
मुख्य विकास अधिकारी (CDO) एवं नोडल अधिकारी स्वीप जय भारत सिंह की अध्यक्षता में शनिवार को विकास भवन में मतदाता सूचियों के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम को लेकर एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में सीडीओ ने भारत निर्वाचन आयोग और मुख्य निर्वाचन अधिकारी, उत्तराखण्ड के दिशा-निर्देशों के क्रम में जन-जागरूकता गतिविधियों की विस्तृत समीक्षा की और अधिकारियों को समयबद्ध तरीके से कार्य करने के कड़े निर्देश दिए।

👇समाज के हर वर्ग तक पहुंचेगी जागरूकता👇
मुख्य विकास अधिकारी ने कहा कि इस अभियान की सफलता के लिए समाज के प्रत्येक वर्ग की भागीदारी अनिवार्य है। उन्होंने स्वीप टीम को निर्देशित किया कि जिला पंचायत, क्षेत्र पंचायत सदस्यों, ग्राम प्रधानों, सामाजिक संगठनों और महिला स्वयं सहायता समूहों (SHGs) के माध्यम से धरातल पर अभियान को गति दी जाए। मतदाता सूचियों को पूरी तरह पारदर्शी और त्रुटिहीन बनाने के लिए राजनीतिक दलों का भी सक्रिय सहयोग लिया जाएगा।
युवा मतदाताओं पर विशेष फोकस👇
सीडीओ जय भारत सिंह ने कॉलेजों और उच्च शिक्षण संस्थानों में 18-19 वर्ष के नए व युवा मतदाताओं के पंजीकरण के लिए विशेष जागरूकता कैंप आयोजित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और सोशल मीडिया के माध्यम से जन-जन तक यह संदेश पहुँचाया जाए ताकि कोई भी पात्र नागरिक मतदाता बनने से वंचित न रहे।

👇मदद के लिए हेल्पलाइन 1950 सक्रिय👇
सीडीओ ने बताया कि निर्वाचन या मतदाता सूची से जुड़ी किसी भी समस्या या जानकारी के लिए नागरिक निःशुल्क हेल्पलाइन नंबर 1950 पर कॉल कर सकते हैं। इसके अलावा मतदाताओं की सीधी सहायता के लिए सभी ERO (निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी) और AERO स्तर पर विशेष हेल्प डेस्क स्थापित किए गए हैं। उन्होंने आम जनता से समय पर पंजीकरण व संशोधन कराने की अपील की है।
👇बैठक में यह रहे उपस्थित👇
समीक्षा बैठक में जिला शिक्षा अधिकारी शैलेंद्र अमोली, जिला सैनिक कल्याण अधिकारी कर्नल संदीप नेगी, जिला विकास अधिकारी रमेशचंद्र आर्य, जिला सहायक निर्वाचन अधिकारी राकेश मोहन राणा, खंड शिक्षा अधिकारी हर्षा रावत और स्वीप प्रभारी डॉ. शम्भू प्रसाद नौटियाल सहित कई अधिकारी मुख्य रूप से उपस्थित रहे, जबकि अन्य संबंधित अधिकारी वर्चुअल माध्यम से जुड़े रहे।

Leave a comment