उत्तरकाशी
सरकारी धन के दुरुपयोग का बड़ा मामला जिला पंचायत उत्तरकाशी में सामने आया है। लाखों रुपये की लागत से खरीदी गई आधुनिक कूड़ा उठाने वाली मशीन ‘जटायु’ (वाहन संख्या: UK 10C A1405) पिछले 2 वर्षों से परिसर में खड़ी-खड़ी धूल फांक रही थी।


आज जब भारी तामझाम के साथ इसका सड़क पर ट्रायल और प्रशिक्षण किया गया, तो मशीन पूरी तरह फ्लॉप साबित हुई। जिस मशीन से सड़कों की सफाई होनी थी, वह सड़क किनारे पड़ी चार पन्नियां और सामान्य कचरा तक नहीं खींच पाई।


मौके पर मौजूद लोग लाखों की इस मशीन की दुर्दशा देखकर दंग रह गए। स्थानीय लोगों का कहना है कि यह केवल बजट को ठिकाने लगाने और कमीशनखोरी का खेल है।

जनता अब सवाल उठा रही है कि बिना उपयोग और जांच के ऐसी अनुपयोगी मशीन खरीदने वाले जिम्मेदार अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों पर कार्रवाई कब होगी?

Posted in ,

Leave a Reply