उत्तरकाशी के श्रीमती मंजीरा देवी विश्वविद्यालय में आयुर्वेदिक चिकित्सा (बीएएमएस) सत्र 2023 बैच के छात्र-छात्राओं के सब्र का बांध आज टूट गया। लंबे समय से प्रयोगात्मक परीक्षाओं के लटके होने से नाराज छात्रों ने विश्वविद्यालय के मुख्य द्वार पर तालाबंदी कर जोरदार प्रदर्शन किया।


धरने पर बैठे छात्र-छात्राओं का कहना है कि सत्र लगातार पिछड़ रहा है और विश्वविद्यालय प्रशासन प्रैक्टिकल परीक्षाएं कराने को लेकर गंभीर नहीं है। छात्रों ने दो टूक शब्दों में अल्टीमेटम देते हुए कहा कि 25 सितंबर तक हर हाल में उनकी प्रयोगात्मक परीक्षाएं पूरी करवाई जाएं। यदि तय समय सीमा के भीतर समाधान नहीं निकला, तो छात्र अनिश्चितकालीन व उग्र आंदोलन शुरू करेंगे, जिसका पूरा दायित्व विश्वविद्यालय प्रबंधन का होगा।


प्रशासन का पक्ष:
वहीं, मामले के तूल पकड़ने के बाद श्रीमती मंजीरा देवी विश्वविद्यालय प्रबंधन ने छात्रों को शांत कराने का प्रयास किया। संस्थान प्रशासन का कहना है कि प्रयोगात्मक परीक्षाओं के आयोजन को लेकर हर्रावाला विश्वविद्यालय से वार्ता चल रही है। जल्द ही इस विषय का सकारात्मक निराकरण निकाल लिया जाएगा और सभी छात्र-छात्राओं की प्रयोगात्मक परीक्षाएं सुचारू रूप से संपन्न कराई जाएंगी।

Posted in ,

Leave a Reply