
उत्तरकाशी: ब्रह्मखाल (शिवगुफा) के पास रविवार (09 अगस्त 2026) को एक भीषण सड़क हादसा हो गया। अनियंत्रित डंपर और मोटरसाइकिल के बीच हुई सीधी भिड़ंत में बाइक सवार एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया।

👇डंपर और बाइक की भीषण टक्कर👇
मिली जानकारी के अनुसार, आपातकालीन सेवा 112 के माध्यम से पुलिस को सूचना मिली कि मेहर गांव (शिवगुफा) के पास डंपर और बाइक के बीच जबरदस्त टक्कर हो गई है। घटना की सूचना मिलते ही चौकी प्रभारी गेवला (ब्रह्मखाल) पुलिस टीम के साथ तत्काल घटनास्थल पर पहुंचे।
पुलिसकर्मियों (कांस्टेबल धनपाल सिंह और होमगार्ड पन्ना) ने तत्परता दिखाते हुए दोनों घायलों को अपने निजी वाहन से तुरंत राजकीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ब्रह्मखाल पहुंचाया।

👇दुर्घटना में हताहत👇
👉मृतक: बबलू (32 वर्ष), पुत्र हीरालाल, निवासी- 91 खिचड़ीपुर, कल्याणपुर ब्लॉक-3, नई दिल्ली।
अस्पताल में उपचार के दौरान इनकी गंभीर स्थिति के कारण मृत्यु हो गई।
👉घायल: संदीप (30 वर्ष), पुत्र गोविंद सिंह, निवासी- खिचड़ीपुर, नई दिल्ली (मूल निवासी: ग्राम कोलायटी, जिला चंपावत, उत्तराखंड)।
संदीप के हाथ और पैर में हल्की चोटें आई हैं, जिनका अस्पताल में इलाज जारी है।

वाहन एवं चालक का विवरण
मोटर साइकिल संख्या: DL 7S BQ 2428
डंपर (ट्रक) संख्या: UK 07 CB 1765
डंपर चालक👉राकेश प्रसाद (48 वर्ष), पुत्र नथीराम, निवासी- ग्राम वाण, तहसील डुंडा, थाना धरासू (उत्तरकाशी)।
👇 पुलिस का वक्तव्य👇
पुलिस प्रशासन एवं DEOC उत्तरकाशी द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, घटना के संदर्भ में आवश्यक कानूनी व अग्रिम वैधानिक कार्यवाही शुरू कर दी गई है।

Leave a comment