• उत्तरकाशी //विवेक सिंह सजवाण

    उच्च हिमालयी क्षेत्रों में जलवायु संरक्षण और विकास का संतुलन जरूरी

    उच्च हिमालयी क्षेत्रों में निवास करने वाले स्थानीय लोगों, पर्वतारोहियों, तीर्थयात्रियों, पर्यटकों और सीमाओं पर तैनात सैन्य कर्मियों के स्वास्थ्य और उनकी बीमारियों पर व्यापक चर्चा करने के उद्देश्य से एम्स ऋषिकेश द्वारा उत्तरकाशी के नेहरू पर्वतारोहण संस्थान में संयुक्त रूप से राष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन किया गया। दो दिवसीय सम्मेलन में देश भर के विभिन्न संस्थानों के चिकित्सा विशेषज्ञों और विभागाध्यक्षों ने हिमालयी राज्यों में स्वस्थ जीवन के लिए जलवायु संरक्षण और विकास के संतुलन की आवश्यकता पर जोर दिया।

    उत्तरकाशी स्थित नेहरू पर्वतारोहन संस्थान (निम) में आयोजित यह सम्मेलन एम्स ऋषिकेश के फिजियोलॉजी विभाग और निम द्वारा संयुक्त रूप से आयोजित किया गया था। इंडियन सोसाइटी ऑफ हाइपोक्सिया एंड माउंटेन मेडिसिन के इस पहले दो दिवसीय राष्ट्रीय का उद्घाटन लेफ्टिनेंट जनरल वेलू नायर पीवीएसएम, कर्नल सी.वी. आप्टे, कर्नल एच.एस. चैहान, प्रोफेसर प्रशांत पाटिल, प्रोफेसर लतिका मोहन और कर्नल एस.पी. सिंह ने संयुक्त रूप से किया। ’हिमालय में मनुष्य’ थीम पर आयोजित इस सम्मेलन के दौरान विशेषज्ञों ने इस बात पर गहरी चिन्ता जतायी कि बदलते पर्यावरण और विकास के नाम पर उच्च हिमालयी क्षेत्रों में लगातार बढ़ रही मानव दखलअंदाजी की वजह से जनमानस के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है। कर्नल सी.वी. आप्टे, कर्नल एच.एस. चैहान और लेफ्टिनेंट जनरल वेलू नायर सहित एम्स के फिजियोलाॅजी विभाग की हेड प्रो. लतिका मोहन ने माउंटेन मेडिसिन और हाइपोक्सिया के बारे में विस्तार से प्रकाश डाला और हिमालीय क्षेत्रों में पर्याप्त स्तर पर ऑक्सीजन की उपलब्धता हेतु कुछ जरूरी कदम उठाने पर जोर दिया।

    दूसरे दिन हिमालयी राज्यों के उच्च क्षेत्रों में होने वाली मानवीय गतिविधियों, जलवायु संरक्षण और विकास के संतुलन के प्रमुख पहलुओं पर पैनल चर्चा की गयी। एसडीसी फाउंडेशन उत्तराखंड के संस्थापक अनूप नौटियाल के संचालन में चले इस पैनल डिसकशन मे पैनालिस्ट के तौर पर यूथ फाउंडेशन के संस्थापक कर्नल अजय कोठियाल, स्वामी विवेकानंद स्वास्थ्य मिशन के सचिव डॉ. अनुज सिंघल, एलबीएएसएएनएए के सीएमओ डॉ. मयंक बडोला और एयरोस्पेस मेडिसिन की कर्नल शैलजा कार्की आदि शामिल थे।

    एम्स ऋषिकेश के फिजियोलाॅजी विभाग की हेड प्रोफेसर लतिका मोहन और नेहरू पर्वतावरोहण संस्थान के प्रिसिंपल कर्नल अंशुमान भदौरिया की अध्यक्षता में आयोजित सम्मेलन को कर्नल सुरिंदर पाल सिंह, कर्नल राकेश वर्मा, प्रोफेसर जाहिद अशरफ और डॉ. जयंती पंत सहित कई अन्य विशेषज्ञों ने भी संबोधित किया।

    सम्मेलन में डीआईपीएएस, आईटीबीपी, भारतीय सशस्त्र बलों, ग्राफिक एरा, एएफएमसी पुणे के स्नातक छात्रों और विभिन्न संस्थानों के युवा पीएचडी विद्वानों के प्रख्यात वक्ताओं और नए उभरते शोधकर्ताओं ने प्रतिभाग किया।

  • उत्तरकाशी //विवेक सिंह सजवाण

    जन समस्याओं का त्वरित समाधान करना हमारी जिम्मेदारी है – मुख्यमंत्री

    सीएम हेल्पलाइन 1905 में समय पर समस्याओं का निवारण न करने वाले अधिकारियों की जिम्मेदारी तय की जाए। जिन अधिकारियों के स्तर पर अधिक शिकायतें लंबित हैं, उन्हें कारण बताओ नोटिस जारी किया जाए और लापरवाही बरते जाने की स्थिति में सख्त कार्रवाई भी की जाए। सभी विभागाध्यक्ष यह सुनिश्चित करें कि कार्मिकों की सेवानिवृत्ति के बाद एक माह के अन्दर उनके सभी देयकों का भुगतान हो जाए। ये निर्देश मुख्यमंत्री ने बुधवार को नई दिल्ली से सीएम हेल्पलाइन 1905 की वर्चुअल समीक्षा करते हुए अधिकारियों को दिये।



    मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार जन मानस की है। जन समस्याओं का त्वरित समाधान करना हमारी जिम्मेदारी है। राजस्व विभाग, वन विभाग और शिक्षा विभाग में जन शिकायतों के समाधान में हो रही लेट लतीफी पर मुख्यमंत्री ने नाराजगी व्यक्त करते हुए निर्देश दिए कि अधिक समय तक लंबित प्रकरणों के मामले में संबंधित अधिकारियों का स्पष्टीकरण लिया जाए। उन्होंने सभी जिलाधिकारियों को निर्देश दिये है कि राजस्व विभाग से सबंधित सभी मामलों की नियमित मॉनिटरिंग की जाए। जिन क्षेत्रों में अधिक शिकायते प्राप्त हो रही हैं, उसका कारण जानने के साथ ही उचित समाधान के लिए आगे की योजना बनाने के निर्देश मुख्यमंत्री ने दिये हैं। उन्होंने कहा कि सभी सुनिश्चित करें कि जिन समस्याओं का समाधान जिस स्तर पर हो सकता हैं, वहीं समाधान किया जाए। अनावश्यक रूप से शिकायत उच्च स्तर पर आने पर उन अधिकारियों की जिम्मेदारी भी तय की जाए, जो अपने स्तर पर समस्याओं का समाधान नहीं कर रहे हैं।



    मुख्यमंत्री ने कहा कि सीएम हेल्पलाइन में शिकायतों का त्वरित निस्तारण करने वाले अधिकारियों को सम्मानित भी किया जाए। पेयजल से सबंधित अधिक शिकायते प्राप्त होने पर मुख्यमंत्री ने कहा कि पेयजल की समस्याओं के समाधान के लिए प्रभावी प्रयास किये जाएं। आगामी ग्रीष्मकाल के दृष्टिगत भी प्रदेश में पेयजल की सुचारू आपूर्ति के लिए पूरी व्यवस्था की जाए। 180 दिन से अधिक समय से लंबित मामलों पर विशेष अभियान चलाकर उनका निस्तारण करने के निर्देश मुख्यमंत्री ने सभी विभागों को दिये हैं।



    सीएम हेल्पलाइन पर मुख्यमंत्री ने सुनी जन समस्या

    मुख्यमंत्री ने सीएम हेल्पलाइन पर 05 लोगों की समस्याएं सुनी और उनका यथाशीघ्र समाधान करने के निर्देश अधिकारियों को दिये।

    उत्तरकाशी की लक्ष्मी देवी ने कहा कि उनके पिता शिक्षा विभाग में कार्यरत थे पिता की मृत्यु के पश्चात् उनकी माता को पेंशन मिलती है। वे पूर्णत अपनी माता पर आश्रित है, शासनादेश अनुसार प्रार्थिनी ने पारिवारिक पेंशन हेतु नॉमिनी बनाये जाने के लिए जिला शिक्षा अधिकारी को सभी औपचारिकता पूर्ण कर अपर निदेशक पौड़ी को कार्यवाही हेतु प्रेषित किया, उनके स्तर पर प्रकरण लंबित है। मुख्यमंत्री ने शिक्षा विभाग को तीन दिन के अन्दर लक्ष्मी देवी की समस्या का समाधान करने के निर्देश दिये हैं।



    रूद्रप्रयाग के जगदम्बा प्रसाद नौटियाल ने कहा उनके द्वारा मेडिकल के बिल के लिए आवेदन किया गया था पर शिक्षा विभाग के द्वारा उन्हें पूर्ण रूप से भुगतान नहीं किया गया। विभाग को इसकी सूचना दिये जाने पर भी कोई कार्यवाही नहीं की जा रही है। मुख्यमंत्री ने शिक्षा विभाग को निर्देश दिये कि इस प्रकरण का शीघ्र परीक्षण कर समाधान किया जाए और जिम्मेदार अधिकारी को कारण बताओ नोटिस दिया जाए।

    नैनीताल के बहादुर सिंह बिष्ट ने बताया कि 31 दिसम्बर 2023 को सहायक विकास अधिकारी के पद से उद्यान विभाग से रिटायर्ड होने के बाद अभी तक उन्हें 10 प्रतिशत जीपीएफ का पैसा नही मिल पाया है।  मुख्यमंत्री ने उद्यान और वित विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिये कि बहादुर सिंह बिष्ट के जीपीएफ की अवशेष धनराशि शीघ्र उनको दी जाए। उन्होंने कहा कि कार्मिकों को समय पर उनके अधिकार की धनराशि मिले, यह सबंधित विभागों का कर्तव्य है।  

    बागेश्वर के जगदीश कार्की ने कहा कि वर्ष 2019 में उनके द्वारा प्रधानमंत्री ग्रामोदय योजना के अंतर्गत टेंट हाउस के लिए लोन लिया था, लेकिन उद्योग विभाग द्वारा अभी तक सब्सिडी नहीं दी गई है। बैंक द्वारा लगातार किस्ते काटी जा रही है, जिस वजह से समस्या हो रही है।  मुख्यमंत्री ने जिलाधिकारी बागेश्वर को एक सप्ताह में जगदीश कार्की  को सब्सिडी दिलवाने के निर्देश दिये हैं।

    देहरादून के विराट ने कहा कि भू माफिया द्वारा अवैध खनन एवं पेड़ों का कटान किया जा रहा है, जिससे प्रकृति को बहुत नुक्सान हो रहा है, एवं अधिकारियों द्वारा कोई कार्यवाही नहीं की जा रही है। भूमाफियाओं द्वारा उनको धमकी भी दी जा रही है। मुख्यमंत्री ने वन विभाग को इस प्रकरण पर शीघ्र कार्यवाही करने और एसएसपी देहरादून को धमकी देने वालों पर कारवाई करने के निर्देश दिये हैं।



    बैठक में मुख्य सचिव श्रीमती राधा रतूड़ी, अपर मुख्य सचिव  आनन्द बर्द्धन, प्रमुख सचिव न्याय  प्रदीप पंत, प्रमुख सचिव  एल.फैनई,  आर.मीनाक्षी सुदंरम, डीजीपी दीपम सेठ, सचिवगण, सभी विभागों के विभागाध्यक्ष, वर्चुअल माध्यम से उपाध्यक्ष राज्य आपदा प्रबंधन विनय रोहिला, प्रमुख सचिव
    आर.के सुधांशु, आर.सी  अजय मिश्रा एवं सभी जिलाधिकारी उपस्थित थे।

  • उत्तरकाशी //विवेक सिंह सजवाण

    उत्तरकाशी की प्रसिद्ध पंचकोसी वारुणी यात्रा इस बार 27मार्च गुरुवार  को है। इस प्रसिद्ध धार्मिक यात्रा का शुरुआत बड़ेथी चुंगी में वरुण गंगा व गंगा  के संगम पर स्नान कर  पदयात्रा से होगा।  यह मानना है कि पंचकोसी वारुणी यात्रा पूरी करने वाले  श्रद्धालु की मनोकामना पूर्ण होती है।पंचकोसी की यात्रा चीड़, देवदार, बांज, बुरांश के घने जंगलों के बीच होते हुए लगभग 14किमी का पैदल पदयात्रा है।

    सदियों से चली  परंपरा के अनुसार हर साल चैत्र मास की त्रयोदशी को  पंचकोसी वारुणी यात्रा आयोजित की जाती है। जिसमें वरुणावत पर्वत की पैदल परिक्रमा की जाती है।



    यात्रा बसूंगा, साल्ड, ज्ञाणजा, वरुणावत के शीर्ष, संग्राली, पाटा होते हुए गंगोरी में अस्सी गंगा और गंगा भागीरथी के संगम पर पहुंचती है। जहाँ श्रद्धालु संगम पर स्नान कर उत्तरकाशी नगर स्थित काशी विश्वनाथ मंदिर समेत तमाम मंदिरों में पूजा-अर्चना कर पुण्य लाभ अर्जित करते हैं।


    14किमी की पैदल पदयात्रा के दौरान श्रद्धालु प्राचीन मंदिर पंचकोसी वारुणी यात्रा मार्ग पर बड़ेथी संगम पर स्थिति वरुणेश्वर महादेव, बसूंगा में बासू कंडार, साल्ड में जगन्नाथ एवं अष्टभुजा ज्वाला देवी, ज्ञाणजा में ज्ञानेश्वर महादेव एवं व्यास कुंड, वरुणावत शीर्ष पर शिखरेश्वर, राजराजेश्वरी एवं विमलेश्वर महादेव, संग्राली में कंडार देवता, पाटा में नर्मदेश्वर महादेव, गंगोरी त्रिवेणी घाट पर गंगेश्वर, लक्षेश्वर,  महिषासुर मर्दिनी, कंडार देवता, परशुराम, अन्नपूर्णा, भैरव, गोपेश्वर महादेव, शक्ति मंदिर, हनुमान मंदिर, कीर्तेश्वर महादेव, काशी विश्वनाथ एवं मणिकर्णिका घाट स्थित गंगा मंदिर के दर्शन कर सकेंगे।

  • उत्तरकाशी //विवेक सिंह सजवाण

    जिलाधिकारी उत्तरकाशी द्वारा जिला खनिज न्यास फाउण्डेशन एवं अन्टाईड फण्ड की मद से स्वीकृत तीन करोड़ की धनराशि से उत्कृष्ट विद्यालयों में परिवहन सुविधा हेतु नवाचार

    उत्तरकाशी जनपद के कलस्टर विद्यालयों में परिवहन सुविधा के लिए मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय से मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह घामी ने 15 बसों का फ्लैग ऑफ किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि स्कूली बच्चों के लिए बस की सुविधा उपलब्ध होने से उन्हें विद्यालय आवागमन में समय की बचत होगी। इस तरह के नवाचार से बच्चों को पठन-पाठन में सुविधा होगी। उन्होंने कहा कि स्कूली बच्चों की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए यह सराहनीय प्रयास किया गया है।

    उत्तरकाशी जनपद के नगरीय क्षेत्र के 15 कलस्टर विद्यालयों में छात्र-छात्राओं को परिवहन सुविधा उपलब्ध करवाये जाने के लिए जिलाधिकारी उत्तरकाशी द्वारा जिला खनिज न्यास फाउण्डेशन की मद एवं अन्टाईड फण्ड से 15 बस क्रय की स्वीकृति प्रदान की गयी। प्रति बस के लिए 20 लाख की दर से कुल 03 करोड़ रूपये की धनराशि स्वीकृत की गई। जिन प्राथमिक/उच्च प्राथमिक विद्यालयों के लिए यह बस की सुविधा दी जा रही है, उनमें विकासखण्ड नौगांव के लिए 05, विकासखण्ड भटवाडी और विकासखण्ड डुण्डा के लिए 03-03, विकासखण्ड पुरोला के लिए 02 जबकि विकासखण्ड चिन्यालीसौड और विकासखण्ड मोरी के लिए 01-01 बस की सुविधा उपलब्ध कराई गई है।

    इस अवसर पर शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत, विधायक भरत चौधरी, प्रमोद नैनवाल, सचिव शिक्षा रविनाथ रमन, जिलाधिकारी उत्तरकाशी डॉ. मेहरबान सिंह बिष्ट, महानिदेशक शिक्षा बंशीधर तिवारी, निदेशक माध्यमिक शिक्षा डॉ. मुकुल सती, बेसिक शिक्षा निदेशक अजय नौडियाल, जिला शिक्षा अधिकारी उत्तरकाशी शैलेन्द्र अमोली उपस्थित थे।

    उत्क्रष्ठ विधालय की विकासखण्डवार सुची जिनमें परिवाहन सुविधा हेतु बस उपलब्ध करवाई गई 👇

    विकास खण्ड भटवाडी -03👇
    राजकीय प्राथमिक विद्यालय- भटवाड़ी, डांग, एवं गांधी विद्या मन्दिर उत्तरकाशी

    विकास खण्ड डुंडा- 03👇
    राजकीय प्राथमिक विद्यालय- मातली, थाती एवं कल्याणी।

    विकास खण्ड चिन्यालीसौड-01👇
    राजकीय प्राथमिक विद्यालय-चिन्यालीसौड़।

    विकास खण्ड नौगांव- 05👇
    राजकीय आदर्श प्राथमिक विद्यालय- बडकोट, राजकीय प्राथमिक विद्यालय- मुंगरा, डामटा, पौन्टी उपला एवं गंगनानी।

    विकास खण्ड पुरोला- 02
    राजकीय प्राथमिक विद्यालय-कोटी चटोतरा एवं गुन्दियाट गॉंव।

    विकास खण्ड मोरी -01
    राजकीय प्राथमिक विद्यालय- नैटवाड़ बाजार।

  • उत्तरकाशी //विवेक सिंह सजवाण

    उत्तरकाशी निवासी युवक द्वारा मोटरसाइकिल से खतरनाक व जानलेवा स्टंट कर वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल किए गए थे,

    यातायात पुलिस उत्तरकाशी की टीम द्वारा आज यातायात निरीक्षक  राजेन्द्र नाथ के नेतृत्व में चैकिंग के दौरान उक्त युवकों को यातायात नियमों का उल्लंघन करने पर वाहन को सीज कर चालानी कार्रवाई की गयी।


    उक्त दोनों युवकों की पुलिस द्वारा काउंसलिंग कर समझाया गया तथा भविष्य हेतु चेतावनी गयी। युवकों द्वारा मांफी मांगते हुए भविष्य में ऐसा कृत्य न करने व अन्य लोगों से भी ऐसा न करने की अपील की गयी।

  • उत्तरकाशी /विवेक सिंह सजवाण

    भारतीय जनता पार्टी के संगठनात्मक चुनाव में उत्तरकाशी के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष नागेंद्र सिंह चौहान के जनपद आगमन पर कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने उनका भव्य स्वागत एवं सम्मान किया।



    इस अवसर पर चिन्यालीसौड़, देवीधार, डुंडा, मातली और जिला मुख्यालय में कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी से उनका स्वागत किया। नगर क्षेत्र में स्वागत यात्रा का आयोजन किया गया, जो काशी विश्वनाथ मंदिर से होते हुए हनुमान चौक तक निकली। इस दौरान हनुमान चौक पर एक भव्य जनसभा आयोजित की गई, जिसमें जिले के शीर्ष नेताओं और मंडल पदाधिकारियों ने उनका स्वागत एवं सम्मान किया।



    पूर्व विधायक विजयपाल सजवाण  इस कार्यक्रम में उपस्थित रहे। उन्होंने जिलाध्यक्ष नागेंद्र चौहान को बधाई देते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में पार्टी को नई ऊर्जा मिलेगी, और कार्यकर्ताओं में अपार उत्साह है, जिसका निश्चित रूप से पार्टी को लाभ मिलेगा।



    इस अवसर पर गंगोत्री विधायक सुरेश चौहान, निवर्तमान जिलाध्यक्ष सतेंद्र राणा, पूर्व अध्यक्ष रमेश सेमवाल, बुद्धि सिंह पंवार, मुरारीलाल भट्ट, बी.के. लाल, रामसुंदर नौटियाल, महेश पंवार, श्रीमती शांति गोपाल रावत, श्रीमती स्वराज विद्वान, जयवीर चौहान, कृपाराम सेमवाल, किशोर भट्ट, कुशाल नेगी, नगर अध्यक्ष राजीव नयन बहुगुणा, हरीश डंगवाल सहित अनेक भाजपा पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

  • उत्तरकाशी //विवेक सिंह सजवाण

    बी0आर0ओ0द्वारा प्राप्त सूचनानुसार गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग स्थान जांगथांग  के पास  समय लगभग दोपहर 12:00 बजे को हिमस्खलन/ ग्लेशियर आने से मार्ग अवरुद्ध हुआ है।  बी0आर0ओ0 द्वारा मार्ग सुचारू हेतु कार्य गतिमान है।

    रात्रि 8:00 बजे तक मार्ग सुचारू होने की सम्भावना बतायी गयी है।

    तथा मुखवा, धराली में कल प्रातः 11:00 बजे तक विद्युत आपूर्ति सुचारू होने की संभावना बतायी गयी है है वर्तमान समय में हर्षिल घाटी मे बादल लगे है।

    इसके अतिरिक्त मुखवा, धराली,में बर्फबारी के कारण विद्युत आपूर्ति बाधित है।

    विद्युत विभाग के कार्मिकों  द्वारा हर्षिल तक विद्युत आपूर्ति सुचारू की गयी है।

  • उत्तरकाशी //विवेक सिहं सजवाण

    ड्रग्स फ्री देवभूमि मिशन 2025 एवं त्यौहार के दृष्टिगत पुलिस अधीक्षक उत्तरकाशी श्रीमती सरिता डोबाल द्वारा संदिग्ध/नशा तस्करों की लगातार निगरानी कर धर–पकड़ हेतु क्षेत्राधिकारी, कोतवाली/थाना प्रभारी, SOG एवं ANTF की टीम को एक्टिव रहते हुए चैकिंग अभियान चलाने के निर्देश दिए गए हैं, पुलिस उपाधीक्षक बड़कोट  देवेंद्र सिंह नेगी के निकट पर्यवेक्षण एवं थानाध्यक्ष मोरी  रणवीर सिंह चौहान के नेतृत्व में मोरी पुलिस टीम द्वारा आज  की प्रातः को चैकिंग अभियान चलाते हुए मोरी–नैटवाड़ रोड पर कृषि विभाग ऑफिस के पास से हर्ष रावत पुत्र बलबीर सिंह रावत निवासी ग्राम भमनाला थाना रोहडू जनपद शिमला हिमाचल प्रदेश उम्र- 24 वर्ष और
    राहुल ठाकुर पुत्र  देवराज निवासी ग्राम भगवाडी थाना जागला शिमला, हिमाचल प्रदेश उम्र- 23 वर्ष को वाहन संख्या HP63E2705 आल्टो से अवैध अंग्रेजी शरब का परिवाहन करते हुये गिरफ्तार किया गया।


      वाहन से 4 पेटी अंग्रेजी शराब बरामद की गई हैं।
    बरामदगी व गिरफ्तारी के आधार  उक्त दोनों युवकों के विरुद्ध थाना मोरी पर आबकारी अधिनियम की धारा 60/72 के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया। अभियुक्तों के आपराधिक इतिहास की जानकारी जुटाई जा रही है, अग्रिम विधिक कार्यवाही जारी है।

    👇पुलिस टीम 👇
    1–अ0उ0नि0 अजीत सिंह
    2–हो0गार्ड गम्भीर सिंह
    3–हो0गार्ड भरत असवाल

  • उत्तरकाशी //विवेक सिंह सजवाण

    आराध्य कचडू देवता के पौराणिक मंदिर मे नयी मूर्ति व चांदी के ढोल की रनाडीं गांव मे विशेष अनुष्ठान के साथ प्राण प्रतिष्ठा की गई


    धनारी, डुंडा व बरसाली क्षेत्र के आराध्य कचड़ू देवता का रनाड़ी गांव मेें धार्मिक अनुष्ठान का भंडारे के साथ समापन हो गया। तीन दिवसीय धार्मिक अनुष्ठान में कचड़ू देवता की नवनिर्मित मूर्ति व ग्रामीणों और भक्तों सहयोग से तैयार से चांदी के ढोल की विशेष पूजा-अर्चना और हवन-यज्ञ के साथ प्राण प्रतिष्ठा की गई।


    अनुष्ठान के अंतिम दिन कचड़ू देवता की डोली व चांदी के ढोल की अगुवाई में ग्रामीणों ने नव निर्मित मूर्ति को गांव के पौराणिक मंदिर में स्थापित किया। इसके बाद देवता ने गांव ध्याणियों तथा धार्मिक अनुष्ठान में बाहर से पहुंचे भक्तों को सुख समृदि का अशीर्वाद दिया।

    इस मौके पर भंडारे का आयोजन किया गया। जिसमें क्षेत्र के लोग ने बड़ी संख्या में प्रसाद ग्रहण कर कचडु देवता की डोली से जीवन की खुशहाली के लिए आशीर्वाद मांगा।

  • उत्तरकाशी //विवेक सिंह सजवाण

    चार धाम यात्रा से पूर्व व होली मिलन कार्यक्रम में होटल  व्यवसाईयों ने चार धाम यात्रा में सीमित संख्या का विरोध किया। साथ ही यात्रा मार्गो पर विभिन्न चेक पोस्ट बैरियर पर पुलिस द्वारा यात्रियों का बार- बार   चेकिंग करने से हो रही परेशानियों के खिलाफ सर्व सम्मिति प्रस्ताव पारित किया।



    अध्यक्ष होटल एसोसिएशन शैलेन्द्र सिंह मटूड़ा ने होली की शुभकामनायें देते हुऐ कहा कि सभी होटल व्यबसाई आगामी चार धाम यात्रियों के स्वागत के लिए तैयार  है।



    यात्रियों को किसी भी प्रकार की असुविधा नहीं होने देंगे। नगरपालिका अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौहान का इस अवसर पर फूल माला, पहाड़ी टोपी, स्मृति चिन्ह देकर होटल एसोसिएशन ने स्वागत किया। पालिका अध्यक्ष ने उत्तरकाशी नगर को साफ, स्वच्छ, पर्यटकों के लिए सुन्दर शहर बनाने के लिए हर संभव आश्वाशन संकल्प दिया।।
    इस अवसर पर होली गुलाल रंग लगाकर, गुजिया मिठाई खिलाकर एक दुसरे को होली की बधाई दी।। इस अवसर पर अजय पुरी, सुभाष कुमाईन, शूरवीर चौहान, उत्तम गुसांईं, राजेंद्र पंवार, बिन्देश कुड़ियाल, मनोज रावत, मुकेश चौहान, प्रकाश भद्री, रविंद्र नेगी, धीरज सेमवाल, शिव शंकर पंत, राजेश जोशी अभिषेक जगूड़ी, धनपाल पंवार, विमलकान्त, अशोक सेमवाल सहित अन्य शामिल रहे।