उत्तरकाशी (डुंडा):
विकासखंड डुंडा में रविवार को प्रधान संगठन की एक महत्वपूर्ण बैठक ब्लॉक अध्यक्ष विनोद पडियार की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लेते हुए सरकार द्वारा संचालित VB-GRAM-G (विकसित भारत – रोजगार और आजीविका मिशन) योजना के तहत मजदूरों की ऑनलाइन (डिजिटल) हाजिरी व्यवस्था पर कड़ा ऐतराज जताया गया।


👇ऑनलाइन व्यवस्था से विकास कार्य प्रभावित👇
प्रधान संगठन के जिला उपाध्यक्ष रेखा भट्ट ने कहा कि  कि उत्तराखंड के पर्वतीय और दूरस्थ क्षेत्रों में भौगोलिक परिस्थितियां काफी विषम हैं। गांवों में इंटरनेट नेटवर्क की भारी समस्या और तकनीकी खामियों के कारण मजदूरों की ऑनलाइन हाजिरी दर्ज नहीं हो पा रही है। इसके परिणामस्वरूप ग्राम पंचायतों में विकास कार्य ठप पड़े हैं और स्थानीय जनता में असंतोष बढ़ रहा है।


👇आंदोलन और चुनाव बहिष्कार की चेतावनी👇
प्रधान संगठन ने खंड विकास अधिकारी (BDO) डुंडा के माध्यम से मांग की है कि ऑनलाइन हाजिरी के स्थान पर पुनः ऑफलाइन (रजिस्टर आधारित) हाजिरी व्यवस्था तत्काल लागू की जाए। प्रधानों ने चेतावनी दी है कि यदि इस मांग पर शीघ्र सकारात्मक निर्णय नहीं लिया गया, तो ब्लॉक से लेकर जिला व राज्य स्तर पर उग्र आंदोलन किया जाएगा। साथ ही, विकासखंड की सभी 103 ग्राम पंचायतों के प्रधान आगामी विधानसभा चुनावों का पूर्ण बहिष्कार करने को बाध्य होंगे।

Posted in ,

Leave a comment