
उत्तरकाशी। जनपद में पनीर के एक नमूने की प्रयोगशाला जांच रिपोर्ट में डिटर्जेंट पाए जाने पर कांग्रेस ने गहरा रोष व्यक्त किया है। जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष प्रदीप सिंह रावत के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने जिला खाद्य सुरक्षा अधिकारी से मुलाकात कर खाद्य सुरक्षा आयुक्त के नाम ज्ञापन सौंपा।

युवा कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष सुधीश पंवार द्वारा जांच हेतु भेजे गए पनीर के सैंपल (आईडी: 1008808) को लैब रिपोर्ट में ‘असुरक्षित’ घोषित किया गया है। जिलाध्यक्ष प्रदीप रावत ने कहा कि खाद्य पदार्थों में डिटर्जेंट मिलना सीधे तौर पर जनता के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ है।

उन्होंने संबंधित विक्रेता व निर्माता के खिलाफ कठोर वैधानिक कार्रवाई की मांग की है।

साथ ही जनपद की सभी डेयरियों व मिठाई दुकानों से नियमित सैंपल लेने की अपील की। इस दौरान जीतम सिंह रावत और भगवान चंद भी मौजूद रहे।

