
बड़कोट / उत्तरकाशी
तहसील बड़कोट के पौटी गांव के इदेली तोक में रात के समय यमुना नदी से अवैध खनन की शिकायत मिलने पर राजस्व एवं खनन विभाग की संयुक्त टीम ने सोमवार को शिवम स्टोन क्रशर पर छापा मारा।

ई-रवन्ना पोर्टल पर दर्ज मात्रा से 760.04 टन अधिक उपखनिज मिलने के कारण क्रशर को अग्रिम आदेशों तक सीज कर दिया गया।
पोर्टल पर दर्ज मात्रा 8,984 टन थी, जबकि मौके पर 9,744 टन उपखनिज पाया गया।
संचालक पर ₹2,43,213 का जुर्माना लगाया गया है।

उपजिलाधिकारी बड़कोट बृजेश तिवारी और जिला खान अधिकारी प्रदीप कुमार के नेतृत्व में टीम ने जांच की।
प्लांट से यमुना नदी की ओर पूर्व में बंद किया गया रास्ता खुला मिला और नदी से आरबीएम (रिवर बेड मैटेरियल) लाकर जमा किए जाने की पुष्टि हुई।

Leave a Reply