“ड्रग्स फ्री देवभूमि” और “ऑपरेशन प्रहार” अभियान के तहत उत्तरकाशी पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए उत्तराखंड की कुख्यात महिला ड्रग माफिया और गैंगस्टर मेहराज को देहरादून स्थित उसके आवास से गिरफ्तार कर लिया है।


एसपी उत्तरकाशी, श्रीमती कमलेश उपाध्याय के निर्देशन में पुलिस ने यह कामयाबी हासिल की। पुलिस के अनुसार, अप्रैल 2026 में उत्तरकाशी से स्मैक तस्करी में पकड़े गए दो युवकों (विनोद व शुभम) ने पूछताछ में खुलासा किया था कि वे देहरादून की मेहराज से स्मैक खरीदते थे। इसके बाद पुलिस ने मेहराज के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज किया था।
न्यायालय से वारंट जारी होने के बाद सीओ जनक सिंह पंवार व प्रभारी निरीक्षक दिनेश कुमार के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम (एसआई प्रमोद कुमार, हेड कांस्टेबल महिपाल, महिला कांस्टेबल कविता) ने जाल बिछाकर 3 जून को अभियुक्ता को गिरफ्तार कर लिया।


पकड़ी गई अभियुक्ता मेहराज (पत्नी मुस्तकीम), निवासी खुशहालपुर (सहसपुर, देहरादून) लंबे समय से नशा तस्करी के नेटवर्क में सक्रिय है। उसके खिलाफ देहरादून और उत्तरकाशी के अलग-अलग थानों में एनडीपीएस एक्ट, गैंगस्टर एक्ट, गुंडा एक्ट और मारपीट के कुल 12 गंभीर मुकदमे दर्ज हैं।
उत्तरकाशी कोतवाली की इस टीम में मुख्य भूमिका निभाई 👇
👉 उप निरीक्षक प्रमोद कुमार
👉 हेड कांस्टेबल महिपाल सिंह
👉 महिला कांस्टेबल कविता जोशी

Trending