उत्तरकाशी विवेक सिहं सजवाण

डुंडा उत्तराखंड चिन्हित राज आंदोलनकारी संयुक्त संघर्ष समिति की ब्लॉक डुंडा  इकाई ने आज उपजिलाधिकारी डुंडा के माध्यम से मुख्यमंत्री उत्तराखंड सरकार को एक ज्ञापन भेजा।इस ज्ञापन में राज्य आंदोलनकारियों की प्रमुख मांगों के निराकरण की अपील की गई।

समिति के गढवाल मंडल अध्यक्ष कीर्ति निधि सजवाण ने कहा कि सभी चिन्हित राज्य आंदोलनकारियों को एक समान पेंशन दी जाए, साथ ही ‘राज्य आंदोलनकारी’ शब्द को बदलकर ‘उत्तराखंड राज्य निर्माण सेनानी’ दर्ज किया जाए।उन्होंने यह भी मांग रखी कि उत्तराखंड के सभी जिलों व तहसीलों में शहीद स्मारक का निर्माण किया जाए।

सजवाण ने कहा कि राज्य स्थापना दिवस के रजत जयंती समारोह पर, देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की उपस्थिति में इन मांगों को स्वीकृत किया जाना चाहिए।

इस अवसर पर ब्लॉक अध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह राणा, महामंत्री राजेश नौटियाल, सचिव बृजमोहन उनियाल, चंद्रमणि उनियाल, बच्चन लाल, रामनरेश बिजल्वाण, शंभू नौटियाल, रमेश उनियाल, श्रीमती कुसुम लता सजवाण, जितेंद्र सिंह बिष्ट, विजय सिंह राणा, हेमराज निजोन और नीलकमल निजोन समेत कई आन्दोलनकारि व पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Posted in ,

Leave a comment