भटवाड़ी (उत्तरकाशी):
सीमांत विकास खंड भटवाड़ी में शिक्षा, सड़क और विभागीय कार्यालयों की बदहाली को लेकर पिछले 17 दिनों से चला आ रहा ऐतिहासिक जनआंदोलन आखिरकार आज समाप्त हो गया है। गंगोत्री क्षेत्र के विधायक सुरेश चौहान और उत्तरकाशी के अपर जिलाधिकारी (ADM) के ठोस आश्वासन के बाद आंदोलनकारियों ने धरने को स्थगित करने का निर्णय लिया।


👇विधायक और एडीएम ने मौके पर पहुंचकर दिलाया भरोसा👇
अपनी तीन सूत्रीय मांगों को लेकर रामलीला मैदान में डटे ग्रामीणों और पंचायत प्रतिनिधियों के बीच आज गंगोत्री विधायक सुरेश चौहान और एडीएम उत्तरकाशी पहुंचे। उन्होंने आंदोलनकारियों की सभी समस्याओं को गंभीरता से सुना और तय समय सीमा के भीतर शिक्षा, सड़क और सरकारी दफ्तरों की स्थिति में सुधार करने का लिखित व मौखिक आश्वासन दिया। प्रशासन और जनप्रतिनिधि के इस सकारात्मक रुख के बाद आंदोलन की अगुवाई कर रहे प्रतिनिधियों ने सर्वसम्मति से धरने को फिलहाल स्थगित करने की घोषणा की।

👆विधायक गंगोत्री 👆


👇जनता की जीत, लेकिन मांगों पर रहेगी नजर👇
स्थानीय आंदोलनकारियों का कहना है कि वे विधायक और प्रशासनिक अधिकारियों के आश्वासन का सम्मान करते हुए आंदोलन वापस ले रहे हैं, लेकिन अगर तय समय के भीतर धरातल पर काम शुरू नहीं हुआ, तो वे दोबारा सड़क पर उतरने से पीछे नहीं हटेंगे। 17 दिनों तक चले इस लंबे संघर्ष में क्षेत्र की मातृशक्ति, युवाओं और विभिन्न राजनीतिक दलों के कार्यकर्ताओं ने एकजुटता दिखाकर यह साबित कर दिया कि सीमांत की जनता अब अपने हक के लिए खामोश नहीं बैठेगी।

Posted in ,

Leave a comment