• उत्तरकाशी /विवेक सिंह सजवाण

    ड्रग्स फ्री देवभूमि मिशन-2025 के अन्तर्गत पुलिस अधीक्षक उत्तरकाशी, श्रीमती सरिता डोबाल के दिशा-निर्देशन में उत्तरकाशी पुलिस द्वारा अवैध नशे के सौदागरों के विरुद्ध चलाये जा रहे।

    चैकिंग अभियान के तहत पुलिस उपाधीक्षक बडकोट  के पर्यवेक्षण तथा थानाध्यक्ष मोरी रणवीर सिंह चौहान के नेतृत्व में मोरी पुलिस टीम द्वारा कल  की देर सायं को मोरी-नेटवाड रोड पर रा0इ0कॉ0 से आगे चैकिंग के दौरान विरेन्द्र थापा पुत्र महेंद्र थापा क्लैपन्टाउन देहरादून उम्र(26)  वर्ष व लविश पुत्र क्लैपन्टाउन  देहरादून उम्र (26) वर्ष नाम के दो युवकों को वाहन संख्याUK07DY 6797 (स्कूटी ) से अवैध चरस का परिवहन करते हुये गिरफ्तार किया गया, जिनके कब्जे से 712 ग्राम अवैध चरस बरामद की गयी ।(एक लाख सत्तरह हजार लगभग)


    बरामदगी व गिरफ्तारी के आधार पर  दोनों युवकों के विरुद्ध थाना मोरी पर धारा8/20/60 NDPSAct  के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। अभियुक्तगणों के आपराधिक इतिहास की जानकारी जुटाई जा रही है। अग्रिम विधिक कार्यवाही जारी है।

  • उत्तरकाशी /विवेक सिंह सजवाण



    यमनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर ब्रह्मखाल से कुछ दूरी पर सिलक्यारा के पास सांय लगभग पौने सात बजे  इओन कार हादसे का शिकार हो गई। कार का नं uko7b- 5620 मे चालक लव कुमार पुत्र स्व शिव कुमार ग्राम मंजगांव भंडारस्यू को गेंवला पुलिस के सिपाहियों ने तत्काल सूचना पाते ही मौके पर पंहुच कर वाहन से बाहर निकाला और नजदीकी अस्पताल ब्रह्मखाल मे इलाज के लिए भेज दिया।

    बताया गया कि चालक अकेले ही वाहन मे सवार था और अपने घर जा रहा था मगर चालक अपना नियत्रंण खो बैठा जिससे वाहन खाई मे गिर गया। अस्पताल मे चालक की स्थिति स्थिर है और चिकित्सक उचित इलाज कर रहे है। दुर्घटना के कारणो की जांच मे स्थानीय पुलिस प्रशासन कर रहा है।

  • उत्तरकाशी /विवेक सिंह सजवाण


    38वें राष्ट्रीय खेलों के शुभारंभ के अवसर पर जिला मुख्यालय में दीपोत्सव एवं गंगा आरती का आयोजन किया गया।

    प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी के हाथों राष्ट्रीय खेलों के शुभारंभ समारोह के सजीव प्रसारण के लिए जिला मुख्यालय के साथ ही सभी तहसील एवं विकासखंड मुख्यालयों पर विशेष प्रबंध किए गए हैं। जिला मुख्यालय के मनेरा स्टेडियम के साथ ही इन तमाम जगहों से जनपदवासी उत्साह के साथ राष्ट्रीय खेलों के भव्य शुभारंभ समारोह से जुड़े हुए हैं।



    जिला मुख्यालय उत्तरकाशी में सांय को पंजाब सिंध क्षेत्र केदारघाट के गंगा तट पर आयोजित कार्यक्रम में मांगल गीत एवं भजनों के गायन के साथ ही दीप जलाकर इस राष्ट्रीय खेलों के शुभारंभ का जश्न मनाया गया और गंगा आरती कर इस महाआयोजन के सफल आयोजन की कामना की गई।

       

  • उत्तरकाशी / विवेक सिंह सजवाण


    हिटाणु में गंगा वैली समिति की खुली बैठक का आयोजन नवनीत उनियाल की अध्यक्षता में किया गया।जिसमें पूर्व की कार्यकारिणी को भंग कर नवीन कार्यकारिणी का गठन किया गया।जिसमें सर्वसम्मत निर्णय लिया गया कि अध्यक्ष पद पर पुरुष नियुक्ति की जाएगी बाकी के सभी पदों पर महिलाओं को मनोनीत किया जाएगा।

    बैठक में निर्णय लिया गया कि गांव में लगे दोनों प्लाटों का विरोध किया जाएगा और उनके हटने तक विरोध जारी रहेगा, और जल्दी ही नवीन कार्यकारिणी के पदाधिकारी डीएफओ उत्तरकाशी के प्लांट के हटाने के संबंध में वार्ता करअपनी बात रखेगे।

    समिति के अध्यक्ष ने बताया कि गंगा वैली समिति का मूल उद्देश्य गांव के हितों में काम करना,जल जंगल जमीन की रक्षा करना, गांव की मूलभूत समस्याओं का समाधान के लिए कार्य करना, पुरुष,महिलाओं व युवाओं को रोजगार से जोड़ना व गांवो में हो रहे पलायन को रोकना
                    👇नवीन कार्यकारिणी 👇
    अध्यक्ष  👉 श्री नवनीत उनियाल
    उपाध्यक्ष 👉श्रीमती संतोषी चमोली
                    श्रीमती कौशल्या देवी
    सचिव 👉  श्रीमती कविता उनियाल
                    श्रीमती सत्येश्वरी चमोली
    सह सचिव 👉 श्रीमती प्रियंका देवी
                          श्रीमती विजय सेमवाल
    कोषाध्यक्ष 👉 श्रीमती राजकुमारी देवी
                         श्रीमतीअमिता पँवार
                          👇सदस्य 👇
                      श्रीमती सरीता घलवान
                       श्रीमती विन्द्र देवी
                       श्रीमती शाखा देवी
                        श्रीमती चन्द्रमा देवी
                        श्रीमती सकला देवी
                        श्रीमती प्रकाशी देवी
                        श्रीमती सुनिता देवी
                        श्रीमती रोशनी देवी
                        श्रीमती मीना देवी
                        श्रीमती उत्तर देवी
                        श्रीमती बसन्ती देवी
                        श्रीमती विमला देवी
                        श्रीमती विनीता देवी

  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तरकाशी जिले के मोरी ब्लॉक के सावणी गांव में लगी आग से प्रभावित परिवारों को हरसंभव सहायता प्रदान करने के निर्देश दिए हैं।

    मुख्यमंत्री ने जिला प्रशासन को तुरंत राहत और पुनर्वास कार्य शुरू करने का आदेश दिया है। उन्होंने जिलाधिकारी को निर्देश दिया है कि प्रभावित परिवारों को आवश्यक सामग्री, भोजन, कपड़े और अस्थायी आश्रय की व्यवस्था प्राथमिकता के आधार पर की जाए।

    प्राप्त सूचना के अनुसार सावणी गांव में लगी आग को नियंत्रित कर लिया गया है। एसडीआरएफ, पुलिस, फायर सर्विस, फायर सर्विस नौगांव, राजस्व, वन विभाग, की टीम सहित उपजिलाधिकारी पुरोला गोपाल सिंह चौहान और तहसीलदार मोरी भी घटनास्थल पर मौजूद हैं।

  • उत्तरकाशी /विवेक सिंह सजवाण


    गणतंत्र दिवश के अवसर  पर लोकगायक जयपाल शाह की गढवाली व अंग्रोजी मे गये विडिओ एल्बम का विमोचन राजा होटल देवीधार मे किया गया।

    एल्बम का विमोचन चौकी प्रभारी डुंडा प्रकाश राणा, पर्यावरणविद् सुरेश भाई, वीरपुर प्रधान/प्रशासक सुनिता नेगी,पत्रकार जगमोहन चौहान, रनाडी प्रधान/प्रशासक   जितेंद्र   रमोला, सोवन लाल प्रजापत्ति के द्धारा किया गया।

    सुरेश भाई ने कहा की यह गाना उत्तराखंण की संस्कृति के लिये मिल का प्रत्थर साबित होगा।साथ उन्होंने सभी से प्रयार्वण को बचाने की अपील की,गाने का फिल्मांकन विकास खंड डुँडा के कुन्सी गाँव सहित जनपद के अन्य क्षेत्रों में किया गया

  • उत्तरकाशी /विवेक सिहं सजवाण

    उत्तरकाशी:  विकास खंड मोरी के देर रात्रि को सावणी गांव में हुई अग्निकांड में 9 मकान जल कर राख हो गये। गांव में लकड़ी के बने मकानों  में आग तेजी से फ़ैल रही थी जिससे 2 मकानों को आग से बचाने के लिए  तोड़ाना पड़ा और 3 मकानों को आंशिक रूप से तोड़ा गया है ।
    आग से लगभग 25 परिवार बेघर हो गये।  ग्रामीणों  ने बताया कि गांव मेंए तीन दिन से पानी नहीं आ रहा था जिस कारण  आग बुझाने में ग्रामीणों को भारी मुश्किल आई है।


    घटना रविवार देर रात्रि की जब सावणी गांव के एक घर में आग लग गई । देखते ही देखते आग बेकाबू हो चली जिससे आधा गांव आग की चपेट में आ गया।
    जिलाधिकारी डॉ. मेहरबान सिंह बिष्ट ने घटना के बारे में तहसीलदार मोरी से जानकारी प्राप्त करते हुए आवश्यकतानुसार मौके पर राहत एवं बचाव कार्य के लिए अतिरिक्त टीमों को भेजे जाने के भी निर्देश दिए हैं। तहसीलदार मोरी राजस्व कर्मियों की अतिरिक्त टीम और राहत सामग्री के साथ मौके पर पहुंचे। घटनास्थल सड़क मार्ग से लगभग 5 किमी की पैदल दूरी पर बताया गया है। राहत एवं बचाव कार्य से फायर सर्वस , पुलिस टीम व अन्य विभागों को भी अलर्ट कर दिया गया है।


    उपजिलाधिकारी /जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी देवानंद शर्मा  स्वयं रात्रि को सावणी गांव के लिए रवाना हुए। उन्होंने सावणी गांव पहुंच कर बताया कि आग पर नियंत्रण पा लिया गया है। मौके पर राजस्व विभाग, पुलिस विभाग ,एसडीआरएफ,फायर सर्विस, पशुपालन विभाग  और वन विभाग

    मौजूद है । गाँव में कुल 9 मकान पूर्ण रूप से जल चुके है जिसमे लगभग 15-16 परिवार निवास करते थे इसके अतिरिक्त 2 मकानों को आग से बचाने हेतु पूर्ण रूप से तोड़ा गया है और 3 मकानों को आंशिक रूप से तोड़ा गया है ।

    आग लगने का कारण स्पष्ट नहीं है बताया जा रहा है की किताब सिंह के घर में पूजा का दीया जल रहा था जिससे आग लगना बताया गया है । इस पूरे घटनाक्रम में लगभग 22-25 परिवार प्रभावित हुए हैं जिनको रहने के लिए अच्छे टैंट की तत्काल आवश्यकता है ।राशन हेतु खाद्य विभाग को बता दिया है । ग्रामीणों द्वारा एक बुजुर्ग महिला को लापता बताया जा रहा है काफी  खोज के बाद भी अभी कोई पता नहीं चल पाया है । बता दें कि एक वर्ष सावणी गांव में आगजनी हुईं थीं जिससे दर्जनों परिवार बेघर हो गये थे।

  • उत्तरकाशी /विवेक सिंह सजवाण

    गणतंत्र दिवस के पर्व पर जिलेभर में अनेक स्थानों पर प्रातः काल स्कूली छात्रों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई। डुंडा मे स्व लाखी राम सिंह सजवाण इन्टर कालेज मे गणतंत्र दिवश पर वार्षिक उत्सव का आयोजन किया गया।

    कार्यक्रम मे मुख्य अतिथि डां शौलेन्द्र कोहली,मातली क्षेत्रपंचायत कैलाश,विशिष्ट अतिथि श्रीमती सुनीता नेगी व विधालय प्रधानचार्य सुरेंद्र उनियाल के द्धारा दीप प्रज्वलित कर किया गया।
    मुख्य समारोह के मुख्य अतिथि ने अपने संबोधन में सभी को गणतंत्र दिवस की शुभकानाएं देते हुए कहा कि हमारे संविधान द्वारा नागरिकों के मौलिक अधिकार और कर्तव्य निर्धारित किये गए हैं,

    जिसका अनुपालन करना हर नागरिक का परम कर्तव्य है। संविधान में ही प्रत्येक नागरिक को सामाजिक, आर्थिकऔर राजनैतिक न्याय पाने का अधिकार दिया गया है । आज हमारा देश विश्व का सबसे बड़ा लोकतंत्र है और पूरे देश में विधि का शासन लागू है। कार्यक्रम में राष्ट्रीय व राज्य स्तर मे आयोजित प्रतियोगिताओ व मेधावी छात्र छात्रोंओ के सम्मानित किया गया।

    कार्यक्रम मे विद्यालय के छात्र छात्रों के द्वारा विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों प्रस्तुत किए गए। मंच का संचालन विधालय विरिष्ठ प्रवक्ता निर्मल शाह के द्धारा किया गया। कार्यक्रम मे श्रीमती गीतांजलि जोशी, युद्धवीर राणा, राकेश रोशन राणा, श्रीमती सुधा जोशी, श्रीमती सुशीला थपलियाल, श्रीमती बबीता अग्रवाल,श्रीमती राखी, श्रीमती अनिता, श्रीमती संध्या, ललीता, कमलेश्वर प्रसाद , चिन्तामणी अवस्थी, प्रशानिक अधिकारी भीम सिंह नेगी,प्रकाश शाह, तीरथ राम भट्ट आदि शिक्षक,शिक्षिकाएं व गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।

  • उत्तरकाशी /विवेक सिंह सजवाण

    गणतंत्र दिवस के अवसर पर पुलिस विभाग के कई अधिकारियों को राज्यपाल पदक , पुलिस महानिदेशक गोल्ड,सिल्वर प्रमाण पत्र
    से सम्मानित किया जायेगा ।

    इस में प्रमुख रुप से आईजी पुलिस प्रशिक्षण  केवल खुराना, देहरादून के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय कुमार , हरिद्वार के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक  प्रमेन्द्र सिंह डोबाल ,उत्तरकाशी निवासी सुरजीत सिंह पँवार पुत्र रुक्म सिंह पँवार अपर पुलिस अधीक्षक हरिद्वार , लोकजीत सिंह अपर पुलिस अधीक्षक हरिद्वार, दीपक सिंह पँवार उपनिरिक्षक नागरिक पुलिस पौडी, ज्योति कान्याउपनिरीक्षक नागरिक पुलिस देहरादून , प्रमोदकुमार उनियाल अपर उपनिरीक्षक उत्तर काशी प्रमुख रुप से सामिल है ।

  • उत्तरकाशी विवेक सिंह सजवाण

    उत्तरकाशी मे चला टार्च का जादू।दुबारा बने नगरपालिका अघ्यक्ष

    हाँट सीट मानी जारी उत्तरकाशी की नगरपालिका अघ्यक्ष की सीट पर निर्दलीय प्रत्याशी भूप्पी चौहान ने अपने निकटतम प्रतिद्धदी भाजपा के किशोर भट्ट को 3200वोटो से हराया
    बाडाहाट नगरपालिका से ये सभासद जीते👇
    1.गंगोरी वार्ड नंबर – सुषमा डंगवाल
    2.कलक्ट्रेट वार्ड- से अमरीकन पुरी
    3.वार्ड नंबर तिलोथ से आदित्य चौहान
    4.वार्ड न गंगानगर से निर्दलीय, मधु भट्ट
    5.वार्ड नंबर चिकित्सालय क्षेत्र से महावीर चौहान

    6.वार्ड नंबर से संतोषी राणा निर्दलीय

    7.वार्ड नंबर पाडुली से बिजोरा देवी

    8. वार्ड नंबर से सुनीता नेगी निर्दलीय जीती
    9. वार्ड नंबर लदाडी से निर्दलीय, वंदना नौटियाल जीती
    10.वार्ड से निर्दलीय देवराज सिंह बिष्ट की जीते।
    11.वार्ड नंबर ज्ञानशू क्षेत्र में मनीष पंवार निर्दलीय

    1. किशोर भट्ट (BJP) :-5045
    2. भुप्पी चौहान (निर्दलीय) :-8291
    3. दिनेश गौड (कांग्रेस) :-684
    4. रदद्  मतपत्र :- 342
    5. नोटा :- 45