस्वामी गणेश दत्त विद्या मंदिर की छात्रा कुमारी शिखा रावत द्वितीय व अटल उत्कृष्ट राजकीय बालिका इंटर कॉलेज की छात्रा कुमारी इशिका ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।

    स्लोगन प्रतियोगिता में प्रथम स्थान गोस्वामी गणेश दत्त विद्या मंदिर के छात्र अंशुल मटुडा , द्वितीय स्थान रामचन्द्र उनियाल स्नातकोत्तर महाविद्यालय उत्तरकाशी के छात्र रोहित राज व तृतीय स्थान पीएम श्री राजकीय आदर्श इंटर मनेरी की छात्रा कुमारी आईशा चौहान ने प्राप्त किया।

    निबंध प्रतियोगिता में प्रथम स्थान राजकीय बालिका इंटर कालेज की छात्रा कुमारी आशिका रावत , राजकीय इंटर कॉलेज कवां एटहाली की छात्रा कुमारी श्रुति पंवार   द्वितीय व तृतीय स्थान गोस्वामी गणेश दत्त विद्या मंदिर छात्रा कुमारी रश्मि उनियाल ने प्राप्त किया।

    प्रश्नोत्तरी में प्रथम स्थान पीएमश्री राजकीय आदर्श कीर्ति इंटर कालेज की छात्रा कुमारी संजीत राणा ने, द्वितीय स्थान स्नातकोत्तर महाविद्यालय उत्तरकाशी के छात्र दीपक राणा   व तृतीय स्थान गोस्वामी गणेश दत्त विद्या मंदिर की छात्रा कुमारी कुसुम ने प्राप्त किया।

    कार्यक्रम का संचालन डाँ शम्भू प्रसाद नौटियाल ् ने किया। इस अवसर पर सहायक निवार्चन अधिकारी राकेश राणा, खंड शिक्षा अधिकारी हर्षा रावत, विपिन मैठाणी, प्रधानाचार्य रेनू शाह, अतोल सिंह महर, प्रदीप परमार, डॉ. ऋचा बधानी, लोकेंद्र पाल सिंह परमार, मनिषा सेमवाल, एसपीएफ सन्दर्भदाता संजय सेमवाल, खजान सिंह सहित एनसीसी कैडेट्स व एन‌एस‌एस स्वयंसेवी व अन्य अधिकारी, शिक्षक व कर्मचारी उपस्थित थे।

  • उत्तरकाशी /विवेक सिहं सजवाण

    मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने आज आगामी 28 जनवरी 2025 से उत्तराखण्ड में होने वाले 38वें राष्ट्रीय खेल की विभिन्न व्यवस्थाओं का जायजा लिया। शनिवार को महाराणा प्रताप स्टेडियम देहरादून का स्थलीय निरीक्षण कर मुख्यमंत्री ने राष्ट्रीय खेलों के शुभारंभ के लिए की जा रही तैयारियों का जायजा लिया। राष्ट्रीय खेलों का शुभारंभ देहरादून में प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी करेंगे।



    मुख्यमंत्री ने राष्ट्रीय खेल की तैयारियों की समीक्षा के दौरान अधिकारियों को निर्देश दिये कि खिलाड़ियों और आगन्तुकों की सुविधा के दृष्टिगत सभी व्यवस्थाएं बेहतर बनाई जाएं। स्वच्छता का विशेष ध्यान रखा जाए। राष्ट्रीय खेलों के शुभारंभ के अवसर पर जनपद और ब्लॉक स्तर पर एलईडी की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए, ताकि लोग लाइव प्रसारण सुगमता से देख सकें। उन्होंने कहा कि उत्तराखण्ड को राष्ट्रीय स्तर पर अलग छवि बनाने का यह सुनहरा अवसर है।


    मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड के पास राज्य में खेलों को बढ़ावा देने का यह अच्छा अवसर है। इससे युवाओं का खेलों के प्रति रुझान बढ़ेगा और खेल इन्फ्रास्ट्रक्चर के विकास से राज्य में आगे भी अनेक खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन हो सकेगा। 38वें राष्ट्रीय खेलों में उत्तराखण्ड की ओर से खेलने वाले खिलाड़ियों को पदक जीतने पर मिलने वाली पुरस्कार राशि के बराबर धनराशि राज्य सरकार भी देगी।



    मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में होने वाले राष्ट्रीय खेलों को भव्य बनाने के लिए जनभागीदारी भी सुनिश्चित की जाए। राष्ट्रीय खेलों के शुभारंभ पर जन सहभागिता से प्रदेशभर में दीपोत्सव और अन्य कार्यक्रमों का आयोजन किया जाए।



    मुख्यमंत्री ने राष्ट्रीय खेल के दृष्टिगत राज्य के सभी खेल स्थलों के आसपास आवश्यक व्यवस्थाएं सुचारू रखने के निर्देश दिये हैं। उन्होंने कहा कि खिलाड़ियों और आगन्तुकों के लिए आवागमन, ठहरने, स्वास्थ्य सुविधाओं और अन्य मूलभूत आवश्यकताओं की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। उत्तराखण्ड में राष्ट्रीय खेल का आयोजन ग्रीन गेम्स की थीम पर किया जा रहा है। राष्ट्रीय खेलों के शुभारंभ के अवसर पर प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के आगमन के दृष्टिगत पुलिस और प्रशासन को सभी व्यवस्थाएं बेहतर बनाने के निर्देश भी मुख्यमंत्री ने दिये हैं। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय खेल के शुभारंभ के अवसर पर लोगों को अनावश्यक परेशानी न हो, इसे देखते हुए पुलिस द्वारा रूट प्लान की जानकारी लोगों तक पहुंचाई जाए। पार्किंग की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।


    इस अवसर पर खेल मंत्री श्रीमती रेखा आर्या, मुख्य सचिव श्रीमती राधा रतूड़ी, प्रमुख सचिव आर. के. सुधांशु, डीजीपी दीपम सेठ, विशेष प्रमुख सचिव खेल अमित सिन्हा, सचिव आर. मीनाक्षी सुंदरम, शैलेश बगौली,  सचिन कुर्वे, डॉ. पंकज कुमार पाण्डेय,  विनोद कुमार सुमन, अपर पुलिस महानिदेशक  वी. मुरूगेशन,  ए.पी. अंशुमन, गढ़वाल कमिश्नर  विनय शंकर पाण्डेय, आईजी गढ़वाल  राजीव स्वरूप, जिलाधिकारी देहरादून  सविन बंसल, उपाध्यक्ष एमडीडीए  बंशीधर तिवारी, निदेशक खेल  प्रशांत आर्य और एसएसपी देहरादून  अजय सिंह उपस्थित थे।

  • उत्तरकाशी /विवेक सिंह सजवाण

    राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय रांऊलैंक द्वारा 25 जनवरी 2025 को 15वें राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर ग्रामवासियों को जागरूक किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य ग्रामीणों को मतदान के अधिकार और महत्व के प्रति जागरूक करना था।


    कार्यक्रम में मतदाता सूची में नाम जोड़ने, सुधार करने और मतदान प्रक्रिया से जुड़ी जानकारी दी गई। साथ ही, लोगों को यह समझाया गया कि प्रत्येक मतदाता का एक वोट लोकतंत्र को मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।


    आयुर्वेदिक चिकित्सालय के कर्मचारियों और अधिकारियों ने ग्रामवासियों से अपील की कि वे अपने मताधिकार का सही उपयोग करें और आगामी चुनावों में सक्रिय रूप से भाग लें। जागरूकता अभियान के दौरान पोस्टर, पंपलेट और स्लोगन का भी उपयोग किया गया ताकि संदेश को प्रभावी ढंग से पहुंचाया जा सके।


    इस पहल ने ग्रामीणों के बीच मतदान के प्रति जागरूकता बढ़ाने में अहम भूमिका निभाई।

  • उत्तरकाशी /विवेक सिहं सजवाण
    नागर स्थानीय निकाय सामान्य निर्वाचन के लिये आज कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के लिये प्रातः 8 बजे से मतगणना प्रक्रिया निर्धारित स्थलों पर प्रारंभ हो गई है।

    नगर पालिका परिषद बाड़ाहाट के लिये मतगणना स्थल राजकीय कीर्ति इन्टर कॉलेज उत्तरकाशी में तय समय पर मतगणना शुरू हो गई है।

    नगर पालिका परिषद चिन्यालीसौड़ के लिए तहसील कार्यालय चिन्यालीसौड़ के मीटिंग हॉल, नगर पालिका परिषद बड़कोट के लिए तहसील कार्यालय भवन परिसर भूतल बड़कोट तथा नगर पंचायत नौगांव की मतगणना तहसील कार्यालय भवन बड़कोट के प्रथम तल पर स्थित कक्ष में और नगर पालिका परिषद पुरोला के लिए तहसील कार्यालय भवन पुरोला में निर्धारित मतगणना स्थल पर भी 8 बजे से मतगणना प्रक्रिया प्रारंभ हो गई है।

  • उत्तरकाशी /विवेक सिंह सजवाण

    मा.प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी का आगामी फरवरी माह में गंगा जी के शीतकालीन प्रवास मुखवा और हर्षिल का भ्रमण संभावित है। जिसे देखते हुए जिले के इस सीमांत क्षेत्र के निवासी अत्यंत उत्साहित हैं। प्रधानमंत्री के संभावित भ्रमण को लेकर जिला प्रशासन के स्तर से तैयारियां तेज कर दी गई है। आज विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ हर्षिल एवं मुखवा का भ्रमण कर प्रधानमंत्री जी के दौरे के लिए विभिन्न विभागों व संगठनों के स्तर से की जा रही तैयारियों का जायजा लिया और प्रधानमंत्री जी की आगवानी, रूट प्लान एवं अन्य कार्यक्रमों की रूपरेखा पर विचार-विमर्श किया।


    मा. प्रधानमंत्री जी के संभावित कार्यक्रम को देखते हुए मुखवा गांव की सड़क को सुधारे जाने के साथ ही बिजली, पानी, पार्किंग आदि व्यवस्थाओं को चाक-चौबंद करने का काम शुरू किया गया है। मुखवा में गंगा मंदिर को भी सजाया-संवारा जा रहा है। आज मुखवा गांव जाकर वहां पर निर्माणाधीन पार्किंग स्थल तथा अन्य कार्यों का निरीक्षण किया और गंगा मंदिर के मार्ग के पुनर्निर्माण सहित गंगा मंदिर एवं इसके परिसर में किए जाने वाले कार्यों के संबंध में मंदिर समिति के पदाधिकारियों एवं स्थानीय ग्रामीणों से विचार-विमर्श किया।

    इस अवसर पर प्रधानमंत्री जी के प्रस्तावित दौरे की विभिन्न व्यवस्थाओं व कार्यक्रमों की रूपरेखा पर भी मंदिर समिति के अध्यक्ष श्री धर्मानंद सेमवाल तथा सचिव श्री सुरेश सेमवाल सहित अन्य पदाधिकारियों के साथ चर्चा की गई और तय किया गया कि मंदिर से सटे भवन की छत पर व्यू प्वांईंट का निर्माण किया जाएगा ताकि प्रधानमंत्री जी यहां से हिमालय एवं हर्षिल घाटी की मनोरम छवि को निहार सकें।

    जिला प्रशासन ने प्रधानमंत्री जी की आगवानी के लिए गांव के प्राचीन भवनों का सौंदर्यीकरण करने का भी निश्चय किया है। मंदिर समिति के पदाधिकारियों एवं स्थानीय ग्रामीणों ने प्रधानमंत्री जी के संभावित भ्रमण पर अत्यधिक प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि गंगा के मायके और शीतकालीन गद्दी स्थल मुखवा गांव के लोग मा. प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के आगमन को लेकर अत्यंत उत्साहित हैं।

    मंदिर समिति और ग्रामीणों ने भी अपने स्तर पर प्रधानमंत्री के स्वागत की तैयारियां शुरू कर दी हैं। ग्रामीणों ने कहा कि प्रधानमंत्री ने आगमन से शीतकालीन यात्रा एवं पर्यटन को नया आयाम मिलना तय है।

    प्रधानमंत्री जी के संभावित दौरे में ‘वाईब्रेंट विलेज‘ में शामिल सुरम्य पर्यटन स्थल हर्षिल और जाड जन-जाति के वाशिंदों के गांव बगोरी में भी जिला प्रशासन के स्तर से तैयारियां की जा रही हैं। अधिकारियों की टीम ने आज इन दोनों गांवों का भी निरीक्षण कर विभिन्न व्यवस्थाओं और तैयारियों का खाका खींच उस पर तेजी से काम करने की कवायद शुरू कर दी है। प्रधानमंत्री जी की आगवानी हेतु हर्षिल में विल्सन इस्टेट स्थित उद्यान विभाग के परिसर का समतलीकरण एवं सौंदर्यीकरण करने की तैयारी की जा रही है। प्रस्तावित कार्यक्रम को लेकर संबंधित विभागों को सभी कार्य व तैयारियों को समयबद्ध ढंग से पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं।
    हर्षिल में तैनात सैन्य बटालियन के कमान अधिकारी कर्नल सत्येन्द्र सिंह सहित अन्य सैन्य अधिकारियों के साथ भी बैठक कर प्रधानमंत्री जी के प्रस्तावित कार्यक्रम की रूपरेखा पर विचार-विमर्श किया।

    आज के इस भ्रमण में पुलिस अधीक्षक श्रीमती सरिता डोबाल, मुख्य विकास अधिकारी श्री एसएल सेमवाल, प्रभागीय वनाधिकारी श्री डीपी बलूनी, अधीक्षण अभियंता लोनिवि श्री हरीश पांगती, जिला पर्यटन विकास अधिकारी श्री केके जोशी, वरिष्ठ परियोजना अधिकारी उरेडा श्री रॉकी कुमार, अधिशासी अभियंता लोनिवि श्री अनदीप राणा, तहसीलदार भटवाड़ी श्री सुरेश सेमवाल सहित अन्य अधिकारी भी शामिल रहे।

  • उत्तरकाशी /विवेक सिहं सजवाण

    आगामी 25 जनवरी को राष्ट्रीय मतदाता दिवस के उपलक्ष्य में जिले में आज मतदाता दिवस शपथ कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें विभिन्न विभागों के अधिकारियों तथा कर्मचारियों द्वारा शपथ ली गई। इस बार मतदाता दिवस की थीम “वोट जैसा कुछ नहीं, वोट जरूर डालेंगे हम” रखी गई हैं।


    कलेक्ट्रेट परिसर में आयोजित एक कार्यक्रम में अपर जिलाधिकारी पीएल शाह द्वारा स्वीप कार्यक्रम के तहत मतदाता जागरूकता वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

    उक्त वाहन द्वारा 25 जनवरी को राज्यस्तर पर देहरादून में आयोजित मतदाता दिवस कार्यक्रम में स्वीप कार्यक्रम में स्कूली छात्रों द्वारा शामिल होकर प्रतिभाग किया जाएगा। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी ने कहा कि एक मजबूत लोकतंत्र की स्थापना के लिए हम सभी को मतदान अवश्य करना चाहिए।

  • उत्तरकाशी /विवेक सिहं सजवाण

    76वें गणतंत्र दिवस की पूर्व बेला और राष्ट्रीय मतदाता दिवस के सुअवसर पर खेल विभाग, चमोली द्वारा आज प्रातः 10.00 बजे से स्पोर्ट्स स्टेडियम गोपेश्वर से घिघंराण मोटर मार्ग पर चिन्हित स्थलों तक बालक एवं बालिकाओं की छह आयु वर्गो में क्रॉस कंट्री दौड़ का आयोजन किया गया।

    विजेता धावकों को पुरस्कार वितरण के साथ प्रतियोगिता का समापन हुआ।

    जिसका शुभारम्भ जिला युवा कल्याण एवं प्रारद अधिकारी चमोली  दीपक बिष्ट एवं प्रधानाचार्या जीजीआईसी नैग्वाड श्रीमती लता झिक्वाण द्वारा संयुक्त रूप से किया गया।

  • उत्तरकाशी /विवेक सिंह सजवाण

    राष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर पर आज राजकीय बालिका निकेतन, केदारपुरम, जिला शरणालय एवं प्रवेशालय तथा शिशु सदन की लगभग 30 बालिकाओं ने मुख्य सचिव श्रीमती राधा रतूड़ी से सचिवालय में मुलाकात कर अनौपचारिक संवाद किया। इस अवसर पर मुख्य सचिव ने प्रत्येक बालिका से उनकी शिक्षा, व्यक्तिगत जीवन तथा भविष्य की योजनाओं के बारे में विस्तृत बातचीत की, बालिकाओं के सवालों के जवाब दिए तथा उनका उत्साहवर्धन किया।



    मुख्य सचिव से संवाद के दौरान राजकीय बालिका निकेतन, केदारपुरम में रहने वाली 9वीं कक्षा की छात्रा पूजा ने बताया कि वह भविष्य में वकील बनना चाहती है। सीएस ने पूजा को स्कूली शिक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए प्रोत्साहित करते हुए जिला प्रोबेशन अधिकारी तथा बालिका निकेतन के अधिकारियों को पूजा के लिए कानून के क्षेत्र में करियर बनाने हेतु जरूरी मार्गदर्शन, काउन्सलिंग एवं उचित जानकारी उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। इसी तरह बालिका निकेतन में रहने वाली 7वीं कक्षा की छात्रा प्रिया शर्मा ने मुख्य सचिव को बताया कि वह आर्मी ऑफिसर बनना चाहती है।


    मुख्य सचिव ने जिला प्रोबेशन अधिकारी को प्रिया के लिए सैनिक कल्याण विभाग की मदद से फिजिकल ट्रेनिंग व कोचिंग की व्यवस्था करने के निर्देश दिए। सीएस ने पूजा को फिजिकल फिटनेस के साथ ही पढ़ाई में भी कठिन परिश्रम करने की सलाह दी। मुख्य सचिव के पूछने पर खुशबू रावत ने बताया कि वह योगा में स्नातक कर रही है तथा इसी क्षेत्र में करियर बनाना चाहती है। भावना रावत ने बताया कि फैशन डिजाइनिंग में करियर चाहती हैं। खुशबू और भावना रावत अल्मोड़ा से हैं तथा बालिका निकेतन की सहायता से अपनी पढ़ाई पूरी करने के बाद वे अपने गांव वापस जाना चाहती हैं।


    इसी प्रकार राजकीय बालिका निकेतन से रौनक, रिया, साक्षी भट्ट, खुशी, रोशनी, शिफा, संगीता एवं नर्गिस जिला शरणालय से शिवानी, विमला, नैना, रूचि तथा शिशु सदन से रमा, लक्षमी और राधा ने भी मुख्य सचिव से बातचीत की। मुख्य सचिव ने बालिका निकेतन में रहने वाली सभी बालिकाओं के लिए उचित शिक्षा, स्वास्थ्य सेवाओं एवं करियर काउन्सलिंग की व्यवस्था के निर्देश दिए।



    मुख्य सचिव ने बालिकाओं से कहा कि उनके उज्ज्वल भविष्य, बेहतरीन करियर और आर्थिक सशक्तिकरण के लिए अच्छी शिक्षा एवं कौशल विकास पर ध्यान देना जरूरी है। बेहतर शिक्षा महिलाओं के सामाजिक सशक्तिकरण का साधन है। राज्य सरकार ने भी महिलाओं के आर्थिक एवं सामाजिक सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के लिए विभिन्न योजनाएं लागू की हैं। उन्होंने बालिकाओं को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं देते हुए भविष्य में हर संभव सहायता का आश्वासन दिया।


    इस अवसर पर महिला कल्याण, जिला प्रोबेशन अधिकारी, बालिका निकेतन, शरणालय एवं शिशु सदन के अधिकारी मौजूद रहे।

  • उत्तरकाशी विवेक सिहं सजवाण

    भूकम्प का समय प्रातः- 07:41:51 IST
    भूकम्प की तीव्रता- 02.07
    अक्षांश: 30.73 N
    देशांतर: 78.46 E
    गहराई: 05 किमी0
    भूकम्प का केंद्र बिंदु- तहसील भटवाड़ी के ग्राम तिलोथ के वन क्षेत्र मे था।

    भूकम्प का समय प्रातः- 08:18:28 IST
    भूकम्प की तीव्रता- 03.05
    अक्षांश: 30.85N
    देशांतर: 78.60E
    गहराई: 05 किमी0

    भूकम्प का केंद्र बिंदु – तहसील भटवाड़ी के दायरा बुग्याल के वन क्षेत्र में था।

    जनपद अन्तर्गत दो बार भूकम्प के झटके महसूस किये गये हैं। समस्त तहसील/थाना, चौकियों द्वारा दूरभाष पर ली गयी सूचनानुसार जनपद में जिला मुख्यालय व मनेरी, तहसील भटवाड़ी/डुंडा कुछ क्षेत्र में भूकम्प के हल्का झटके महसूस किये गये व अन्य तहसील क्षेत्र में भूकंप के झटके महसूस नही हुये हैं। जिसमे वर्तमान समय मे किसी प्रकार की क्षति की सूचना प्राप्त नहीं हुई है। जनपद में कुशलता हैं।
    Deoc uki