उत्तरकाशी /विवेक सिंह सजवाण


शैक्षिक भ्रमण विद्यार्थियों के विकास का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है छात्रों के लिए किताबों की सीमाओं को पार करके सीखने का एक मौका है। इसी क्रम में पीएम श्री कमलाराम नौटियाल राजकीय आदर्श इंटर कालेज धौंतरी के आठवीं कक्षा के छात्रों ने भेटियारा में मत्स्य फार्म का भ्रमण किया जहां पर उन्होंने ट्राउट मछली के बारे जानकारी प्राप्त की।

मत्स फार्म की सुपरवाइजर कंचन ने छात्रों को बताया कि औषधीय गुणों से भरपूर ट्राउट मछली अपने विशिष्ट स्वाद के लिए प्रसिद्ध है। इसे ठंडे-स्वच्छ पानी में पाला जाता है। इस मछली की देश-विदेश के  फाइव स्टार होटलों में भी भारी मांग है।

इस मछली की डिमांड बहुत है। लेकिन सप्लाई सीमित है। इस कारण यह हमेशा महंगे रेट पर बिकती है। फार्म के प्रबन्धक राकेश कुमार नौटियाल ने छात्रों को जानकारी देते हुए कहा कि मत्स्य पालन आय और रोजगार उत्पन्न करने वाले एक महत्वपूर्ण व्यवसाय है।

और यह सस्ता और पौष्टिक भोजन का स्रोत भी है। देश के सामाजिक-आर्थिक विकास में मत्स्य क्षेत्र का बहुत ही महत्वपूर्ण स्थान है।  मछली जन्तु प्रोटीन का एक सस्ता और समृद्ध स्रोत है जिसके कारण यह भूखमरी और पोषक तत्वों की कमी को कम करने के लिए सबसे ज्यादा स्वास्थ्यप्रद विकल्पों में से एक है।

इस क्षेत्र में अपने निर्यात को दोगुना करने की अपार संभावनाएं हैं। इस अवसर पर शिक्षक डॉ. शम्भू प्रसाद नौटियाल,छात्र सचिन, विजय, सागर, सुजल, बलिराम, आदित्य, अनंत, ऋषभ, शौर्य,सृष्टि, पूजा, किरन, प्रकृति, रीना तथा कविता आदि उपस्थित थे।

उत्तरकाशी विवेक सिंह सजवाण

Posted in , ,

Leave a comment