उत्तरकाशी कलेक्ट्रेट स्थित ऑडिटोरियम हॉल में अमर शहीद श्रीदेव सुमन जी की पुण्यतिथि के अवसर पर एक भव्य सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।


कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों ने शहीद श्रीदेव सुमन जी के गौरवशाली इतिहास और वीर गाथा को याद करते हुए उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान जिले के विभिन्न विद्यालयों के मेधावी छात्र-छात्राओं को उनकी उत्कृष्ट उपलब्धियों के लिए पुरस्कृत व सम्मानित किया गया और उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी गईं।


इस अवसर पर काशी विश्वनाथ मंदिर के महंत अजय पुरी , जिलाधिकारी प्रशांत आर्य , एडीएम मुक्ता मिश्रा , उपजिलाधिकारी भटवाड़ी शालिनी नेगी  तथा वरिष्ठ भाजपा नेता विजयपाल मखलोगा , सुकेश नौटियाल , मेघ सिंह राणा , प्रताप उत्कर्ष संघर्ष , बलबीर मखलोगा , भादर सिंह , जगेन्द्र थनवाण  और अमीन चौहान  सहित क्षेत्र के अन्य गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।

Posted in ,

Leave a comment