
डुंडा: पहाड़ी क्षेत्र में सड़क किनारे वर्षों से यातायात के लिए नासूर बना विशालकाय पत्थर आखिरकार हटा दिया गया है।
‘उत्तरदीपटुडे’ द्वारा प्रमुखता से समाचार प्रकाशित किए जाने और सोशल मीडिया पर व्यापक चर्चा के बाद प्रशासन हरकत में आया।

इसके बाद कार्यदाई संस्था ने सक्रियता दिखाते हुए जेसीबी मशीन की मदद से पत्थर को तोड़कर मार्ग से पूरी तरह साफ कर दिया।
यह पत्थर लंबे समय से मार्ग को संकरा कर रहा था, जिससे वाहनों की आवाजाही में रुकावट आ रही थी और लगातार दुर्घटना का खतरा बना रहता था।
स्थानीय निवासियों और राहगीरों को भारी असुविधा का सामना करना पड़ रहा था। पत्थर हटने के बाद अब मार्ग सुगम हो गया है, जिससे सड़क सुरक्षा में सीधा सुधार होगा।
स्थानीय नागरिकों ने इस त्वरित कार्रवाई का स्वागत करते हुए ‘उत्तरदीपटुडे’ का आभार जताया है। साथ ही प्रशासन और कार्यदाई संस्था से मांग की है कि क्षेत्र में इसी तरह अन्य आवश्यक सफाई कार्यों और सड़क सुरक्षा संबंधी समस्याओं को भी प्राथमिकता के आधार पर हल किया जाए।

Leave a comment