बद्रीनाथ धाम के पास माणा में हुई हिमस्खलन की घटना के बारे में पुलिस महानिरीक्षक, एसडीआरएफ, श्रीमती रिधिम अग्रवाल ने बताया कि माणा गाँव, ज़िला चमोली के पास हिमस्खलन की घटना में बॉर्डर रोड ऑर्गेनाइज़ेशन (BRO) के कुल 57 श्रमिक प्रभावित हुए।
कमांडेंट BRO के अनुसार, अब तक 15 श्रमिक सुरक्षित हैं, जबकि 42 लापता थे। एसडीआरएफ की एक टीम जोशीमठ से रवाना हो चुकी है। लामबगड़ में सड़क अवरुद्ध होने के कारण सेना से संपर्क कर मार्ग खोलने की प्रक्रिया चल रही है।
दूसरी टीम को सहस्रधारा हेलीपैड पर अलर्ट पर रखा गया है। क्षेत्र के सटीक निर्देशांक प्राप्त किये गए हैं। मौसम की स्थिति में सुधार होते ही एसडीआरएफ की हाई-एल्टीट्यूड रेस्क्यू टीम को हेलीकॉप्टर से निकटतम उपलब्ध स्थान पर उतारा जाएगा।
SDRF एवं जिला प्रशासन द्वारा BRO एवं सेना के साथ समन्वय किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि SDRF ड्रोन की टीम को भी तैयारी हालात में रखा गया है। भारी बर्फबारी के कारण फिलहाल ड्रोन ऑपरेशन संभव नहीं हो पाया है।
अब तक 5 और व्यक्तियों को निकाला गया है, जिनमें से 3 घायल हैं और उन्हें सेना अस्पताल, माणा में भर्ती कराया गया है, जबकि 2 सामान्य स्थिति में हैं।
कुल श्रमिक – 57 अब तक सुरक्षित निकाले गए –15 15 लापता – 42
प्रभावितों को जल्द से जल्द सुरक्षित निकालने के हरसंभव प्रयास किए जा रहे है।
डुंडा मंन्दिर मे आयोजित जनपद स्थापना दिवस मेले के समापन समरोह मे पूर्व विधायक विजयपाल सजवाण ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की और देव डोलियों के सानिध्य में स्थानीय ग्रामीणों के साथ माँ रेणुका की पूजा-अर्चना कर क्षेत्रवासियों की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की मंगलकामना की।
इस अवसर पर पूर्व विधायक विजयपाल सजवाण ने कहा कि यह विकास मेला हमारी समृद्ध सांस्कृतिक एवं धार्मिक विरासत का परिचायक है। बीते 9-10 वर्षों में मेला समिति के अथक प्रयासों से यह आयोजन अपनी अलग पहचान बना चुका है।
और प्रतिवर्ष स्थानीय जनता की बढ़ती सहभागिता एवं देव डोलियों के आशीर्वाद से इसका स्वरूप और भी भव्य होता जा रहा है।
यह हम सभी के लिए गर्व का विषय है कि यह मेला हमारी परंपराओं, संस्कृति और लोक आस्था को संजोए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है।
उन्होंने कहा कि आने वाले समय में इस मेले को और अधिक आकर्षक व भव्य रूप दिया जाएगा, ताकि यह हमारी सांस्कृतिक विरासत का एक स्थायी प्रतीक बन सके।
इस दिशा में सभी ग्रामीणों, जनप्रतिनिधियों और मेला समिति के सहयोग से हम इसे एक महत्वपूर्ण धार्मिक एवं पर्यटन मेले के रूप में विकसित करने का संकल्प लेते हैं।
इस दौरान उन्होंने समस्त जनपदवासियों को उत्तरकाशी स्थापना दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दीं। उन्होंने कहा कि उत्तरकाशी अपनी सांस्कृतिक एवं धार्मिक परंपराओं के लिए प्रसिद्ध है, और इस प्रकार के आयोजन हमारी सामाजिक एकता और आध्यात्मिक समृद्धि को और अधिक मजबूती प्रदान करते हैं।
पिछले पांच दिनों से आयोजित इस विकास मेले के दौरान धार्मिक अनुष्ठान, भजन-कीर्तन एवं पारंपरिक सांस्कृतिक प्रस्तुतियों का आयोजन हुआ।
इस अवसर पर मेला समिति के अध्यक्ष राजदीप परमार, सचिव पूर्व ज्येष्ठ प्रमुख डुंडा पदम दत्त जोशी, बुद्धिबल्लभ जोशी, गंगाधर जोशी, लाल सिंह बिष्ट, नत्थी लाल घलवान, सहित बड़ी संख्या में गणमान्य व्यक्ति, स्थानीय ग्रामीण एवं श्रद्धालु सम्मिलित रहे।
भागीरथी के तट पर स्थित जाड़ भोटिया समुदाय की मौजूदगी एक विशिष्ट संस्कृति का एहसास कराती है। खासतौर पर समुदाय के पारंपरिक लोसर पर्व पर उमंग और उल्लास का माहौल चरम पर रहता है।
संस्कृति और परंपराओं के प्रतीक इस लोक पर्व पर होली, दशहरा और दीपावली एक साथ मनाते हुए बौद्ध पचांग के अनुसार नव वर्ष का स्वागत किया जाता है। कुछ ऐसा ही पर्व वीरपुर, डुंडा व बगोरी में देखने को मिला। जहां रात को जाड़ भोटिया समुदाय के लोगों ने लोसर का पहल दिन दीपावली के रूप में मनाया।
बौद्ध पंचांग के अनुसार आज देर शाम को जाड़ भोटिया समुदाय के लोगों ने अपने -अपने घरों में पहले छिलके जलाये।
इसके बाद सभी लोग छिलके लेकर मशाल के रूप में डुंडा बाजार से होते हुए गंगोत्री हाईवे पर स्थित एक चौराह पर एकत्रित हुए। जहां पर सभी ने छिलके विसर्जित किए और दुख रोग एवं अशांति को नष्ट करने की कामना की।
ग्राम प्रधान वीरपुर सुनीता ने बताया कि बौद्ध पंचाग के अनुसार पारंपरिक लोसर पर्व का आगाज हो चुका है। गुरुवार को पहले दिन दीपावली मनाई गई। वहीं पर्व के दूसरे दिन दशहरा के रूप में मनाया जायेगा। जिसमें एक दूसरे को हरियाली वितरित कर नूतन वर्ष की शुभकामनाएं दी जायेगी
उपजिलाधिकारी के नेतृत्वमे विनोद डोभाल के स्टोन क्रेसरबडी कार्यवाही
पालिकाध्यक्ष बड़कोट विनोद डोभाल ( कुतरू) के नौगांव स्थित जटा क्रेशर पर प्रशासन की ने बड़ी कार्रवाई करते हुए स्टोन क्रेशर को सीज कर सत्तरह लाख चौतीस हजार तीन सौ नब्बे का जुर्माना की स्तुति की है।
गुरुवार को उपजिलाधिकारी बड़़कोट बृजेश कुमार तिवारी के नेतृत्व में राजस्व व खनन विभाग की संयुक्त टीम ने तहसील बड़कोट के अन्तर्गत ग्राम कोटियालगॉव के जटा नामे तोक में अवैध खनन के मामले में जांच कर अवैध खनन व भंडारण पाए जाने पर रु. सत्तरह लाख चौतीस हजार तीन सौ नब्बे का जुर्माना आरोपित करने के साथ ही एक स्टोन क्रशर को अग्रिम आदेशों तक के लिए सीज किया है। उक्त जानकारी देते हुए जिला खान अधिकारी प्रदीप कुमार ने बताया है कि गत 25 फरवरी रात को अवैध खनन की सूचना मिलने पुलिस व प्रशासन की टीम द्वारा गस्त की गयी थी। जिसके क्रम में आज 27 फरवरी को उपजिलाधिकारी, जिला खान अधिकारी उत्तरकाशी, तहसीलदार बडकोट खनन विभाग व राजस्व विभाग की टीम द्वारा औचक निरीक्षण किया गया, जिसमे नदी तक तक अवैध रास्ता बनाया गया तथा यमुना नदी से अवैध खनन कर उपखनिज परिवहन के साक्ष्य मशीन के चेन के निशान व वाहनों के टायरों के निशान व स्टोन क्रेशर परिसर में ताज़ा कच्चा उपखनिज आर0बी0एम0 पाये जाने पर स्टोन क्रशर नियमावली व अवैध खनन, परिवहन व भण्डारण का निवारण नियमावली 2021 यथा संशोधित 2024 के उलंघन पाये जाने के कारण अनंतराज स्टोन क्रेशर प्लांट को सीज कर दिया गया है तथा ई रवन्ना पोर्टल अग्रिम आदेशो तक बन्द कर दिया गया है। नदी से लाये गये अवैध उपखनिज जमा होने से उपलब्ध उपखनिज ई रवन्ना में दर्शित मात्रा से अधिक पाये जाने पर नियमानुसार 17,34,390 रु0 का जुर्माना आरोपित किया गया है।
बता दें कि यमुनोत्री क्षेत्र के निर्दलीय विधायक संजय डोभाल के भाई एवं नव निर्वाचित पालिकाध्यक्ष बड़कोट विनोद डोभाल (कुतरू) बुधवार को स्थानीय युवक को जान से मारने की कोशिश में टिहरी जेल भेज दिया है। गुरुवार को प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए उनका स्टोन क्रेशर सीज कर मोटा जुर्माना ठोक दिया है।
अब असली खेल राजनीति का है। पहले समाज सेवा होती थी आज मुफ्त रेता, बजरी और शराब वितरण को समाज सेवा कहा जाता है। चुनावी मौसम में तो यह “सेवा” और भी तेज़ हो जाती है। लोग वोट नहीं डालते, वजन तौलते हैं – पैसा, शराब, और पत्थरों के कट्टों में!
बड़कोट के विकास मॉडल में अब एक ही नारा गूंज रहा है – “खनन से कमाई, कमाई से सत्ता, सत्ता से संरक्षण और संरक्षण से और खनन !” तो सवाल वही है – बड़कोट किस दिशा में बढ़ रहा है? जवाब स्पष्ट है- यमुना के साथ नीचे… बहुत नीचे !
यमुनोत्री विधायक के भाई बड़कोट पालिका अध्यक्ष को स्थानीय युवक पर जानलेवा हमले के आरोप में पुलिस ने किया अरेस्ट।
यमुना नदी में रात्रि के अंधेरे में अवैध खनन की शिकायत करने पर से गर्माया मामला
यमुनोत्री विधायक संजय डोभाल के भाई एवं नगर पालिका अध्यक्ष बड़कोट को आखिर दमगई करनी भारी पड़ गया उन्हें शिवरात्रि के पर्व टिहरी जेल हो गई है। पालिकाध्यक्ष पर एक स्थानीय युवक पर जानलेवा हमले का आरोप में बड़कोट पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता, 2023 की धारा 109 के तहत 109 तहत मुकदमा पंजीकृत कर अरेस्ट किया गया था।
पुलिस ने अभियुक्तों को सिविल जज (जूनियर डिविज़न) पुरोला श्रीमती मीनाक्षी शर्मा की अदालत में पेश किया जहां से पालिकाध्यक्ष एवं उनके सहयोगी की बेल खारिज कर टिहरी जेल का आदेश जारी कर दिया है।
बात दें कि मंगलवार देर रात्रि को बड़कोट पुलिस को दी गई तहरीर में कहा गया कि स्थानीय युवक प्रवीन रावत देहरादून से नौगांव-बैगासु होते हुए अपने साथियों के साथ बड़कोट आ रहे थे।
रास्ते में यमुनोत्री के विधायक संजय डोभाल के भाई बड़़कोट पालिका अध्यक्ष विनोद डोभाल के द्वारा रात्रि को यमुना नदी मैं अवैध खनन किये जाने की सूचना प्रवीन के द्वारा 112 टोल फ्री नंबर पर दी गई।
बड़कोट पुलिस प्रशासन तथा स्थानीय प्रशासन तत्काल हरकत में आया।
और घटनास्थल पर पहुंचे। घटनास्थल पर नगर पालिका अध्यक्ष बड़कोट विनोद डोभाल ने अपने समर्थकों के साथ पहुंचे तथा पुलिस के हाथों से पोकलैंड की चाबी छीन कर अपने ड्राइवर को कहा पोकलैंड निकालो और ले चलो इनसे जो बन पड़े कर लेना। पुलिस को इस प्रकार की धमकी देकर वहां से चल दिए।
प्रवीन रावत को उनके द्वारा ढूंढ लिया गया और आरोप है कि पुलिस व स्थानीय प्रशासन की मौजूदगी में विनोद डोभाल के द्वारा प्रवीन सिंह रावत व उसके सहयोगी साथियों को जान से मारने की उद्देश्य से गाड़ी में तीन-चार बार टक्कर मारी है।
वहीं प्रवीन रावत का कहना है कि वाहन को पहाड़ी से फेंकने की प्लानिंग के साथ पहुंचे थे। लेकिन मेरे द्वारा वाहन को पहाड़ की तरफ मोड़ दिया गया। पुलिस के द्वारा बीच बचाव करने के बाद नगर पालिका अध्यक्ष अपने साथियों के साथ वहां से फरार हो गया।
इधर थानाध्यक्ष बड़कोट दीपक कठैत ने बताया कि बड़कोट पुलिस ने पीड़ित प्रवीन रावत के प्रार्थना पत्र पर संज्ञान लेते हुये भारतीय न्याय संहिता, 2023 की धारा 109 के तहत नगरपालिका अध्यक्ष बड़कोट विनोद डोभाल (कुतरू) एवं उनके सहयोगी अंकित रमोला आदि पर मुकदमा दर्ज कर दोनों अभियुक्तों को न्यायालय पुरोला में पेश किया गया है। जहां न्यायालय मजिस्ट्रेट पुरोला ने उन्हें जेल भेज दिया है।
इधर इस घटना से अफवाहों का बाजार गर्म है कि पालिकाध्यक्ष बड़कोट विनोद डोभाल को अभी जुम्मा- जुम्मा से 20 दिन नगर पालिका बड़कोट शपथ ग्रहण का समय भी नहीं हुआ है और जनप्रतिनिधि होने के नाते जो व्यक्ति इस प्रकार का कृत्य कर रहा है जनता के मुंह पर करारा तमाचा है।
उत्तरकाशी के काशी विश्वनाथ मंदिर का तो वाराणसी के काशी विश्वनाथ ज्योतिर्लिंग के दर्शनों के बराबर ही माना जाता है। सुबह से ही मणिकर्णिका घाट पर गंगा स्नान कर जलाभिषेक के लिए श्रद्धालु शिवालय में पहुंचने लगे हैं।
महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर उत्तरकाशी के विश्व प्रसिद्ध विश्वनाथ मंदिर में जलाभिषेक के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ना शुरू हो चुकी है और भोले को जल चढ़ाने के लिए श्रद्धालुओं की लम्बी कतारें लगी हुई हैं।
इस दौरान शिवालय में श्रद्धालुओं ने विशेष पूजा अर्चना कर अपने खुशहाली के लिए मन्नतें मांगी। काशी विश्वनाथ का ये मंदिर साल भर भक्तों के लिए खुला रहता है।
ऐसी मान्यता है कि गंगोत्री धाम जाने से पहले बाबा विश्वनाथ के दर्शन करना ज़रूरी माने जाते हैं। मंदिर के ठीक सामने मां पार्वती त्रिशूल रूप में विराजमान हैं। महाशिवरात्रि के मौके पर मंदिर में भजन कीर्तन के साथ धार्मिक अनुष्ठान भी किए जा रहे हैं।
आज के दिन पूजा अर्चना का अपना ही महत्व है तथा श्रद्धालु सच्चे मन से महादेव को जल चढ़ाता है, तो उसकी मनोकामना ज़रूर पूर्ण होती है।
मान्यता ऐसे भी है कि आज के दिन ही महादेव ने विष को पिया था, जिससे एक बड़ा संकट धरती पर टला था। तब से ही महाशिवरात्रि बड़ी धूमधाम से मनाई जाती है।
नशे के सौदागरों पर उत्तरकाशी पुलिस की दोहरी कार्रवाई
एसपी उत्तरकाशी ने पुलिस टीम को ढाई-ढाई हजार के इनाम से किया पुरस्कृत।
ड्रग्स फ्री देवभूमि मिशन 2025 के अंतर्गत पुलिस अधीक्षक उत्तरकाशी श्रीमती सरिता डोबाल के निर्देशन में उत्तरकाशी पुलिस द्वारा चलाये जा रहे नशामुक्त अभियान के तहत नशा तस्करों पर लगातार लगाम कसी जा रही है।
इसी क्रम में कल थाना पुरोला पुलिस द्वारा नशा तस्करों पर दोहरी कार्रवाई करते हुये दो युवकों को गिरफ्तार किया गया है।जिनमें एक युवक के कब्जे से 704 ग्राम अवैध चरस बरामद की गयी जबकि दूसरा युवक थाना पुरोला पर पूर्व में पंजीकृत NDPS Act के प्रकरण में संलिप्त है।
पुलिस उपाधीक्षक बडकोट देवेन्द्र सिंह नेगी के निकट पर्यवेक्षण तथा थानाध्यक्ष पुरोला मोहन कठैत के नेतृत्व में पुरोला पुलिस की टीम द्वारा नशे के खिलाफ कार्यवाही करते हुये कल नौगांव बिल्ला के पास से निखिल नाम पुत्र गुडडु राणा ग्राम आसेला थाना मोरी जनपद उत्तरकाशी को 704 ग्राम अवैध चरस के साथ गिरफ्तार कर युवक के विरुद्ध थाना पुरोला पर NDPS Act की धारा 8/20 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया।
वही कल रात्रि को ही पुरोला पुलिस की टीम द्वारा नशे के कारोबार में संलिप्त दीपक सिंह राणा पुत्र केसर सिहं राणा ग्राम कालप थाना मोरी जनपद उत्तरकाशी को पुरोला क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया है। अभियुक्त दीपक सिंह नशे का कारोबार करता है। माह नवंबर 2024 मे पुरोला पुलिस द्वारा शान्ति, मोनू व सावेज नाम के 3 तस्करों को 2 किलो से अधिक चरस के साथ गिरफ्तार कर थाना पुरोला पर NDPS Act के तहत मामला दर्ज किया गया था। उक्त मामले मे अभियुक्तगणों द्वारा दीपक से चरस को खरीदना प्रकाश में आया था।
जिस पर पुलिस टीम द्वारा मामले में NDPS Act की धारा 27 (ए) व 29 की कार्रवाई करते हुए डिजिटल/इलेक्ट्रॉनिक तथा अन्य साक्ष्य संकलन करने के उपरांत सुरागरसी-पतारसी कर अभियुक्त को गत रात्रि में गिरफ्तार किया गया है। अभियुक्त खुद चरस को तैयार कर तस्करों को बेचने का कार्य करता था।
उक्त प्रकरण में पुलिस द्वारा नशे के सौदागरों पर लगाम कसते हुये नशे की जड़ पर प्रहार किया गया है, मामले में यह छठवीं गिरफ्तारी है। शान्ति, मोनू व सावेज की गिरफ्तारी के बाद पुलिस द्वारा उक्त मामले में संलिप्त व्यक्ति नौशाद को वारण्ट (बी) पर तलब किया गया था, जबकि मुख्य सरगना अकरम सिद्दकी को देहरादून से गिरफ्तार किया जा चुका है।
👉पुलिस टीम 👇 👉- मोहन कठैत- थानाध्यक्ष पुरोला 👉- उ0नि0 राजेश कुमार- चौकी प्रभारी नौगांव 👉- उ0नि0 रतन सिंह बिष्ट 👉- अ0उ0नि0 पवन बडोनी 👉- हे0कानि0 अब्बल सिंह 👉- हे0कानि0 प्रवीण राणा 👉- हे0कानि0 मो0 अमीर 👉- कानि0 देवेन्द्र सिंह
पुलिस अधीक्षक उत्तरकाशी द्वारा बताया गया कि समाज व युवा पीढी में बढ रहा नशे का कुप्रचलन बेहद चिंताजनक है, नशे का कारोबार कर युवा पीढी को तबाह करने वाले माफियाओं को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जायेगा। नशे को जड़ से खत्म करने के लिए उत्तरकाशी पुलिस लगातार सक्रिय है, एनडीपीएस एक्ट के मामलों में पुलिस द्वारा चेन-दर-चेन सभी सरगनाओं की कुण्डलियां खंगाली जा रही हैं। नशे के खिलाफ कार्रवाई करने वाली थाना पुरोला की टीम की सराहना करते हुये उनके द्वारा दोनों प्रकरणों में टीम को 2500-2500 रु0 के पुरस्कार देने की घोषणा की गयी।
कल की रात्रि लगभग 11:55 बजे तहसील भटवाड़ी अन्तर्गत ग्राम थलन मंगलपुर में एडवोकेट विमल नौटियाल पुत्र तारा दत्त नौटियाल, नत्थी प्रसाद नौटियाल, वीरेंद्र प्रसाद नौटियाल पुत्र भगवती प्रसाद नौटियाल के मकान मे आग लगी हैं।
सूचना मिलते फायर सर्विस, पुलिस टीम मौके पर पहुँचक स्थानीय लोगों की सहायता से आग समय लगभग रात्रि 02:00 बजे बुझा दी गयी थी।
उक्त अग्निकाण्ड से प्रभावित परिवारों का भवन एवं खाद्यान्न आदि नुकशान हुआ हैं अन्य कोई जन-पशु हानि नही हुई हैं। सभी सुरक्षित हैं
डुंडा के सैणी के पास ग्राम सभा बरसाली के कास्तकारो की कब्जा कास्त की भूमि है। जिस पर उन कास्तकारो के द्धारा फलदार पेडं पैधे लगाये गये।
वही कास्तकारो के मिलन पर ही उत्तराखंड सरकार की भूमि भी है। व्यपार मंडल अध्यक्ष अनकपाल सिहं बिष्ट ने बताया की उक्त भूमि के बगल मे ही उधोग विभाग के द्धारा रोजगार उपलब्ध करया जाने हेतू बेरोजगार यूवाओ को उधोग लगाने हेतू भूमि उपलब्ध करवाई गई। इस भूमि के आड मे उनके द्धारा ग्रामीणो की भूमि पर अवैध रुप से मलबा डपिंग किया जा रहा है।
साथ जहा पर बजार का कबाड़ डाल जा रहा है उक्त के द्धारा निज हित के कारण उसका भी विरोध किया जा रहा है। जबकि वह भूमि उत्तराखंड सरकार की है। वही महर्षि आश्रम के द्धारा भी कास्तकारो की कब्जाकस्त की भूमि पर भी अवैध डंपिग कि गयी थी।जिसका विरोध भी किया गया। लेकिन कुछ नही हुआ।जिसके लेकर ग्रामीण व व्यपारीयो ने उपजिलाधिकारी को ज्ञापन दिया। जिस पर तहसीलदार डुंडा के द्धारा पटवारी डुंडा को जांच करने के आदेश दिये।सभी ग्रामीणे ने कहा की जल्दी ही अतिक्रमण व डंपिग को बाहरी लोगों के शीघ्र रोके जाने की बात कही।