• उत्तरकाशी /विवेक सिहं सजवाण

    मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने आज टिहरी झील कोटी कॉलोनी में 38वें राष्ट्रीय खेलों के अन्तर्गत आयोजित कयाकिंग-कैनोइंग प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। उन्होंने 1000 मीटर हीट कयाकिंग मेन्स प्रतियोगिता में स्वर्ण, रजत एवं कांस्य पदक विजेताओं को मेडल पहनाकर एवं सोविनियर से सम्मानित किया।

    मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड देवभूमि, वीरभूमि के बाद अब खेलभूमि के रूप में स्थापित हो रहा है। राज्य में 38वें राष्ट्रीय खेलों की मेजबानी करना पहला और सुखद अनुभव है। 28 जनवरी से 38वें राष्ट्रीय खेलों का भव्य आयोजन हो रहा है। सारी खेल प्रतियोगिताएं उत्तराखण्ड के 11 अलग-अलग स्थानों पर आयोजित की गई, खिलाड़ियों के लिए सारे खेल ट्रैक बनाये गये तथा कोई भी खेल उपकरण बाहर से नहीं लाये गये। जहां 37वें राष्ट्रीय खेलों में उत्तराखण्ड 25वें स्थान पर रहा था वहीं अब हमारा राज्य 38वें राष्ट्रीय खेलों में 7वें स्थान पर है।

    मुख्यमंत्री ने कहा कि टिहरी झील ऊर्जा उत्पादन के साथ ही पर्यटन और साहसिक खेलों के लिए अन्यन्त अनुकूल है। यह वाटर स्पोर्ट्स का बहुत बड़ा हब बनेगा। यहां पर पहले भी राष्ट्रीय/अर्न्तराष्ट्रीय स्तर की खेल प्रतियोगिताएं आयोजित की गई हैं और आगे भी खेलों का क्रम सालभर चलता रहे यह प्रयास किये जायेंगे। इससे पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा, स्थानीय स्तर पर स्वरोजगार के अवसर प्राप्त होंगे तथा स्थानीय आर्थिकी को बल मिलेगा।

    इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने टिहरी में शीतकालीन पर्यटन की थीम पर डेस्टिनेशन टिहरी कैलेंडर 2025 लॉन्च किया। यह कैलेंडर टिहरी की एक प्रमुख शीतकालीन पर्यटन स्थल के रूप में उभरती क्षमता पर प्रकाश डालता है, जिसमें रोमांच, प्राकृतिक सुंदरता और आध्यात्मिक स्थलों का समृद्ध मिश्रण है। उत्तराखण्ड पर्यटन और टाइम्स ऑफ इंडिया के सहयोग से टिहरी गढ़वाल के जिला प्रशासन द्वारा कैलेंडर बनाया गया है।

    इस प्रतियोगिता में उत्तराखण्ड के प्रभात कुमार ने स्वर्ण पदक, एसएससीबी ने रजत तथा दिल्ली ने कांस्य पदक जीता। टिहरी झील में 38वें राष्ट्रीय खेल के अन्तर्गत तीन दिवसीय कयाकिंग-कैनोइंग प्रतियोगियों में 16 राज्यों के 160 खिलाड़ी प्रतिभाग कर रहे हैं, जिनमें उत्तराखण्ड, मध्यप्रदेश, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, दिल्ली, उड़ीसा, मणिपुर, कर्नाटक, केरल, पंजाब, चंडीगढ़, एसएससीबी आदि के 80 महिला खिलाड़ी एवं 80 पुरुष खिलाड़ी शामिल हैं।

    इस अवसर पर विधायक टिहरी  किशोर उपाध्याय, विधायक देवप्रयाग  विनोद कंडारी, सचिव ओलम्पिक एसोसिएसन ऑफ उत्तराखण्ड डी.के. सिंह, अध्यक्ष भारतीय कैनोइंग-कयाकिंग एसोसिएशन  प्रशान्त कुशवाह, डीएम टिहरी  मयूर दीक्षित, एसएसपी  आयुष अग्रवाल, एवं अन्य लोग मौजूद रहे।

  • उत्तरकाशी /विवेक सिंह सजवाण

    चावल के आटे से बनाई जाने वाली उत्तराखंड की पारम्परिक मिठाई अरसे से स्वयं सहायता समूह की महिलाएं अपनी आर्थिकी को मजबूत कर रही है।

                         👆अरसा 👆
    पहाड़ी मिठाई अरसा का प्रचलन सदियों से उत्तराखंड मे चल आ रहा है।गढ़वाल में हर शुभ कार्य में अरसा बनाना शुभ माना जाता है। माघ माह में जब बेटियां अपने मायके आती है तो कलयओ मे अरसा दिया जाता है। अरसा,चालव गुड तिल से बनाये जाते हैं।उत्तर काशी में अजय बडोला ने विगत तीन साल पहले स्वयं साहयता समुह की महिलाओं को इस पहाडी मिठाई अरसा बनाने के लिए प्रेरित किया व उन को बाजार दिलाने का काम किया।

                            👆रोटाने👆

    कालिका स्वयं साहयता समुह व गायत्री महिला स्वयं सहायता समूह की महिलाओं ने इस माह लगभग दो कुंतल से अधिक पहाडी मिठाई अरसा बनाया है। महिलाएं घर बैठकर रोजगार कर रही है।अजय बडोला ने बताया कि स्वयं साहयता समुह की महिलाओं को यदि सरकार बजार उपलब्ध कराये तो महिलाओ के लिये एक बहुत बड़ा स्वरोजागर हो सकता है।सरकारी विभागों में अरसा के साथ -साथ चोलाई लड्डू, कोदे के आटे की बिसकुट,रोटाने का प्रशिक्षण दे कर घरेलु उद्योग खुल सकता हैं।

                         👆 कोदो के बिस्कुट👆

    प्रतिभाओ की कमी नहीं है उन का सही मार्ग दर्शन करने की आवश्यकता है। पहाड़ी मिठाई अरसा देहरादून हरिद्वार जयपुर भी भेजे जा रहे हैं उत्तरकाशी में भी पहाड़ी मिठाई अरसा की मांग बढ़ रही है जिससे की यहां के लोगों को व्यापार भी मिल रहा है। हर साल इसकी मांग बढ़ रही है जिससे खासकर महिलाओं की आर्थिक का मजबूत हो रही है।

  • उत्तरकाशी /विवेक सिंह सजवाण

    पुलिस अधीक्षक उत्तरकाशी  के निर्देशन में उत्तरकाशी पुलिस द्वारा कम्युनिटी पुलिसिंग के अन्तर्गत गांव-गांव में मीटिंग/चौपाल लगाकर ग्रामीणों व आमलोगों के साथ सम्पर्क साधकर उनको नशा, साईबर तथा अन्य सामाजिक अपराधों के प्रति जागरुक कर नशे व अपराध के खिलाफ पुलिस का सहयोग करने की अपील की जा रही है।

    वहीं दूसरी ओर बुजुर्ग व असहाय व्यक्तियों का हालचाल जानकर यथासम्भव सहायता के प्रयास किये जा रहे।



    इसी क्रम मे प्रभारी चौकी डुण्डा उपनिरीक्षक  प्रकाश राणा के नेतृत्व में चौकी डुण्डा पुलिस द्वारा ग्राम कुरहा में जाकर सीनियर सिटिजन के साथ मीटिंग कर उनकी कुशलक्षेम जानी गयी।

    बुजुर्गजनों की समस्याओं को सुना गया, सभी को सम्पर्क नम्बर आवंटित कर किसी भी प्रकार की समस्या, शिकायत व सहायता हेतु सुचित करने तथा त्वरित सहायता का भरोसा दिया गया। सभी से नशे, अपराध तथा कानून व्यवस्था में पुलिस का सहयोग करने की अपाील की गयी।

  • उत्तरकाशी /विवेक सिंह सजवाण

    उत्तरकाशी में एक परिवार अपनी पीढ़ी दर पीढ़ी अपनी परंपरा को बनाए हुए है। यह परिवार गंगोत्री धाम से जल भरकर महाशिवरात्रि के दिन पशुपति नाथ में चढ़ाने की परंपरा को आज भी बनाए हुए है।

    👆स्वामी महेंद्र महाराज

    परंपरा के अनुसार गंगोत्री धाम के कपाट खुलने के दौरान अक्षीय तृतीया के पावन पर्व पर विधिविधान के साथ यह जल भरा जाता है और जिसकी साल भर विशैष पूजा अर्चना के बाद यह जल आज उत्तरकाशी से विधिविधान के साथ रवाना किया गया।

    यह जल विभिन्न पड़ाव से होते हुए नेपाल पहुचेंगा जंहा महा शिवरात्रि के दिन यह जल पशुपति नाथ को चढ़ाया जाएगा। विश्व शांति और सनातन धर्म को बनाये रखने के लिए हर साल गंगोत्री धाम से यह जल भरा जाता है और शिवरात्रि पर नेपाल के पशुपति नाथ चढ़ाया जाता है।

  • उत्तरकाशी /विवेक सिंह सजवाण

    मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी  ने प्रयागराज महाकुंभ में त्रिवेणी संगम के पावन जल में सपरिवार   स्नान किया। इस दिव्य अवसर को उन्होंने अपने जीवन के ‘सबसे अमूल्य और आत्मीय क्षणों’ में से एक बताया।


    मुख्यमंत्री धामी ने कहा, “माँ केवल जन्मदात्री नहीं, बल्कि सजीव तीर्थ हैं। उनके चरणों की सेवा और स्नेह का स्पर्श जीवन को पावन बना देता है। त्रिवेणी के इस पुण्य संगम में माँ को स्नान कराना मेरे लिए किसी तीर्थ यात्रा से कम नहीं।” उन्होंने कहा कि यह पल उनकी स्मृतियों में सदा के लिए अंकित रहेगा।



    वेदों, शास्त्रों और पुराणों का उल्लेख करते हुए  धामी ने अपने अनुभव साझा करते हुए कहा कि माँ का ऋण कभी चुकाया नहीं जा सकता। उनका प्रेम और ममता निरंतर प्रवाहित गंगा की तरह अनंत, निर्मल और पवित्र है।मां के आशीर्वाद से जीवन मे सबकुछ संभव हो जाता है।


    मुख्यमंत्री ने कहा कि इस पुण्य अवसर पर उन्हें ऐसा लगा जैसे माँ त्रिवेणी के संगम में दिव्यता का साकार रूप बनकर उनके जीवन को धन्य कर रही हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह क्षण उनके लिए सनातन संस्कृति और मातृभक्ति के एक अभूतपूर्व अध्याय की तरह है।


    यह भावुक क्षण उनके लिए केवल एक धार्मिक अनुष्ठान नहीं था, बल्कि माँ के प्रति अपनी अटूट श्रद्धा और प्रेम को एक नई ऊंचाई देने वाला पवित्र क्षण था।

  • उत्तरकाशी /विवेक सिंह सजवाण

    24फरवरी 1960को टिहरी से अगल हुआ उत्तरकाशी जिला। जिले के स्थापना दिवश के अवसर पर पांच दिवसीय विकास मेले का आयोजन मां रेणुका मंदिर समिति डुंडा के द्वारा प्रतिवर्ष आयोजित किया जाता है।

    इस वर्ष 24फरवरी को होने वाले विकास मेले को लेकर मेला आयोजन समिति के अध्यक्ष राजदीप सिंह परमार की अध्यक्षता में एक बैठक का आयोजन मां रेणुका मंदिर डुंडा मे किया गया।

    उन्होने बताया कि मेले को भव्य बनाने के लिए मेला समिति का विस्तार कर समिति मे जनपद के गणमान्य व्यक्तियों व जनप्रतिनिधियों को जोड़ों जाने का निर्णय लिया गया।

    बताया कि इस वर्ष मेले में स्थानिय कलाकारों को प्राथमिकता दी जाएगी। जिससे कि स्थानिय कलाकारों को अपनी प्रतिभाओ को दिखाने का उचित अवसर व मंच मिलेगा।

    साथ ही समिति के द्धारा मंदिर के साज सज्जा करवाने का निर्णय लिया गया। समिति के द्धारा मेले के सफल आयोजन को लेकर  जिले के जनप्रतिनिधि व गणमान्य लोगो के साथ 12 फरवरी को मां रेणुका मंदिर परिसर डुंडा मे एक बैठक का आयोजित की जायेगी।इस बैठक मे आयोजन समिति पदधिकारी व ग्रामीण मौजूद रहे।

  • उत्तरकाशी विवेक सिहं सजवाण

    ड्रग्स फ्री देवभूमि मिशन- 2025 के अंतर्गत चलाए जा रहे नशामुक्त अभियान के तहत पुलिस अधीक्षक उत्तरकाशी, श्रीमती सरिता डोबाल के निर्देशन मे उत्तरकाशी पुलिस अवैध नशे के सौदागरों पर लगातार नकेल कस रही है। पुलिस उपाधीक्षक बड़कोट, देवेन्द्र सिंह नेगी के निकट पर्यवेक्षण तथा थानाध्यक्ष पुरोला श्री मोहन कठैत के नेतृत्व मे थाना पुरोला पुलिस द्वारा कल अवैध नशे के मुख्य सरगना अकरम सिद्दीगी पुत्र स्व0 इकराम सिद्दीगी निवासी निकट गर्ग डेरी, कांवली गांव, बसंत बिहार देहरादून उम्र- 32 वर्ष को देहरादून से गिरफ्तार किया गया।

    अकरम अपने पेडलर के माध्यम से नशे की तस्करी का काम करता है, नशीले पदार्थों को इकट्ठा कर वह देहरादून क्षेत्र मे सप्लाई करवाता है।

    माह नवंबर 2024 मे पुरोला पुलिस द्वारा शान्ति, मोनू व सावेज नाम के 3 तस्करों 2 किलो से अधिक चरस के साथ गिरफ्तार कर थाना पुरोला पर NDPS Act की धारा 8/20/60 के तहत मामला दर्ज किया गया था। उक्त मामले मे अभियुक्त अकरम का मुख्य सरगना के रुप मे संलिप्त होना पाया गया, जिस पर पुलिस द्वारा अभियुक्त अकरम के विरुद्ध धारा 27’A’ व 29 NDPS Act की कार्रवाई करते हुए डिजिटल/इलेक्ट्रॉनिक तथा अन्य साक्ष्य संकलन करने के उपरांत सुरागरसी-पतारसी करते हुये बीते रोज देहरादून से गिरफ्तार किया गया है।

    उक्त प्रकरण मे पुलिस द्वारा नशे के सौदागरों पर कड़ा प्रहार करते हुये मामले मे संलिप्त पूरी चेन पर कार्रवाई की जा रही है, मामले मे यह 5वीं गिरफ्तारी है। शान्ति, मोनू व सावेज की गिरफ्तारी के बाद पुलिस द्वारा उक्त मामले मे संलिप्त नौशाद नाम के एक व्यक्ति को वारंट B पर तलब किया गया था।

    पुलिस टीम👇
    👉-उ0नि0 रतन सिंह
    👉अपर उपनिरीक्षक पवन बडोनी
    👉 हे0कानि0 बबलू खान
    👉कानि0 पूरण सिंह तोमर।

  • उत्तरकाशी / विवेक सिंह सजवाण

    पुलिस अधीक्षक उत्तरकाशी  के निर्देशन में चलाए जा रहे जनजागरुकता अभियान के अंतर्गत आज  प्रभारी निरीक्षक धरासू  दिनेश कुमार के नेतृत्व में धरासू पुलिस की अलग–अलग टीमों द्वारा थाना क्षेत्र के ग्राम टिपरी, चिलोट तथा डांग गांव में जाकर गांव के सीनियर सिटीजन से मुलाकात कर उनके हाल–चाल जाने गए।

    सभी से उनकी पुलिस विभाग से संबंधित शिकायतों/सुझाव के बारे में जाना गया।

    ,वरिष्ठ नागरिकों के साथ संपर्क नंबरों का आदान–प्रदान कर किसी भी विभागीय समस्या अथवा अन्य कानून व्यवस्था से संबंधित शिकायत होने पर थाने को अवगत कराने की हिदायत दी गई।


    इसके साथ ही पुलिस द्वारा ग्रामीणों के साथ जनजागरुकता कार्यक्रम आयोजित कर सभी को नशा, साइबर, महिला अपराध व अन्य सामाजिक कुरीतियों के प्रति जागरुक किया गया।

    पुलिस द्वारा ग्रामीणों को नशे के कुप्रभाव की व्यापक जानकारी देते हुये

    युवाओं/बच्चों को विशेषकर नशे से दूर रहने, गलत संगत में न जाने व अपने कैरियर पर फोकस करने की हिदायत दी गयी,सभी को साइबर अपराधों के प्रति सचेत करते हुये।

    साइबर अपराधों से बचाव की जानकारी प्रदत्त की गई, इसके साथ ही महिला अपराध, घरेलू हिंसा, बाल अपराध, बाल विवाह, बाल श्रम,  भिक्षावृत्ति व मानव तस्करी की जानकारी देते हुये डायल 112 व उत्तराखण्ड पुलिस एप की जानकारी देकर जागरूक किया गया।

  • उत्तरकाशी / विवेक सिंह सजवाण

    नगर पालिका वार्ड 03 तिलोथ के वर्तमान सभासद आदित्य चौहान ने वार्ड की हर समस्या को प्राथमिकता से लेकर आज आजाद मैदान में सभासद पद की शपथ ली।

    उन्होंने स्पष्ट करते हुए कहा कि वार्ड की सम्ररान्त जनता से विकास के मुद्दों पर आपसी समन्वयता को स्थापित करते हुये, रचनात्मक कार्यों को लेकर संवाद किया जायेगा।

    शपथ ग्रहण समारोह में उन्होंने खास बातचीत करते हुये कहा कि क्षेत्र को नई दिशा व सीवर लाइन से जोड़ने का प्रथम प्रयास रहेगा।

    नालियों के निर्माण को लेकर बुनियादी सुविधाएं सुदृढ़ की जायेगी।


    छात्र जीवन से जो सकारात्मक भूमिका निभाई है उन्हें पूर्ण करने का अवसर निभाता रहूंगा।

  • उत्तरकाशी विवेक सिहं सजवाण

    उत्तरकाशी पुलिस द्वारा अवैध नशे के सौदागरों के विरुद्ध चलाये जा रहे नशामुक्त अभियान के अन्तर्गत पुलिस उपाधीक्षक बडकोट  देवेन्द्र सिंह नेगी के पर्यवेक्षण तथा थानाध्यक्ष मोरी  रणवीर सिंह चौहान के नेतृत्व में मोरी पुलिस टीम द्वारा गत बृहस्पतिवार की देर सायं को मोरी-सांकरी रोड पर मियांगाड पुल के पास से चैकिंग के दौरान 
    शाहरुख खान पुत्र हबीब खान निवासी ग्राम हातरा थाना बजौर बदांयू उत्तर-प्रदेश उम्र- 26, वर्ष हाल पटेलनगर देहरादून एंव नौशाद पुत्र जहीर अहमद निवासी सकुन्तला कॉलोनी पटेलनगर देहरादून उम्र- 25 वर्ष नाम के दो युवकों को वाहन संख्या UK07BS-9362 (मो0सा0) से अवैध चरस का परिवहन करते हुये गिरफ्तार किया गया

    , जिनके कब्जे से 636 ग्राम अवैध चरस बरामद की गयी ।कीमत लगभग एक लाख बीस हजार
    बरामदगी व गिरफ्तारी के आधार पर उक्त दोनों युवकों के विरुद्ध थाना मोरी पर 8/20/60 NDPS Act के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। अभियुक्तगणों के आपराधिक इतिहास की जानकारी जुटाई जा रही है। अग्रिम विधिक कार्यवाही जारी है।



    पुलिस टीम 👇
    👉अ0उ0नि0 अजीत सिंह बुटोला
    👉कानि0महिदेव सिहं चौहान
    👉कानि 0अरविन्द