सूचना निदेशालय में सूचना महानिदेशक बंशीधर तिवारी की अध्यक्षता में विभाग की एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में प्रदेश के सभी जनपदों के जिला सूचना अधिकारियों सहित विभाग के आला अधिकारी मौजूद रहे।


बैठक के दौरान महानिदेशक श्री बंशीधर तिवारी ने अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं और नीतियों को आम जनता तक पहुँचाने में सूचना विभाग की भूमिका बेहद महत्वपूर्ण है। विभाग को सरकार और जनता के बीच एक मजबूत सेतु के रूप में कार्य करना होगा, जिसमें मीडिया का सहयोग सबसे आवश्यक है।

उन्होंने जोर देकर कहा कि सूचना अधिकारी नई तकनीक के साथ खुद को अपडेट करें और मीडिया के साथ बेहतर समन्वय स्थापित करें।
महानिदेशक ने आधुनिक दौर में सूचना प्रौद्योगिकी (IT) और सोशल मीडिया के उपयोग पर विशेष ध्यान देने की बात कही, ताकि सरकार की हर छोटी-बड़ी योजना तेज गति से समाज के अंतिम छोर पर बैठे व्यक्ति तक पहुँच सके। बैठक में अपर निदेशक आशीष कुमार त्रिपाठी, संयुक्त निदेशक के.एस. चौहान, डॉ. नितिन उपाध्याय सहित कई अधिकारी उपस्थित रहे।

Posted in ,

Leave a comment