उत्तरकाशी विवेक सिंह सजवाण

धराली। दसवें राष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस के अवसर पर धराली में सोमवार को निःशुल्क आयुर्वेदिक स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का उद्देश्य ग्रामीण जनता को आयुर्वेद पद्धति के माध्यम से स्वास्थ्य लाभ पहुँचाना और उन्हें आयुर्वेदिक उपचार की महत्ता से अवगत कराना था।



शिविर में जिला आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी उत्तरकाशी डॉ. अजय प्रताप चौहान, डॉ. अतुल जोशी, फार्मेसी अधिकारी अमित भंडारी, श्रीमती सुमिता मटूडा, जसपाल राणा, कमलेश मणि नौटियाल तथा वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी  सुरेन्द्र बिजलवान उपस्थित रहे।


आयोजित शिविर में 173 लोगों की शुगर एवं बी.पी. की जांच की गई। जांच उपरांत चिकित्सकों द्वारा आवश्यक परामर्श दिया गया और मरीजों को निःशुल्क आयुर्वेदिक औषधियां वितरित की गईं।


इस अवसर पर जिला आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी डॉ. चौहान ने कहा, “आयुर्वेद केवल उपचार की पद्धति नहीं, बल्कि स्वस्थ जीवन जीने की जीवनशैली है। ऐसे शिविर ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य जागरूकता बढ़ाने का सशक्त माध्यम हैं।”

Posted in ,

Leave a comment