
उत्तरकाशी। “ड्रग्स फ्री देवभूमि” अभियान के तहत उत्तरकाशी पुलिस ने अवैध नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक स्मैक तस्कर को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक श्रीमती कमलेश उपाध्याय के निर्देशन व पुलिस उपाधीक्षक जनक सिंह पंवार के पर्यवेक्षण में कोतवाली पुलिस टीम ने मनेरा क्षेत्र में चेकिंग के दौरान अमित रावत (35 वर्ष), निवासी बग्सारी धनारी को दबोचा।

प्रभारी निरीक्षक दिनेश कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने अभियुक्त के कब्जे से 6.12 ग्राम अवैध स्मैक बरामद की, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब ₹1.80 लाख आंकी गई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट (NDPS Act) की धारा 8/21 के तहत मामला दर्ज कर उसका आपराधिक इतिहास खंगालना शुरू कर दिया है। पुलिस टीम में उपनिरीक्षक विनोद पंवार, कांस्टेबल नीरज, सोमेश पंत और होमगार्ड संतोष शामिल रहे।

👇साल 2026 में अब तक 28 तस्कर गिरफ्तार👇
उत्तरकाशी पुलिस नशे के कारोबारियों के खिलाफ जीरो टॉलरेंस नीति के तहत काम कर रही है। इस वर्ष अब तक एनडीपीएस एक्ट के 23 मामलों में 28 नशा तस्करों को जेल भेजा जा चुका है, जिनसे ₹44 लाख मूल्य की 8 किलो से अधिक चरस और 64.72 ग्राम स्मैक बरामद की गई है। इसके अलावा 04 बड़े

Leave a comment