उत्तरकाशी के भटवाड़ी ब्लॉक स्थित मल्ला गांव में सुबह अपनी ‘छान’ (गौशाला/खेत) की ओर जा रहे 55 वर्षीय ग्रामीण जगबीर सिंह रावत पर भालू ने अचानक हमला कर दिया।


हमले में जगबीर सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। प्राथमिक उपचार के पश्चात उन्हें जिला अस्पताल, उत्तरकाशी रेफर किया गया है, जहाँ वे भर्ती हैं।
  ग्रामीणों का कहना है कि भालू लगातार आबादी और घरों के आसपास देखा जा रहा है। इस घटना के बाद इलाके में भय का माहौल है। ग्रामीणों ने वन विभाग से क्षेत्र में गश्त और निगरानी बढ़ाने के साथ-साथ सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने की मांग की है, ताकि मानव-वन्यजीव संघर्ष पर रोक लगाई जा सके।

Posted in ,

Leave a Reply