भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशों के क्रम में चलाए जा रहे विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम के अंतर्गत 11 अगस्त को अपर जिलाधिकारी/उप जिला निर्वाचन अधिकारी मुक्ता मिश्र की अध्यक्षता में मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों और बीएलए-1 (BLA-1) के साथ एक वर्चुअल बैठक आयोजित की गई।
बैठक के दौरान एडीएम मुक्ता मिश्र ने पुनरीक्षण कार्य की प्रगति और दावों व आपत्तियों की स्थिति पर विस्तृत जानकारी साझा की।


बैठक के मुख्य बिंदु👇
👉नोटिस एवं सुनवाई की स्थिति:
   जनपद में कुल 2,24,417 मतदाताओं के सापेक्ष विभिन्न विसंगतियों और अनमैप्ड कैटेगिरी के अंतर्गत 63,717 नोटिस जारी किए गए हैं। इनमें से अब तक 17,559 नोटिसों की सुनवाई पूरी की जा चुकी है।
👉 बीएलए-2 (BLA-2) की नियुक्ति:
   जनपद के कुल 558 मतदेय स्थलों के सापेक्ष:
   👉 भारतीय जनता पार्टी: 544 बीएलए-2 नियुक्त।
   👉इंडियन नेशनल कांग्रेस: 442 बीएलए-2 नियुक्त।
   👉 बहुजन समाज पार्टी: अब तक कोई बीएलए-2 नियुक्त नहीं।
     (एडीएम ने शेष मतदेय स्थलों पर भी जल्द से जल्द बीएलए-2 नामित करने का अनुरोध किया।)
👉दावे और आपत्तियां दर्ज कराने की अंतिम तिथि:
   निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित समयावधि के अनुसार 14 जुलाई से 13 अगस्त तक दावे एवं आपत्तियां प्रस्तुत की जा सकती हैं।
   👉प्रारूप-6 (Form 6): मतदाता सूची में नाम जुड़वाने हेतु।
   👉प्रारूप-7 (Form 7): दर्ज नाम पर आपत्ति जताने हेतु।
   👉प्रारूप-8 (Form 8): प्रविष्टि में किसी भी प्रकार के संशोधन हेतु।
     नागरिक 13 अगस्त तक ऑनलाइन या ऑफलाइन माध्यम से अपना आवेदन जमा कर सकते हैं।


👉 सार विवरणी और पारदर्शिता👇
   प्रारूप-6, 7 एवं 8 में प्राप्त दावों और आपत्तियों की सार विवरणी (प्रारूप-9, 10, 11) राजनीतिक दलों को साप्ताहिक रूप से हार्ड कॉपी में उपलब्ध कराई जा रही है। इसके अलावा, यह विवरण मुख्य निर्वाचन अधिकारी, उत्तराखंड की आधिकारिक वेबसाइट http://www.ceo.uk.gov.in पर भी उपलब्ध है।


👇बैठक में उपस्थित अधिकारी एवं प्रतिनिधि👇
इस वर्चुअल बैठक में सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी राकेश मोहन राणा, पुरोला विधानसभा से भाजपा बीएलए-1 जयचंद रावत, गंगोत्री विधानसभा से कांग्रेस बीएलए-1 सुधीश पंवार, यमुनोत्री विधानसभा से कांग्रेस बीएलए-1 नवीन भण्डारी तथा बहुजन समाज पार्टी के जिलाध्यक्ष बुद्धि लाल प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

Posted in ,

Leave a comment