उत्तरकाशी, 13 जुलाई 2026: अपर जिला सूचना अधिकारी सुरेश कुमार की सोमवार को अचानक तबीयत बिगड़ने पर उन्हें एयर एम्बुलेंस से देहरादून रेफर किया गया। हालत गंभीर होने पर उन्हें उच्च इलाज के लिए दून अस्पताल भेजने का निर्णय लिया गया।


प्रेस क्लब उत्तरकाशी के अध्यक्ष चिरंजीव सेमवाल और क्लब के सदस्यों की पहल पर जिला प्रशासन ने तुरंत तत्परता दिखाई। अपर जिलाधिकारी मुक्ता मिश्र, प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक डॉ. पी.एस. पोखरियाल और आपदा प्रबंधन विभाग के समन्वय से दोपहर बाद करीब पौने चार बजे एयर एम्बुलेंस उत्तरकाशी पहुंची।

खराब मौसम के कारण हेलीकॉप्टर को करीब 25 मिनट तक आसमान में मंडराना पड़ा, लेकिन पायलट की सूझबूझ से उसे अगलाड़ पुल मार्ग होते हुए सहस्रधारा हेलीपैड पर सुरक्षित लैंड कराया गया। प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग की इस त्वरित कार्रवाई से मरीज को समय रहते उच्च चिकित्सा सुविधा मिल सकी।

Posted in ,

Leave a comment